Breaking News: आज की बड़ी खबरें 22 सितंबर 2025 हिंदी न्यूज लाइव

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश दुनिया में आज क्या घटा खास। जानिए दिनभर की तमाम बड़ी खबरें।
Live Updates
- 22 Sept 2025 8:42 AM IST
विकसित और आत्मनिर्भर भारत के संकल्प की सिद्धि के लिए सामूहिक प्रयासों में जुट जाएं- पीएम मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक्स पर पोस्ट साझा करते हुए लिखा है,इस बार नवरात्रि का यह शुभ अवसर बहुत विशेष है। GST बचत उत्सव के साथ-साथ स्वदेशी के मंत्र को इस दौरान एक नई ऊर्जा मिलने वाली है। आइए, विकसित और आत्मनिर्भर भारत के संकल्प की सिद्धि के लिए सामूहिक प्रयासों में जुट जाएं
- 22 Sept 2025 8:34 AM IST
पीएम मोदी ने सभी को नवरात्रि की हार्दिक शुभकामना दी, एक्स पर की पोस्ट
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट किया, "आप सभी को नवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं। साहस, संयम और संकल्प के भक्ति-भाव से भरा यह पावन पर्व सभी के जीवन में नई शक्ति और नया विश्वास लेकर आए। जय माता दी!"
- 22 Sept 2025 8:23 AM IST
अब भारत किसी अंतर्राष्ट्रीय मंच पर बोलता है, तो पूरी दुनिया उस पर ध्यान देती है और उसे सुनती है- रक्षा मंत्री
आज, जब भारत किसी अंतर्राष्ट्रीय मंच पर बोलता है, तो पूरी दुनिया उस पर ध्यान देती है और उसे सुनती है, पहले ऐसी स्थिति नहीं थी। तमाम भू-राजनीतिक और वैश्विक चुनौतियों के बावजूद, भारत सबसे तेजी से बढ़ती प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं में से एक है
- 22 Sept 2025 8:17 AM IST
अंतर्राष्ट्रीय समुदाय के समक्ष भारत के बढ़ते कद को महसूस कर सकते हैं, मोरक्को में बोले राजनाथ सिंह
मोरक्को में भारतीय समुदाय के साथ बातचीत में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा, "मुझे यह जानकर खुशी हो रही है कि आप अंतर्राष्ट्रीय समुदाय के समक्ष भारत के बढ़ते कद को महसूस कर सकते हैं...
- 22 Sept 2025 8:10 AM IST
शारदीय नवरात्रि के पहले दिन अष्टभुजा मंदिर में भक्तों की भीड़
उतर प्रदेश के वाराणसी में शारदीय नवरात्रि के पहले दिन अष्टभुजा मंदिर में भक्तों की भीड़ उमड़ी
Created On :   22 Sept 2025 8:04 AM IST












