Breaking News: आज की बड़ी खबरें 19 मई 2025 हिंदी न्यूज लाइव

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश दुनिया में आज क्या घटा खास। जानिए दिनभर की तमाम बड़ी खबरें।
Live Updates
- 19 May 2025 9:24 PM IST
LSG ने SRH को दिया 206 रनों का टारगेट
आईपीएल 2025 के 61वें मैच में सनराइजर्स हैदराबाज और लखनऊ सुपर जायंट्स आमने-सामने हैं। लखनऊ के ईकाना स्टेडियम पर खेले जा रहे इस मैच में टॉस हारने के बाद घरेलू टीम पहले बल्लेबाजी करने उतरी थी। पहले बैटिंग करते हुए लखनऊ सुपर जायंट्स ने निर्धारित 20 ओवरों में 7 विकेट के नुकसान पर 205 रन बनाए हैं। इसी के साथ उन्होंने सनराइजर्स हैदराबाद के सामने 206 रनों का टारगेट खड़ा किया है।
- 19 May 2025 9:11 PM IST
पीएम मोदी 31 मई को मध्य प्रदेश प्रवास पर जाएंगे, तैयारी में जुटी सरकार
होलकर राजवंश की अहिल्याबाई की 300वीं जयंती पर मध्य प्रदेश में कई कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। भोपाल में महिला सशक्तीकरण कार्यक्रम और महिला सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हिस्सा लेने वाले हैं। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सोमवार को मुख्यमंत्री आवास के समत्व भवन में अधिकारियों की एक बैठक में प्रधानमंत्री के प्रस्तावित मध्य प्रदेश प्रवास की तैयारियों को लेकर विस्तार से चर्चा की।
- 19 May 2025 8:30 PM IST
12 ओवरों के बाद LSG का स्कोर
आईपीएल 2025 के 61वें मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स और सनराइजर्स हैदराबाद आमने-सामने हैं। टीम की पारी में 12 ओवरों का खेल समाप्त हो चुका है। इन 12 ओवरों के खेल में टीम ने 2 विकेटों के नुकसान पर 124 रन बना लिए हैं।
- 19 May 2025 7:57 PM IST
पॉवर प्ले में LSG ने बनाए 69 रन
आईपीएल 2025 के 61वें मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स अपने घरेलू मैदान पर पहले बल्लेबाजी करने उतरी। टीम की पारी का पॉवर प्ले समाप्त हो चुका है। इन 6 ओवरों में लखनऊ सुपर जायंट्स ने काफी शानदार खेला का प्रदर्शन करते हुए बिना कोई विकेट गंवाए 69 रन बना लिए हैं। टीम के दोनों सलामी बल्लेबाज मिचेल मार्श (41) और एडेन मार्कराम (26), काफी शानदार लय में दिखाई दे रहे हैं।
- 19 May 2025 7:36 PM IST
मैच की हुई शुरुआत, LSG ने पहले ओवर में बनाए 11 रन
आईपीएल 2025 के 61वें मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स अपने घरेलू मैदान यानी ईकाना स्टेडियम पर पहले बल्लेबाजी करने उतर चुकी है। टीम के लिए मिशेल मार्श और एडेन मार्कराम की सलामी जोड़ी ने पारी की शुरुआत की है। इस दौरान मार्श ने पहले ओवर में टीम के खाते में 11 रन जोड़ दिए हैं।
- 19 May 2025 7:11 PM IST
SRH-LSG के इंपैक्ट सबस्टीट्यूट
सनराइजर्स हैदराबाद
अभिनव मनोहर, अथर्व तायदे, सचिन बेबी, मोहम्मद शमी, सिमरजीत सिंह।
लखनऊ सुपर जाइंट्स
डेविड मिलर, हिम्मत सिंह, एम सिद्धार्थ, शार्दुल ठाकुर, शाहबाज़ अहमद।
- 19 May 2025 7:08 PM IST
SRH-LSG की प्लेइंग इलेवन
सनराइजर्स हैदराबाद
अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर), नितीश कुमार रेड्डी, हेनरिक क्लासेन, अनिकेत वर्मा, कामिंडु मेंडिस, पैट कमिंस (कप्तान), हर्षल पटेल, हर्ष दुबे, जीशान अंसारी, ईशान मलिंगा।
लखनऊ सुपर जाइंट्स
एडेन मार्कराम, मिशेल मार्श, निकोलस पूरन, ऋषभ पंत (कप्तान और विकेटकीपर), आयुष बडोनी, अब्दुल समद, अवेश खान, आकाश दीप, रवि बिश्नोई, दिग्वेश सिंह राठी, विलियम ओ'रूर्के।
- 19 May 2025 7:06 PM IST
SRH ने जीता टॉस, पहले करेगी गेंदबाजी
आईपीएल 2025 के 61वें मैच में सनराइजर्स हैदराबाद और लखनऊ सुपर जायंट्स आमने-सामने हैं। लखनऊ के होमग्राउंड यानी ईकाना स्टेडियम पर खेले जा रहे इस मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद ने टॉस में बाजी मार ली है। टॉस जीतने के बाद टीम के कप्तान पैट कमिंस ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है।
- 19 May 2025 6:52 PM IST
केंद्र सरकार को साफ करना चाहिए कि भारत-पाकिस्तान के बीच कोई तीसरा व्यक्ति नहीं अशोक गहलोत
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने केंद्र की भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने सरकार की विदेश नीति पर सवाल उठाते हुए कहा कि केंद्र सरकार को अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की भारत-पाकिस्तान मध्यस्थता की पेशकश को स्पष्ट रूप से खारिज करना चाहिए था। उन्होंने सरकार पर डैमेज कंट्रोल के लिए तिरंगा यात्रा निकालने का आरोप लगाया।
- 19 May 2025 6:45 PM IST
डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने तेजस्वी यादव पर पलटवार किया, कहा- बिहार बदल रहा है
बिहार विधानसभा में विपक्ष के नेता और पूर्व उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने सोमवार को कानून व्यवस्था को लेकर सरकार पर निशाना साधा। इस पर उप मुख्यमंत्री विजय सिन्हा ने पलटवार करते हुए कहा कि बिहार बदल रहा है। बिहार के अंदर विकास की गति बढ़ रही है। उन्होंने पटना में पत्रकारों से बातचीत के दौरान कहा कि बिहार में डबल इंजन की सरकार बेहतर बिहार बनाने के संकल्प को साकार कर रही है। रोजगार के अवसर भी बढ़ रहे हैं। उप मुख्यमंत्री विजय सिन्हा ने कहा कि बाहर के लोग फूड प्रोसेसिंग, कृषि के उत्पादन से रोजगार के अवसर भी बना रहे हैं और लोगों को आकर्षित कर रहे हैं।
Created On :   19 May 2025 8:05 AM IST