Breaking News: आज की बड़ी खबरें 21 जुलाई 2025 हिंदी न्यूज लाइव

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश दुनिया में आज क्या घटा खास। जानिए दिनभर की तमाम बड़ी खबरें।
Live Updates
- 21 July 2025 1:35 PM IST
देलाखारी के बाद सौंसर क्षेत्र में बाघ का मूवमेंट, बैल पर किया हमला
जिले के अलग-अलग हिस्सों से लगातार वन्यप्राणियों के मूवमेंट और मवेशियों के मामले में सामने आए है। परासिया क्षेत्र में पिछले दिनों तेंदुए के हमले से एक महिला की मृत्यु हो चुकी है। ऐसे में पिछले एक सप्ताह में बढ़े वन्यप्राणियों के मूवमेंट से आसपास के क्षेत्रों में दहशत फैली हुई है।
- 21 July 2025 1:25 PM IST
गुदगुदाते बादल, ऊंचे-ऊंचे पहाड़ और झरनों का ठंडा पानी भुला देता है दर्द
1 हजार फीट से भी ऊंचे पहाड़ों पर बिना सीढिय़ों के चढऩा बहुत कठिन होता है। पैदल सफर के दौरान जब शरीर का तापमान बढ़ जाता है, थकान से चलना मुश्किल हो जाता है, तब बादलों का स्पर्श पूरे शरीर को गुदगुदाता है।
- 21 July 2025 1:15 PM IST
मध्यप्रदेश में आज 21-जुलाई-2025 को डीजल की कीमत
मध्य प्रदेश में डीज़ल का कारोबार औसतन 92.75 रुपये प्रति लीटर पर हो रहा है। कल, 20 जुलाई 2025 से मध्य प्रदेश में डीज़ल की कीमत में कोई बदलाव नहीं हुआ है। मध्य प्रदेश में डीज़ल की कीमतें पिछले महीने 30 जून, 2025 को औसतन 92.75 रुपये प्रति लीटर पर बंद हुईं, जो उस महीने में अपरिवर्तित रहीं।
- 21 July 2025 1:05 PM IST
मध्यप्रदेश में आज 21-जुलाई-2025 को पेट्रोल की कीमत
मध्य प्रदेश में पेट्रोल का औसत मूल्य 107.41 रुपये प्रति लीटर है। कल, 20 जुलाई 2025 से मध्य प्रदेश में पेट्रोल की कीमत में कोई बदलाव नहीं हुआ है। मध्य प्रदेश में पेट्रोल की कीमतें पिछले महीने 30 जून, 2025 को औसतन 107.41 रुपये प्रति लीटर पर बंद हुईं, जो उस महीने अपरिवर्तित रहीं।
- 21 July 2025 12:27 PM IST
राज्यसभा: पहलगाम आतंकी हमले के दोषी नहीं पकड़े गए- कांग्रेस MP खड़गे
राज्यसभा: पहलगाम आतंकी हमले के दोषी नहीं पकड़े गए- कांग्रेस MP खड़गे
- 21 July 2025 12:12 PM IST
बिहार विधानसभा मानसून सत्र: सदन की कार्यवाही दिनभर के लिए स्थगित की गई
बिहार विधानसभा मानसून सत्र: सदन की कार्यवाही दिनभर के लिए स्थगित की गई
- 21 July 2025 12:04 PM IST
राज्यसभा में अहमदाबाद एअर इंडिया विमान हादसे पर शोक संवेदना व्यक्त की गईं
राज्यसभा में अहमदाबाद एअर इंडिया विमान हादसे पर शोक संवेदना व्यक्त की गईं
- 21 July 2025 11:50 AM IST
चंदन मिश्रा मर्डर केस: पटना पुलिस लाइन की सुरक्षा बढ़ी, मेन गेट पर तैनात फोर्स
चंदन मिश्रा मर्डर केस: पटना पुलिस लाइन की सुरक्षा बढ़ी, मेन गेट पर तैनात फोर्स
- 21 July 2025 11:35 AM IST
भारतीय रुपया में गिरावट
सोमवार की सुबह भारतीय रुपया में पिछले बंद के मुकाबले गिरावट देखने को मिली और यह 86.26 प्रति डॉलर पर खुला। जबकि, बीते शुक्रवार की सुबह रुपया 85.99 प्रति डॉलर पर खुला था और शाम को 86.15 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था।
- 21 July 2025 11:24 AM IST
निफ्टी 25000 से नीचे खुला
मिश्रित वैश्विक संकेतों के बीच देश का शेयर बाजार (Share Market) कारोबारी सप्ताह के पहले दिन (21 जुलाई 2025, सोमवार) सपाट स्तर पर खुला। इस दौरान नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) के 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 9.55 अंक यानि कि 0.04 प्रतिशत गिरकर 24,958.85 के स्तर पर खुला।
Created On :   21 July 2025 8:04 AM IST