Breaking News: आज की बड़ी खबरें 18 जुलाई 2025 हिंदी न्यूज लाइव

आज की बड़ी खबरें 18 जुलाई 2025 हिंदी न्यूज लाइव
18 जुलाई 2025 दैनिक भास्कर में आज की ताजा बड़ी खबरें, दुनिया, देश, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार, टेक्नोलॉजी, शिक्षा, जुर्म, जीवन शैली एवं राशिफल की हिंदी न्यूज़ पढ़ें

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश दुनिया में आज क्या घटा खास। जानिए दिनभर की तमाम बड़ी खबरें।

Live Updates

  • 18 July 2025 11:00 AM IST

    कई शहरों में बदल गए ईंधन के रेट

    आज बैंगलोर में पेट्रोल और डीजल 07-07 पैसे बढ़कर क्रमश: 102.99 रुपए और 91.06 रुपए प्रति लीटर हो गया है। वहीं पटना में पेट्रोल 31 पैसे बढ़कर 105.60 रुपए और डीजल 28 पैसे महंगा होकर 91.83 रुपए प्रति लीटर हो गया है। जबकि, गुड़गांव में पेट्रोल और डीजल 06-06 पैसे गिरकर क्रमश: 95.51 रुपए और 87.97 रुपए प्रति लीटर हो गया है। 

  • 18 July 2025 10:50 AM IST

    महानगरों में नहीं बदले ईंधन के दाम

    आज देश की राजधानी दिल्ली में पेट्रोल 94.77 रुपए और डीजल 87.67 रुपए प्रति लीटर मिल रहा है। वहीं आर्थिक राजधानी मुंबई में पेट्रोल की कीमत 103.44 रुपए, तो एक लीटर डीजल 89.97 रुपए में उपलब्ध है। इसी तरह कोलकाता में एक लीटर पेट्रोल 104.95 रुपए में उपलब्ध है, जबकि यहां डीजल 91.76 प्रति लीटर है। चेन्नई में भी आपको एक लीटर पेट्रोल के लिए 101.03 रुपए चुकाना होंगे, वहीं यहां डीजल की कीमत 92.61 रुपए प्रति लीटर है।

  • 18 July 2025 10:40 AM IST

    कच्चे तेल की कीमत में तेजी

    अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में उतार- चढ़ाव के दौर जारी है। लेटेस्ट अपडेट के अनुसार, आज (18 जुलाई 2025) सुबह ब्रेंट क्रूड ऑयल 69.88 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार करता नजर आया। जबकि, इससे पहले इसकी कीमतों में हल्की गिरावट देखने को मिली थी और यह 68.76 डॉलर प्रति बैरल पर था।

  • 18 July 2025 10:31 AM IST

    भारतीय रुपया 85.99 प्रति डॉलर पर खुला

    भारतीय रुपया में पिछले बंद के मुकाबले शुक्रवार की सुबह मामूली बढ़ते देखने को मिली और यह 85.99 प्रति डॉलर पर खुला। जबकि, एक दिन पहले गुरुवार की सुबह रुपया 85.89 प्रति डॉलर पर खुला था और शाम को 86.07 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था।

  • 18 July 2025 10:20 AM IST

    निफ्टी 25100 के नीचे खुला

    सकारात्मक वैश्विक संकेतों के बीच देश का शेयर बाजार (Share Market) कारोबारी सप्ताह के पांचवें और आखिरी दिन (18 जुलाई 2025, शुक्रवार) गिरावट के साथ खुला। इस दौरान नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) के 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 24.30 अंक यानि कि 0.10 प्रतिशत की गिरावट के साथ 25,087.15 के स्तर पर खुला।

  • 18 July 2025 10:05 AM IST

    सेंसेक्स में 107 अंकों की गिरावट

    सकारात्मक वैश्विक संकेतों के बीच देश का शेयर बाजार (Share Market) कारोबारी सप्ताह के पांचवें और आखिरी दिन (18 जुलाई 2025, शुक्रवार) गिरावट के साथ खुला। बंबई स्टॉक एक्सचेंज (BSE) के 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सेंसेक्स 107.85 अंक यानि कि 0.13 प्रतिशत की गिरावट के साथ 82,151.39 के स्तर पर खुला।

  • 18 July 2025 9:55 AM IST

    मैं हर तरह के किरदार करना चाहता हूं, यही मेरे अंदर के कलाकार की चाहत विशाल जेठवा

    अभिनेता विशाल जेठवा को उनकी फिल्म 'होमबाउंड' के लिए इंडियन फिल्म फेस्टिवल ऑफ मेलबर्न में सर्वश्रेष्ठ अभिनेता के लिए नॉमिनेट किया गया है। विशाल ने बताया कि वह हर तरह के किरदार निभाना चाहते हैं और यही उनके अंदर के कलाकार की चाहत है।

  • 18 July 2025 9:19 AM IST

    मुंबई बांद्रा पूर्व में ढही तीन मंजिला चॉल, 7 लोग घायल, रेस्क्यू जारी

    मुंबई के बांद्रा (पूर्व) में शुक्रवार को एक तीन मंजिला चॉल के ढहने की घटना सामने आई है। चॉल नंबर 37 में ग्राउंड प्लस तीन मंजिला संरचना की दूसरी और तीसरी मंजिल पूरी तरह ढह गई, जिसमें 7 लोग घायल हुए हैं और उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

  • 18 July 2025 9:11 AM IST

    कानपुर छात्रा से छेड़खानी करने वाला आरोपी मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार

    उत्तर प्रदेश के कानपुर में एक छात्रा से सरेराह छेड़खानी करने वाले आरोपी को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है। यह मुठभेड़ चकेरी थाना क्षेत्र में हुई, जिसमें आरोपी के पैर में गोली लगी। घायल अवस्था में आरोपी को गिरफ्तार कर इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है।

  • 18 July 2025 9:05 AM IST

    श्रीकृष्ण जन्मभूमि-शाही ईदगाह मामला, इलाहाबाद हाईकोर्ट में सुनवाई आज

    मथुरा में श्रीकृष्ण जन्मभूमि और शाही ईदगाह मस्जिद से जुड़े मामले को लेकर 18 जुलाई को इलाहाबाद हाईकोर्ट में महत्वपूर्ण सुनवाई होगी। दोपहर 2 बजे के बाद शुरू होने वाली इस सुनवाई में 18 याचिकाओं पर एक साथ विचार किया जाएगा।

Created On :   18 July 2025 8:13 AM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story