Breaking News: आज की बड़ी खबरें 16 अगस्त 2025 हिंदी न्यूज लाइव

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश दुनिया में आज क्या घटा खास। जानिए दिनभर की तमाम बड़ी खबरें।
Live Updates
- 16 Aug 2025 1:40 PM IST
महाराष्ट्र: मुंबई के विक्रोली में भूस्खलन, दो लोगों की मौत, दो घायल
महाराष्ट्र: मुंबई के विक्रोली में भूस्खलन, दो लोगों की मौत, दो घायल
- 16 Aug 2025 1:30 PM IST
पटना में कार से मिले दो बच्चों के शव, शास्त्रीनगर थाना क्षेत्र की घटना
पटना में कार से मिले दो बच्चों के शव, शास्त्रीनगर थाना क्षेत्र की घटना
- 16 Aug 2025 1:15 PM IST
बिहार: 1 करोड़ रोजगार, उद्योगों को दोगुनी सब्सिडी और मुफ्त जमीन, नीतीश कुमार का बड़ा ऐलान
बिहार: 1 करोड़ रोजगार, उद्योगों को दोगुनी सब्सिडी और मुफ्त जमीन, नीतीश कुमार का बड़ा ऐलान
- 16 Aug 2025 1:00 PM IST
अपने हालत के लिए यूक्रेन जिम्मेदार', अलास्का में ट्रंप के साथ बैठक के बाद बोले पुतिन
अपने हालत के लिए यूक्रेन जिम्मेदार', अलास्का में ट्रंप के साथ बैठक के बाद बोले पुतिन
- 16 Aug 2025 12:50 PM IST
दिल्ली: मंडोली जेल में गैंगस्टर सलमान त्यागी ने आत्महत्या की
दिल्ली: मंडोली जेल में गैंगस्टर सलमान त्यागी ने आत्महत्या की
- 16 Aug 2025 12:44 PM IST
टैरिफ विवाद के बावजूद पटरी पर लौटेंगे भारत-अमेरिका के रिश्ते', बोले RSS नेता राम माधव
टैरिफ विवाद के बावजूद पटरी पर लौटेंगे भारत-अमेरिका के रिश्ते', बोले RSS नेता राम माधव
- 16 Aug 2025 12:21 PM IST
NDA संसदीय दल की बड़ी बैठक 19 अगस्त को, PM मोदी करेंगे संबोधित
NDA संसदीय दल की बड़ी बैठक 19 अगस्त को, PM मोदी करेंगे संबोधित
- 16 Aug 2025 12:03 PM IST
चांदी के भाव बढ़े
चांदी की कीमत फिलहाल 1 लाख 15000 रुपए के पार बनी हुई है। फिलहाल, इसकी कीमत में आज करीब 200 रुपए प्रति किलोग्राम तक की तेजी देखी गई है। जिसके बाद अधिकांश शहरों में चांदी की कीमत 1,16,200 रुपए प्रति किलोग्राम हो गई है।
- 16 Aug 2025 11:44 AM IST
सोने की कीमत घटी
भारतीय सर्राफा बाजार में सोना- चांदी (Gold- Silver) की कीमतों में लगातार उतार- चढ़ाव देखने को मिल रहा है। फिलहाल, कृष्ण जन्माष्टमी के मौके पर आज (16 अगस्त 2025, शनिवार) दिल्ली के अलावा नोएडा, गाजियाबाद, लखनऊ, और जयपुर जैसे शहरों में 22 कैरेट गोल्ड की कीमत 92,900 रुपए प्रति 10 ग्राम से अधिक है। वहीं 24 कैरेट सोने की कीमत 1,01,300 रुपए प्रति 10 ग्राम के ऊपर है।
- 16 Aug 2025 11:33 AM IST
कई शहरों में बदल गए पेट्रोल-डीजल के रेट
गुड रिटर्न वेबसाइट पर दी गई ईंधन की कीमतों के अनुसार, आज गुड़गांव में पेट्रोल 14 पैसे कम होकर 95.51 रुपए और डीजल 13 पैसे घटकर 87.97 रुपए प्रति लीटर हो गया है। वहीं लखनऊ में पेट्रोल 04 पैसे और डीजल 05 पैसे कम होकर क्रमश: 94.69 रुपए और 87.81 रुपए प्रति लीटर हो गया है। इसी प्रकार पटना में पेट्रोल 04 पैसे और डीजल 03 पैसे कम होकर क्रमश: 105.56 रुपए और 91.80 रुपए प्रति लीटर हो गया है। जबकि, नोएडा में पेट्रोल 10 पैसे बढ़कर 94.87 रुपए और डीजल 12 पैसे महंगा होकर 88.01 रुपए प्रति लीटर हो गया है।
Created On :   16 Aug 2025 8:03 AM IST