Breaking News: आज की बड़ी खबरें 20 अप्रैल 2025 हिंदी न्यूज लाइव

आज की बड़ी खबरें 20 अप्रैल 2025 हिंदी न्यूज लाइव
20 अप्रैल2025 दैनिक भास्कर में आज की ताजा बड़ी खबरें, दुनिया, देश, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार, टेक्नोलॉजी, शिक्षा, जुर्म, जीवन शैली एवं राशिफल की हिंदी न्यूज़ पढ़ें

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश दुनिया में आज क्या घटा खास। जानिए दिनभर की तमाम बड़ी खबरें.

Live Updates

  • 20 April 2025 4:22 PM IST

    10 ओवरों के बाद PBKS का स्कोर

    आईपीएल 2025 के 37वें मुकाबले की पहली पारी में 10 ओवरों का खेल समाप्त हो चुका है। इन 10 ओवरों में पहले बल्लेबाजी करने उतरी पंजाब किंग्स की टीम ने 4 विकेटों के नुकसान पर 79 रन बना लिए हैं। टीम की ओर से इस वक्त सशांक सिंह और जोस इंग्लिस क्रीज पर हैं। 

  • 20 April 2025 4:04 PM IST

    महाराष्ट्र नागपुर में सीएम फडणवीस ने महिलाओं को गिफ्ट की ई-रिक्शा

    महाराष्ट्र सरकार ने महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक अहम कदम उठाया है। नागपुर में रविवार को आयोजित एक भव्य कार्यक्रम में प्रदेश के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने महिलाओं के बीच 50 ई-रिक्शा का वितरण किया। इस मौके पर मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के साथ महिला व बाल कल्याण मंत्री अदिति तटकरे और राज्य मंत्री मेघना बोर्डिकर भी मौजूद रहीं। मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम के बाद ई-रिक्शा में बैठकर एक चक्कर भी लगाया। इस योजना के अंतर्गत नागपुर में कुल 2000 ई-रिक्शा वितरित किए जाएंगे, जिनकी शुरुआत आज की गई। पहले चरण में 50 रिक्शा वितरण के साथ की गई है। सरकार का उद्देश्य है कि इस योजना के माध्यम से महिलाओं को रोजगार के साधन मिलें और वे अपने परिवार की आर्थिक स्थिति को सुदृढ़ कर सकें।

  • 20 April 2025 4:00 PM IST

    खत्म हुआ मुकाबले का पहला पॉवर प्ले

    आईपीएल 2025 में आज भी डबल हेडर मुकाबलों का आयोजन किया गया है। दिन के पहले और टूर्नामेंट के 37वें मुकाबले में पंजाब किंग्स और आरसीबी आमने-सामने हैं। मैच की पहली पारी में पॉवर प्ले समाप्त हो चुका है। पहले बल्लेबाजी कर रही पंजाब किंग्स ने इस वक्त तक 1 विकेटों के नुकसान पर 62 रन बना लिए हैं।

  • 20 April 2025 3:42 PM IST

    तमिलनाडु कल्लाकुरिची के सेल्वा विनयनगर मंदिर में महाकुंभभिषेकम समारोह आयोजित

    तमिलनाडु के कल्लाकुरिची में कचिरायपालयम रोड पर स्थित श्री सेल्वा विनयगर मंदिर में रविवार को महाकुंभभिषेकम समारोह का भव्य आयोजन हुआ। मंदिर में भगवान गणेश की दुनिया की एकमात्र युगल मूर्ति है। समारोह की शुरुआत सुबह मुहूर्त पूजा के साथ हुई, जिसमें शिव वाद्यों की मधुर ध्वनि ने माहौल को और भक्तिमय बना दिया। इस अवसर पर हजारों भक्तों ने हिस्सा लिया और भगवान गणेश के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। समारोह में विभिन्न प्रकार की पूजाएं और अनुष्ठान हुए। गो पूजा, सूर्य कुंभ पूजा और द्वितीय वार्षिक यज्ञ बलिदान जैसे धार्मिक अनुष्ठानों ने भक्तों का ध्यान आकर्षित किया।

  • 20 April 2025 3:23 PM IST

    संबलपुर सीएम सोमवार को सुनेंगे आम जनता की शिकायत

    ओडिशा के संबलपुर में सोमवार को मुख्यमंत्री का जनशिकायत सुनवाई शिविर नगर निगम कार्यालय में आयोजित होगा। तैयारियों की समीक्षा के लिए राजस्व मंत्री सुरेश पुजारी ने रविवार को कार्यक्रम स्थल का दौरा किया और सभी व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी ली। मीडिया से बातचीत में राजस्व मंत्री पुजारी ने कहा कि यह पहला मौका है, जब मुख्यमंत्री भुवनेश्वर से बाहर किसी जिले में जाकर सीधे लोगों की शिकायतें सुनेंगे। इस शिविर में मुख्यमंत्री के साथ 10 अन्य मंत्री, कई वरिष्ठ अधिकारी और विभिन्न विभागों के सचिव भी मौजूद रहेंगे। एक दिन के लिए राज्य का पूरा प्रशासनिक तंत्र भुवनेश्वर से संबलपुर शिफ्ट होगा, ताकि लोगों की समस्याओं का तुरंत समाधान किया जा सके।

  • 20 April 2025 3:06 PM IST

    हिंदुओं का खून तो पश्चिम बंगाल में हो रहा- बोले केंद्रीय मंत्री सुकांता मजूमदार

    दिनाजपुर (पश्चिम बंगाल): केंद्रीय मंत्री और पश्चिम बंगाल भाजपा अध्यक्ष सुकांता मजूमदार ने कहा कि बांग्लादेश की स्थिति तो अब सबको पता है वो तो अलग देश है लेकिन ममता बनर्जी बांग्लादेश को मुर्शिदाबाद में ला दिया है। हिंदुओं का खून तो पश्चिम बंगाल में ही हो रहा है तो बांग्लादेश की तरफ देखनी की जरूरत नहीं पड़ेगी।

  • 20 April 2025 2:33 PM IST

    रामबन में बादल फटने से तबाही सीएम उमर अब्दुल्ला ने जताया दुख

    जम्मू-कश्मीर के रामबन जिले में रविवार सुबह भारी बारिश के बाद सेरी बागना इलाके में बादल फटने की दुखद घटना सामने आई। इसमें जनहानि की भी खबरें आ रही हैं। इस आपदा के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय पुलिस और राहत दलों ने तेजी से मोर्चा संभाला और करीब 100 लोगों को सुरक्षित रेस्क्यू किया गया।

  • 20 April 2025 2:12 PM IST

    अखिलेश यादव का भाजपा पर निशाना

    भाजपा सांसद निशिकांत दुबे के सुप्रीम कोर्ट पर दिए गए बयान पर सपा प्रमुख और सांसद अखिलेश यादव ने कहा कि सच तो यह है कि अगर कोई धर्मों के बीच दरार पैदा कर रहा है तो वह भाजपा है। धर्म, जाति के नाम पर समाज में विभाजन पैदा करना भाजपा का बहुत सुनियोजित कार्यक्रम है और वे इस पर पैसा खर्च करते हैं। जो कुछ भी कहा गया वह भाजपा की सोच है।

  • 20 April 2025 1:48 PM IST

    ममता सरकार के तुष्टिकरण से बंगाल में हिंसा को लेकर विनोद बंसल का बयान

    विश्व हिंदू परिषद (वीएचपी) के राष्ट्रीय प्रवक्ता विनोद बंसल ने पश्चिम बंगाल में हुई हिंसा के लिए प्रदेश की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य में हो रही हिंसा को सरकार की शह प्राप्त है। ममता बनर्जी की तुष्टिकरण की राजनीति राज्य के अस्थिर हालात के लिए जिम्मेदार हैं। विनोद बंसल ने कहा कि बंगाल में ममता बनर्जी सरकार पूरी तरह विफल हो चुकी है। राज्य में हिंसा की आग प्रशासन की मदद से भड़की हुई है और मुख्यमंत्री शांति की अपील भी सिर्फ मुसलमानों से कर रही हैं। 

  • 20 April 2025 1:30 PM IST

    राहुल गांधी के अमेरिकी दौरे को लेकर मनीष सिन्हा ने दी प्रतिक्रिया

    कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी एक बार फिर अमेरिका दौरे पर हैं। इस यात्रा को लेकर बिहार भारतीय जनता पार्टी एनआरआई सेल के संयोजक मनीष सिन्हा ने प्रतिक्रिया देते हुए बड़ी नसीहत दे दी है। उन्होंने राहुल गांधी से अपील की है कि वह विदेशी धरती पर भारत की छवि को धूमिल न करें। मनीष सिन्हा ने कहा, “मैं समस्त प्रवासी भारतीयों और देशवासियों की ओर से राहुल गांधी से आग्रह करता हूँ कि वह अपनी राजनीतिक विफलताओं की निराशा को विदेशी मंचों पर भारत विरोधी टिप्पणियों में न बदलें। पूर्व में भी राहुल गांधी ने विदेशी दौरे के दौरान भारत की संस्कृति, समाज और लोकतंत्र को लेकर कई द्वेषपूर्ण टिप्पणियां की थीं, जिससे करोड़ों भारतीयों की भावनाएं आहत हुई थीं।”

Created On :   20 April 2025 8:00 AM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story