Breaking News: आज की बड़ी खबरें 20 अप्रैल 2025 हिंदी न्यूज लाइव

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश दुनिया में आज क्या घटा खास। जानिए दिनभर की तमाम बड़ी खबरें.
Live Updates
- 20 April 2025 1:19 PM IST
हर घर तक पानी पहुंचाने के लिए दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता का बड़ा बयान आया सामने
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने रविवार को 1,111 जीपीएस युक्त पानी के टैंकरों को हरी झंडी दिखाकर दिल्ली में जल आपूर्ति को पारदर्शी और सुगम बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार का लक्ष्य टैंकर माफिया को खत्म कर हर घर तक नल के माध्यम से पानी पहुंचाना है। यह आयोजन दिल्ली के विकास और जल संकट के समाधान के लिए सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाता है। मुख्यमंत्री ने कहा, "हमारा मकसद केवल हंगामा खड़ा करना नहीं, बल्कि दिल्ली की सूरत बदलना है। नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में दिल्ली के सांसद, विधायक, पार्षद और अधिकारी एकजुट होकर विकास के लिए काम कर रहे हैं।"
- 20 April 2025 1:09 PM IST
चारधाम यात्रा करने के लिए एनएचएम की विशेष व्यवस्था
देवभूमि उत्तराखंड में 30 अप्रैल से शुरू होने वाली चारधाम यात्रा को लेकर तमाम तैयारियां अंतिम चरण में हैं। यात्रा को लेकर राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) ने भी अपनी तैयारियां पूरी कर ली हैं। यात्रा को और अधिक सुरक्षित और सुगम बनाने के लिए इस बार एनएचएम की ओर से विशेष व्यवस्था की गई है। एनएचएम की मिशन निदेशक स्वाति सिंह भदौरिया ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि चारधाम यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं के स्वास्थ्य की देखरेख के लिए इस बार कुल 102 स्वास्थ्य मित्रों की तैनाती की जा रही है। ये स्वास्थ्य मित्र चारों धामों, यमुनोत्री, गंगोत्री, केदारनाथ और बद्रीनाथ में सक्रिय रहेंगे और तीर्थयात्रियों को प्राथमिक चिकित्सा से लेकर आवश्यक स्वास्थ्य सहायता उपलब्ध कराएंगे।
- 20 April 2025 12:43 PM IST
तापमान छू रहा आसमान, गर्मी के तीखे तेवर ने लोगों को किया परेशान, जानें एमपी के मौसम के हाल
डिजिटल डेस्क, भोपाल। मध्य प्रदेश में लोगों को गर्मी ने परेशान करके रखा हुआ है। प्रदेश के कई सारे शहरों का तापमान 40 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया गया है। प्रदेश के करीब 5 जिलों में हीटवेव चलने के आसार हैं, जिसमें रतलाम, गुना, सागर, दमोह और सीधी शामिल हैं। इसके अलावा ग्वालियर शिवपुरी और मंडला की रात गर्म रह सकती है। प्रदेश के तापमान के बारे में जानें तो, यहां पर 44 डिग्री तक पारा दर्ज किया गया है। साथ ही गर्मी के तीखे तेवर देखने को मिल रहे हैं।
- 20 April 2025 11:55 AM IST
रामबन जिले के बनिहाल गांव में भारी बारिश
जम्मू कश्मीर में पिछले कई दिनों से भारी बारिश हो रही है। रामबन जिले के बनिहाल गांव में रविवार को भारी बारिश के कारण अचानक बाढ़ आ गई, जिसके बाद 100 से अधिक लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया। फिलहाल रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। भारी बारिश से कई लैंडस्लाइड घटनाएं हुई।
- 20 April 2025 11:40 AM IST
ट्रंप पर न्याय को कमजोर करने का आरोप
वॉशिंगटन डी.सी. में प्रदर्शनकारियों ने ट्रंप प्रशासन पर संवैधानिक सिद्धांतों, खासकर न्याय की प्रक्रिया (Due Process) के अधिकार, को कमजोर करने का आरोप लगाया। न्यूयॉर्क की एक अन्य प्रदर्शनकारी ने ट्रंप को हिटलर कहा।
- 20 April 2025 11:30 AM IST
बिहार दौरे पर कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे
कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे आज बिहार दौरे पर है। खड़गे बिहार में बक्सर के दलसागर खेल मैदान में एक जनसभा को संबोधित करेंगे। आपको बता दें साल के अंत में बिहार में विधानसभा चुनाव होने है, इस लिहाज से खड़गे का दौरा काफी अहम है।
- 20 April 2025 10:52 AM IST
ट्रंप के खिलाफ प्रदर्शन
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंपऔर उनकी कठोर नीतियों को लेकर सड़कों पर उतरे हजारों अमेरिकी लोग, ट्रंप के खिलाफ दूसरा सबसे बड़ा विरोध प्रदर्शन
- 20 April 2025 10:35 AM IST
एक देश एक चुनाव पर बीजेपी की दिल्ली में बैठक
एक देश एक चुनाव यानी वन नेशन वन इलेक्शन को लेकर भाजपा की आज रविवार को अहम बैठक दिल्ली में होनी है। मिली जानकारी के अनुसार बैठक दिल्ली बीजेपी कार्यालय में रविवार दोपहर 3:30 बजे होगी।
- 20 April 2025 10:22 AM IST
सना और होदेदा शहर पर यूएस के हवाई हमले
अमेरिकी सेना ने यमन में 13 हवाई हमले किए हैं। यूएस की सेना ने ये हमले यमन की राजधानी सना और हूती विद्रोहियों के कब्जे वाले तटीय शहर होदेदा पर किए।
- 20 April 2025 10:14 AM IST
जानबूझकर सुप्रीम कोर्ट को निशाना बनाया जा रहा है-जयराम रमेश
कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने सरकार पर जानबूझकर सर्वोच्च अदालत को निशाना बनाने और उसे कमजोर करने की कोशिश करने का आरोप लगाया है। उन्होंने बीजेपी नेताओं के बयान की निंदा की। सांविधानिक पदाधिकारी, मंत्री, भाजपा सांसद टॉप कोर्ट के खिलाफ बोल रहे हैं क्योंकि शीर्ष कोर्ट एक बात कह रहा है कि जब कोई कानून बनाया जाता है, तो आपको संविधान के मूल ढांचे के खिलाफ नहीं जाना चाहिए और अगर कानून संविधान के खिलाफ है, तो हम इसे स्वीकार नहीं करेंगे। जानबूझकर सुप्रीम कोर्ट को निशाना बनाया जा रहा है। चुनावी बॉन्ड में भी सर्वोच्च अदालत सरकार को फटकार लगा चुकी है।
Created On :   20 April 2025 8:00 AM IST