Breaking News: आज की बड़ी खबरें 1 अप्रैल 2025 हिंदी न्यूज लाइव

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश दुनिया में आज क्या घटा खास। जानिए दिनभर की तमाम बड़ी खबरें.
Live Updates
- 1 April 2025 5:23 PM IST
कांग्रेस ने अपने सांसदों को जारी किया व्हिप
कांग्रेस ने अपने सांसदों को अगले तीन दिनों तक संसद में मौजूद रहने के लिए व्हिप जारी किया है। सदन में आने वाला है वक्फ बिल।
- 1 April 2025 5:19 PM IST
दिल्ली फायर सर्विस के डिप्टी फायर चीफ एस.के. दुआ का बयान
दिल्ली फायर सर्विस के डिप्टी फायर चीफ एस.के. दुआ ने कहा, " सूचना मिलते ही दमकल की गाड़ियां भेजी गईं। 25 दमकल की गाड़ियां मोके पर मौजूद हैं। आग नियंत्रण में है। किसी प्रकार की जनहानि की सूचना नहीं है। "
- 1 April 2025 5:02 PM IST
पीएम मोदी 3-4 अप्रैल को जाएंगे बैंकॉक
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 6वें बिम्सटेक शिखर सम्मेलन में भाग लेने और थाईलैंड की आधिकारिक यात्रा के लिए 3-4 अप्रैल को बैंकॉक, थाईलैंड का दौरा करेंगे। यह प्रधानमंत्री की थाईलैंड की तीसरी यात्रा होगी।
- 1 April 2025 4:55 PM IST
वक्फ बिल
वक्फ संशोधन बिल पर केंद्र सरकार को मिला TDP का साथ, पक्ष में करेगी वोट
- 1 April 2025 4:45 PM IST
RJD नेता तेजस्वी यादव
‘वक्फ संशोधन बिल मंजूर नहीं, करेंगे विरोध’, बोले RJD नेता तेजस्वी यादव
- 1 April 2025 4:32 PM IST
तेजस्वी का हमला
‘यह असंवैधानिक विधेयक है’, वक्फ बिल को लेकर तेजस्वी का BJP पर बड़ा हमला
- 1 April 2025 4:25 PM IST
व्हिप जारी
BJP ने राज्यसभा MPs को 3 अप्रैल को सदन में मौजूद रहने का व्हिप जारी किया
- 1 April 2025 4:21 PM IST
म्यांमार भूकंप अपडेट
म्यांमार में भूकंप से मरने वालों की आधिकारिक संख्या 2,700 से अधिक हुई
- 1 April 2025 4:15 PM IST
मार्च में GST कलेक्शन
मार्च में GST कलेक्शन 9.9 फीसदी बढ़कर 1.96 लाख करोड़ रुपये से अधिक हुआ
Created On :   1 April 2025 8:00 AM IST