Breaking News: आज की बड़ी खबरें 21 जुलाई 2025 हिंदी न्यूज लाइव

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश दुनिया में आज क्या घटा खास। जानिए दिनभर की तमाम बड़ी खबरें।
Live Updates
- 21 July 2025 4:19 PM IST
निफ्टी 25000 के पार बंद हुआ
देश का शेयर बाजार (Share Market) आज (21 जुलाई 2025, सोमवार) दिनभर के उतार- चढ़ाव के बाद बढ़त के साथ बंद हुआ। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) के 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 122.30 अंक यानि कि 0.49 प्रतिशत की बढ़त के साथ 25,090.70 के स्तर पर बंद हुआ।
- 21 July 2025 4:08 PM IST
सेंसेक्स 442 अंकों की तेजी पर बंद हुआ
देश का शेयर बाजार (Share Market) आज (21 जुलाई 2025, सोमवार) दिनभर के उतार- चढ़ाव के बाद बढ़त के साथ बंद हुआ। कारोबारी सप्ताह के पहले दिन बंबई स्टॉक एक्सचेंज (BSE) के 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सेंसेक्स 442.61 अंक यानि कि 0.54 प्रतिशत बढ़कर 82,200.34 के स्तर पर बंद हुआ।
- 21 July 2025 2:55 PM IST
अपने ही कर्मचारियों के घर से प्री-पेड मीटर की शुरुआत
पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी ने प्री-पेड मीटर लगाने की शुरुआत जबलपुर से कर दी है। बिहार के बाद एमपी दूसरा राज्य होगा जहां बिजली विभाग के मुख्यालय से प्री-पेड मीटर व्यवस्था शुरू हो रही है।
- 21 July 2025 2:45 PM IST
सतना के रत्नेश ने 3 दिन में फतह की 20 हजार से ऊंची 4 चोटियां
शहर के खजुरी टोला के रहने वाले प्रदेश के प्रख्यात पर्वतारोही रत्नेश पाण्डेय ने लद्दाख क्षेत्र में महज 3 दिनों में 20 हजार फीट से ऊंची 4 चोटियों को फतह करने में सफलता पाई है। उन्होंने हर चोटी पर भारतीय ध्वज फहराते हुए पर्यटन को बढ़ावा देने और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
- 21 July 2025 2:35 PM IST
पूर्व पार्षद के घर में खड़ी कार में पेट्रोल डालकर बदमाशों ने लगा दी आग
उचेहरा थाना अंतर्गत अज्ञात बदमाशों ने वार्ड क्रमांक-4 निवासी पूर्व पार्षद महेश शर्मा के घर में खड़ी कार क्रमांक एमपी 04 वाईसी 5627 पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी। घटना शनिवार-रविवार की दरमियानी रात की है।
- 21 July 2025 2:25 PM IST
युवती ने डस्टबिन में भरकर लाया नवजात और कूढ़े में फेंक दिया
कोतवाली थाना क्षेत्र में मानवता को झंकझोर देने वाली एक घटना सामने आई। यहां एक युवती ने कचरे की बाल्टी में नवजात भरकर लाया और कचरे के ढ़ेर में फेंक दिया। आवारा कुत्ते नवजात के शव को नोंच रहे थे।
- 21 July 2025 2:15 PM IST
तीन मौतें...दमुआ के बेलनीढ़ाना और उमरेठ थाना क्षेत्र का मामला
दमुआ के बेलनीढ़ाना में एक तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने बाइक सवारों को टक्कर मार दी। हादसे में घायल एक युवक की मौके पर मौत हो गई थी। वहीं दूसरे युवक को गंभीर चोट आई है। प्राथमिक इलाज के बाद घायल युवक को जिला अस्पताल रेफर किया गया था।
- 21 July 2025 2:05 PM IST
सिस्टम की शर्मनाक तस्वीर, छिंदी सरकारी अस्पताल में लटका ताला
तामिया ब्लॉक के छिंदी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में रविवार सुबह स्वास्थ्य सेवाओं और व्यवस्थाओं की पोल खोलने वाली एक घटना सामने आई। अस्पताल गेट पर ताला लगा होने से प्रसव पीड़ा से तड़प रही एक गर्भवती ने गेट पर ही बच्चे को जन्म दिया।
- 21 July 2025 1:55 PM IST
यूरिया की किल्लत से राहत, दो दिनों में आई 4100 मीट्रिक टन खाद
जिले में यूरिया खाद की किल्लत और किसानों की नाराजगी के बाद आंदोलन की स्थिति तक बनी है। जिले भर से आ रही यूरिया किल्लत और इसकी मारामारी के बाद अब जिले में खरीफ सीजन के मद्देनजर किसानों को समय पर उर्वरक उपलब्ध कराने का दावा किया जा रहा है।
- 21 July 2025 1:45 PM IST
कोयला खनिज का अवैध परिवहन हुआ प्रमाणित, लगा जुर्माना
कोयला का अवैध परिवहन करने पर कार्रवाई करते हुए कलेक्टर न्यायालय ने डेढ़ लाख का जुर्माना और इसमें संलिप्त वाहन को राजसात किया है।
Created On :   21 July 2025 8:04 AM IST