Breaking News: आज की बड़ी खबरें 16 अगस्त 2025 हिंदी न्यूज लाइव

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश दुनिया में आज क्या घटा खास। जानिए दिनभर की तमाम बड़ी खबरें।
Live Updates
- 16 Aug 2025 11:22 AM IST
महानगरों में नहीं बदली ईंधन की कीमत
आज देश की राजधानी दिल्ली में पेट्रोल 94.77 रुपए और डीजल 87.67 रुपए प्रति लीटर मिल रहा है। वहीं आर्थिक राजधानी मुंबई में पेट्रोल की कीमत 103.44 रुपए, तो एक लीटर डीजल 89.97 रुपए में उपलब्ध है। इसी तरह कोलकाता में एक लीटर पेट्रोल 104.95 रुपए में उपलब्ध है, जबकि यहां डीजल 91.76 प्रति लीटर है। चेन्नई में भी आपको एक लीटर पेट्रोल के लिए 101.03 रुपए चुकाना होंगे, वहीं यहां डीजल की कीमत 92.61 रुपए प्रति लीटर है।
- 16 Aug 2025 11:10 AM IST
कच्चे तेल की कीमत घटी
बात करें कच्चे तेल की कीमतों की तो इसमें मामूली गिरावट दर्ज की गई है। लेटेस्ट अपडेट के अनुसार, आज (16 अगस्त 2025) सुबह ब्रेंट क्रूड ऑयल 66.07 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार करता नजर आया। हालांकि, बीते दिन भी इसमें मामूली गिरावट देखी गई थी और यह 66.48 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया था।
- 16 Aug 2025 11:00 AM IST
अलास्का में पुतिन के साथ बैठक के बाद वाशिंगटन लौटे डोनाल्ड ट्रंप
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप 'रूस-यूक्रेन युद्ध समाप्ति' विषय पर अलास्का में रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ हुई बैठक के बाद वाशिंगटन लौट गए हैं। लगभग तीन घंटे तक चली बैठक में युद्ध समाप्ति पर कोई निष्कर्ष नहीं निकला, लेकिन बैठक सकारात्मक रुख के खत्म हुई।
- 16 Aug 2025 10:48 AM IST
'राजनीतिक साधना के प्रतीक पुरुष थे अटल बिहारी वाजपेयी', पुण्यतिथि पर सीएम योगी समेत कई बड़े नेताओं ने दी श्रद्धांजलि
पूर्व प्रधानमंत्री और भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की 7वीं पुण्यतिथि पर शनिवार को पूरे देश में उन्हें श्रद्धा और सम्मान के साथ याद किया गया। देश के तमाम बड़े नेताओं ने अटल बिहारी वाजपेयी को नमन करते हुए उनके योगदान को याद किया और उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।
- 16 Aug 2025 10:40 AM IST
श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर राहुल गांधी समेत विपक्ष के प्रमुख नेताओं ने शुभकामनाएं दीं
देशभर में श्रद्धा और उत्साह के साथ श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व मनाया जा रहा है। इस पावन अवसर पर विपक्ष के प्रमुख नेताओं ने देशवासियों को शुभकामनाएं दीं और भगवान श्रीकृष्ण के संदेशों को याद किया। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने देशवासियों को बधाई देते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर लिखा, "आप सभी को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएं और बधाई। यह पर्व आपके जीवन में नई उमंग, आनंद और ढेरों खुशियां लेकर आए।"
- 16 Aug 2025 10:34 AM IST
ईडी ने तमिलनाडु के मंत्री पेरियासामी से जुड़ी संपत्तियों पर छापेमारी की
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने तमिलनाडु के मंत्री आई. पेरियासामी और उनके परिवार से जुड़े कई ठिकानों पर छापेमारी की। ये छापे चेन्नई के ग्रीनवेज रोड स्थित उनके आवास, तिरुवल्लीकेनी के विधायक गेस्ट हाउस, और मदुरै व डिंडीगुल में उनकी संपत्तियों पर किए गए। ये तलाशी संदिग्ध धन शोधन और अवैध वित्तीय लेनदेन की जांच का हिस्सा हैं।
- 16 Aug 2025 10:20 AM IST
सीपीएल 2025 गुयाना ने सेंट किट्स को 5 विकेट से हराया
कैरेबियन प्रीमियर लीग (सीपीएल 2025) के दूसरे मैच में गुयाना अमेजन वॉरियर्स ने सेंट किट्स को 5 विकेट से हरा दिया। गुयाना को जीत के लिए 154 रन का लक्ष्य मिला था, जो उसने 17.2 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर हासिल कर लिया।
- 16 Aug 2025 10:08 AM IST
आपदा अब तक 53 लोगों की मौत, राहत-बचाव कार्य जारी
जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में भीषण बादल फटने की घटना के बाद राहत-बचाव कार्य तेजी से जारी है। अब तक 53 लोगों के शव बरामद किए जा चुके हैं और उन्हें आधिकारिक रूप से मृत घोषित कर दिया गया है। केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने शनिवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर जानकारी देते हुए बताया कि राहत एवं बचाव कार्य 'फुल स्विंग' में चल रहा है और सेना, अर्धसैनिक बल, जम्मू-कश्मीर पुलिस तथा प्रशासन पूरी ताकत के साथ लगे हुए हैं।
- 16 Aug 2025 10:07 AM IST
मेलबर्न में अभिषेक को अवॉर्ड मिलने पर भावुक हुए अमिताभ बच्चन, कहा- तुमने विरासत को आगे बढ़ाया
महानायक अमिताभ बच्चन ने अभिषेक बच्चन को मेलबर्न फिल्म फेस्टिवल में 'आई वांट टू टॉक' के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार मिलने पर बधाई दी और इस खास मौके पर अपने ब्लॉग के जरिए दिल की भावनाएं जाहिर की।
- 16 Aug 2025 9:46 AM IST
गृह मंत्री अमित शाह, सीएम योगी समेत कई नेताओं ने दी देशवासियों को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की शुभकामनाएं
देशभर के लोगों में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर उत्साह दिख रहा है। इस अवसर पर केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत कई राज्यों के मुख्यमंत्री ने देशवासियों को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की शुभकामनाएं दी।
Created On :   16 Aug 2025 8:03 AM IST