Breaking News: आज की बड़ी खबरें 21 मई 2025 हिंदी न्यूज लाइव

आज की बड़ी खबरें 21 मई 2025 हिंदी न्यूज लाइव
21 मई 2025 दैनिक भास्कर में आज की ताजा बड़ी खबरें, दुनिया, देश, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार, टेक्नोलॉजी, शिक्षा, जुर्म, जीवन शैली एवं राशिफल की हिंदी न्यूज़ पढ़ें

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश दुनिया में आज क्या घटा खास। जानिए दिनभर की तमाम बड़ी खबरें।

Live Updates

  • 21 May 2025 8:06 PM IST

    पॉवर प्ले में MI को लगे दो झटके

    आईपीएल 2025 के 63वें मैच में मुंबई इंडियंस टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी है। वानखेड़े स्टेडियम पर पहले बल्लेबाजी करने उतरी घरेलू टीम को पॉवर प्ले के दौरान ही दो झटके लग चुके हैं। टीम को पहला झटका तीसरे ओवर में रोहित शर्मा के विकेट से लगा था। वहीं, दूसरा विकेट छठे ओवर में विल जैक्स का गिरा।

  • 21 May 2025 7:45 PM IST

    23 रन के स्कोर पर MI को लगा पहला झटका

    आईपीएल 2025 के 63वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स आमने-सामने हैं। दिल्ली कैपिटल्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। वानखेड़े स्टेडियम पर घरेलू टीम बल्लेबाजी करने उतर चुकी है। बल्लेबाजी के दौरान मुंबई इंडियंस को तीसरे ओवर मे 23 रनों के स्कोर पर पहला झटका लगा। टीम के दिग्गज सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा 5 रन बनाकर आउट हुए।

  • 21 May 2025 7:35 PM IST

    मुकाबले की हुई शुरुआत

    आईपीएल 2025 के 63वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स आमने-सामने हैं। दिल्ली कैपिटल्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। वानखेड़े स्टेडियम पर घरेलू टीम बल्लेबाजी करने उतर चुकी है। मुंबई इंडियंस के लिए रयान रिक्लटन और रोहित शर्मा ने पारी की शुरुआत की है।

  • 21 May 2025 7:20 PM IST

    MI-DC की प्लेइंग इलेवन

    दिल्ली कैपिटल्स

    फाफ डु प्लेसिस (कप्तान), अभिषेक पोरेल (विकेटकीपर), समीर रिजवी, ट्रिस्टन स्टब्स, आशुतोष शर्मा, विप्रज निगम, माधव तिवारी, कुलदीप यादव, दुष्मंथा चमीरा, मुकेश कुमार, मुस्तफिजुर रहमान।

    मुंबई इंडियंस

    रोहित शर्मा, रयान रिकेलटन (विकेटकीपर), विल जैक्स, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या (कप्तान), नमन धीर, मिशेल सेंटनर, दीपक चाहर, ट्रेंट बोल्ट, जसप्रित बुमराह।

  • 21 May 2025 7:06 PM IST

    DC ने जीता टॉस, पहले करेगी गेंदबाजी

    आईपीएल 2025 के 63वें मैच में मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स आमने-सामने हैं। दोनों टीमों के बीच बुधवार को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम पर खेले जाने वाले मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने टॉस जीत लिया है। टॉस जीतने के बाद कप्तान फाफ डु प्लेसिस ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। बता दें, इस मैच में दिल्ली कैपिटल्स के नियमित कप्तान अक्षर पटेल नहीं खेल रहे हैं।

  • 21 May 2025 6:32 PM IST

    पाकिस्तान के सिंध में बवाल, विरोध प्रदर्शन कर रहे लोगों पर चला 'पुलिस का डंडा'

    पाकिस्तान के सिंध प्रांत में नहर विरोधी प्रदर्शनकारियों को तितर-बितर करने के लिए पुलिस की तरफ से लाठीचार्ज और कथित तौर पर गोलीबारी किए जाने से एक व्यक्ति की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए। स्थानीय मीडिया ने यह जानकारी दी।

  • 21 May 2025 6:18 PM IST

    पाकिस्तान-बांग्लादेश टी20 सीरीज को तीन मैचों तक सीमित किया गया

    पाकिस्तान और बांग्लादेश अब 28 मई से लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में तीन मैचों की टी20 सीरीज खेलेंगे। शुरू में तीन एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय और तीन टी20 को शामिल करने के लिए डिजाइन की गई इस श्रृंखला को पहले लाहौर और फैसलाबाद में पांच टी20 में पुनर्गठित किया गया था, लेकिन अब इसे केवल तीन टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों तक सीमित कर दिया गया है, जो सभी लाहौर में होंगे, ऐसा आईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप 2026 से पहले रसद समायोजन और तैयारी की समयसीमा के कारण हुआ है।

  • 21 May 2025 6:15 PM IST

    हरियाणा के अंबाला शहर में धूल भरी आंधी के चलते अंधेरा छा गया

     हरियाणा के अंबाला शहर में धूल भरी आंधी के चलते अंधेरा छा गया।

  • 21 May 2025 6:12 PM IST

    छतरपुर में युवाओं को नागरिक सुरक्षा स्वयंसेवक के रूप में ट्रेनिंग दी गई

    छत्तीसगढ़ के छतरपुर में युवाओं को नागरिक सुरक्षा स्वयंसेवक के रूप में ट्रेनिंग दी गई।

  • 21 May 2025 6:09 PM IST

    अभिषेक बनर्जी को प्रतिनिधिमंडल में नामित करना ममता बनर्जी का भाई-भतीजावाद-शुभेंदु अधिकारी

    "ऑपरेशन सिंदूर" की सफलता से दुनिया के दूसरे देशों को अवगत कराने के लिए भारत सरकार ने पक्ष और विपक्ष सभी दलों के सांसदों का प्रतिनिधिमंडल बनाया है। केंद्र सरकार ने तृणमूल कांग्रेस के लोकसभा सांसद यूसुफ पठान को भी प्रतिनिधिमंडल में जगह दी थी। ममता बनर्जी ने यूसुफ की जगह अभिषेक बनर्जी का नाम प्रतिनिधिमंडल के लिए दिया है। इसकी भाजपा नेता शुभेंदु अधिकारी ने आलोचना की है।

Created On :   21 May 2025 8:00 AM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story