Breaking News: आज की बड़ी खबरें 21 मई 2025 हिंदी न्यूज लाइव

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश दुनिया में आज क्या घटा खास। जानिए दिनभर की तमाम बड़ी खबरें।
Live Updates
- 22 May 2025 12:33 AM IST
जल्द पूर्ण किये जाएं सिंहस्थ 2028 से संबंधित अधोसंरचना के सभी कार्य- मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि सिंहस्थ 2028 से संबंधित सभी अधोसंरचना के कार्यों को जल्द पूर्ण करना आवश्यक है। प्रत्येक कार्य की समय सीमा निर्धारित कर, गतिविधियां संचालित की जाएं। कार्यालीन प्रक्रियाओं को वर्षाकाल तक पूर्ण करना सुनिश्चित करें, जिसमें वर्षाकाल के तुरंत बाद निर्माण प्रक्रिया तत्काल आरंभ की जा सकें। नगर निगम उज्जैन, विकास प्राधिकरण सहित अन्य निर्माण ऐजेंसियों में यदि तकनीकी अधिकारी-कर्मचारियों की कमी है तो अन्य विभागों से प्रतिनियुक्ति पर लेकर यह कमी दूर की जाए। उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं का रेल से बड़ी संख्या में आवागमन होगा और महाकालेश्वर सहित ओंकारेश्वर तथा मंदसौर स्थित पशुपतिनाथ मंदिर भी श्रद्धालुओं के आवागमन के मुख्य केंद्र रहेंगे।
- 21 May 2025 11:54 PM IST
नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर सेक्टर 145 मेट्रो स्टेशन के सामने एक खंभा गिर गया
नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर सेक्टर 145 मेट्रो स्टेशन के सामने एक खंभा गिर गया।
- 21 May 2025 11:17 PM IST
MI ने 56 रनों से दर्ज की बड़ी जीत
आईपीएल 2025 के 63वें मुकाबले में हार्दिक पांड्या की कप्तानी वाली मुंबई इंडियंस ने 59 रनों से जीत हासिल कर ली है। मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम पर बुधवार 21 मई को खेले गए मुकाबले में घरेलू टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए दिल्ली कैपिटल्स के सामने 181 रनों का बड़ा टारगेट खड़ा किया था। लेकिन इस लक्ष्य का पीछा करते हुए दिल्ली की पूरी टीम महज 121 रनों के स्कोर पर ढ़ेर हो गई।
- 21 May 2025 11:09 PM IST
17 ओवरों के बाद DC का स्कोर
आईपीएल 2025 के 63वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस के दिए 181 रनों के टारगेट का पीछा करने मैदान में उतरी दिल्ली कैपिटल्स की पारी में 17 ओवरों का खेल समाप्त हो चुका है। इन 17 ओवरों में दिल्ली कैपिटल्स ने 8 विकेटों के नुकसान पर 115 रन बना लिए हैं। टीम की मौजूदा स्थिती को देखते हुए ये कहना गलत नहीं होगा कि मुंबई इंडियंस की जीत पक्की है।
- 21 May 2025 10:26 PM IST
आठ ओवर का खेल खत्म, दिल्ली को लगा चौथा झटका
दूसरी पारी में आठ ओवर का खेल खत्म हो गया है। दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने कुल 55 रन बना लिए हैं। वहीं, दिल्ली को इतने कम ओवर में चार विकेट का नुकसान हो गया है। दिल्ली को जीत के लिए 72 बॉल में 126 रनों की जरूरत है।
- 21 May 2025 10:03 PM IST
4 ओवरों में DC ने गंवाए 2 विकेट
मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स मुंबई इंडियंस के दिए 181 रनों के टारगेट का पीछा करने उतर चुकी है। टीम की पारी में अब तक 4 ओवरों का खेल समाप्त हो चुका है। इन 4 ओवरों में टीम ने अपने दो बल्लेबाजों के विकेट गंवा दिए हैं। पहला विकेट दिग्गज विकेटकीपर बल्लेबाज केएल राहुल का गिरा। वहीं, दूसरा विकेट कप्तान फाफ डु प्लेसिस का गिरा।
- 21 May 2025 9:42 PM IST
टारगेट का पीछा करने उतरी DC
वानखेड़े स्टेडियम पर खेले जा रहे मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने पहले बैटिंग करते हुए दिल्ली कैपिटल्स को 181 रनों का बड़ा टारगेट दिया है। अब दिल्ली कैपिटल्स की टीम इस लक्ष्य का पीछा करने के लिए मैदान में उतर चुकी है। टीम के लिए विकेटकीपर बल्लेबाज केएल राहुल और फाफ डु प्लेसिस ने पारी की शुरुआत की है।
- 21 May 2025 9:24 PM IST
MI ने DC को दिया 181 रनों का टारगेट
वानखेड़े स्टेडियम पर घरेलू टीम टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी। इस दौरान उन्हें 10 ओवरों के भीतर तीन झटकों का सामना करना पड़ा था। टीम के लिए ना तो रोहित और ना ही रयान रिक्लटन कुछ खास कमाल कर सके। लेकिन इसके बाद बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव ने क्रीज पर डटे रहकर 42 गेंदों में 73 रनों की दमदार पारी खेली और टीम के स्कोर को 180 रनों तक पहुंचा दिया। इसी के साथ मुंबई ने दिल्ली कैपिटल्स के सामने 5 विकेटों के नुकसान पर 181 रनों का टारगेट सेट किया है।
- 21 May 2025 9:03 PM IST
खराब हुई MI की हालत
मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम पर खेले जा रहे मुकाबले में घरेलू टीम की हालत खराब दिखाई दे रही है। टीम ने महज 123 रनों के स्कोर पर अपने 5 बल्लेबाजों के विकेट गंवा दिए हैं। टीम का आखिरी विकेट कप्तान हार्दिक पांड्या का गिरा था। इस दौरन कप्तान हार्दिक केवल 3 रनों के छोटे से स्कोर पर आउट हो गए थे। फिलहाल टीम का स्कोर 17 ओवरों में 5 विकेट के नुकसान पर 126 रन है।
- 21 May 2025 8:23 PM IST
10 ओवरों के बाद MI का स्कोर
आईपीएल 2025 के 63वें मैच में पहले बैटिंग करने उतरी मुंबई इंडियंस की पारी में 10 ओवरों का खेल समाप्त हो चुका है। इन 10 ओवरों में घरेलू टीम ने 3 विकेटों के नुकसान पर 80 रन बना लिए हैं। टीम को दो झटके पॉवर प्ले में लगे थे। वहीं, तीसरा झटका सातवें ओवर में लगा था। फिलहाल मुंबई इंडियंस की ओर से क्रीज पर तिलक वर्मा और सूर्यकुमार यादव मौजूद हैं।
Created On :   21 May 2025 8:00 AM IST