Breaking News: आज की बड़ी खबरें 25 सितंबर 2025 हिंदी न्यूज लाइव

आज की बड़ी खबरें 25 सितंबर 2025 हिंदी न्यूज लाइव

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश दुनिया में आज क्या घटा खास। जानिए दिनभर की तमाम बड़ी खबरें।

Live Updates

  • 25 Sept 2025 1:55 PM IST

    अज्ञात वाहन की ठोकर से मैहर जा रहे पैदल यात्री की मौत

    उत्तर प्रदेश के मारकुंडी क्षेत्र से परिजनों और करीबियों के साथ देवी दर्शन के लिए पैदल मैहर जा रहे युवक को अज्ञात वाहन ने चपेट में ले लिया, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई, तो वहीं सडक़ पर घूम रहे 4 मवेशी भी काल के गाल में समा गए।

  • 25 Sept 2025 1:45 PM IST

    आंगनबाड़ी केन्द्र की रसोई में सिलेंडर से भडक़ी आग, बड़ा हादसा टला

    कोठी थाना क्षेत्र के रजहरा-भठिया स्थित आंगनबाड़ी केन्द्र के किचन में रखे गैस सिलेंडर में बुधवार सुबह अचानक आग भडक़ गई, जिससे हडक़ंप मच गया। हालांकि पुलिसकर्मियों ने समय रहते बचाव करते हुए बड़ी घटना को टाल दिया।

  • 25 Sept 2025 1:35 PM IST

    शिफ्ट कराएं मालगोदाम, सतना से दिल्ली के बीच चलाएं वन्दे भारत

    पमरे की जीएम शोभना बंदोपाध्याय के साथ जबलपुर रेल मंडल के सांसदों की बैठक की अध्यक्षता करते हुए सांसद गणेश सिंह ने बुधवार को यात्रियों की सुविधाओं के विकास के संबंध में कई अहम सुझाव दिए। 

  • 25 Sept 2025 1:25 PM IST

    आभा आईडी के लिए 4 घंटे लाइन में खड़ी युवती की बिगड़ी तबीयत

    जिला अस्पताल में ब्लड टेस्ट के लिए आभा आईडी अनिवार्य करने के बाद से मरीज परेशान हैं। रजिस्ट्रेशन और साथ में आभा आईडी के लिए मरीजों को कई घंटे लाइन में लगना पड़ रहा है। उमस भरी गर्मी की वजह से लाइन में ही पेशेन्टों की तबीयत खराब हो रही है।

  • 25 Sept 2025 1:14 PM IST

    मध्यप्रदेश में आज 25-सितंबर-2025 को डीजल की कीमत

    मध्य प्रदेश में डीज़ल का कारोबार औसतन 92.74 रुपये प्रति लीटर पर हो रहा है। कल, 24 सितंबर 2025 से मध्य प्रदेश में डीज़ल की कीमत में कोई बदलाव नहीं हुआ है। मध्य प्रदेश में डीज़ल की कीमतें पिछले महीने 31 अगस्त, 2025 को औसतन 92.74 रुपये प्रति लीटर पर बंद हुईं, जो उस महीने अपरिवर्तित रहीं।

  • 25 Sept 2025 1:05 PM IST

    मध्यप्रदेश में आज 25-सितंबर-2025 को पेट्रोल की कीमत

    मध्य प्रदेश में पेट्रोल का औसत मूल्य 107.39 रुपये है। कल, 24 सितंबर 2025 से मध्य प्रदेश में कीमत में कोई बदलाव नहीं हुआ है। मध्य प्रदेश में पेट्रोल की कीमतें पिछले महीने 31 अगस्त, 2025 को औसतन 107.39 रुपये प्रति लीटर पर बंद हुईं, जो महीने में अपरिवर्तित रहीं।

  • 25 Sept 2025 12:55 PM IST

    वर्ल्ड फूड इंडिया में 1 लाख करोड़ के एमओयू साइन होंगे चिराग पासवान

    वर्ल्ड फूड इंडिया का चौथा संस्करण 25 से 28 सितंबर तक राजधानी दिल्ली स्थित भारत मंडपम में आयोजित किया जा रहा है। इस भव्य आयोजन का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 25 सितंबर की शाम 6 बजे करेंगे। इसी बीच केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री चिराग पासवान ने गुरुवार को कहा कि वर्ल्ड फूड इंडिया का उद्देश्य देश और दुनिया में फूड प्रोसेसिंग सेक्टर से जुड़े सभी वर्टिकल्स को एक मंच पर लाना है। चिराग पासवान ने कहा कि आज वर्ल्ड फूड इंडिया की शुरुआत हुई। दिल्ली के भारत मंडपम में चार दिनों तक इसका आयोजन किया जा रहा है। इसका उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा विधिवत रूप से किया जाएगा। इस आयोजन का उद्देश्य फूड प्रोसेसिंग सेक्टर से जुड़े सभी वर्टिकल्स को एक मंच पर लाना है, न केवल राष्ट्रीय स्तर पर, बल्कि वैश्विक स्तर पर भी नवीनतम तकनीकों, नवाचारों और स्टार्टअप्स को एक साथ लाकर विचारों और प्रौद्योगिकी का आदान-प्रदान करना है, ताकि इस क्षेत्र को बढ़ावा मिल सके।

  • 25 Sept 2025 12:50 PM IST

    जान्हवी कपूर ने 'संस्कारी' स्टाइल में मनाई नवरात्रि, फिल्म की टीम संग साझा की खूबसूरत झलकियां

    बॉलीवुड अभिनेत्री जान्हवी कपूर ने नवरात्रि के पावन अवसर पर अपनी आने वाली फिल्म 'सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी' की टीम के साथ पारंपरिक अंदाज में त्योहार का जश्न मनाया, जिसकी झलकियां उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की। इंस्टाग्राम पर पोस्ट की गई कुछ खूबसूरत तस्वीरों में वह और उनके को-स्टार्स वरुण धवन, सान्या मल्होत्रा, रोहित सराफ और मनीष पॉल ट्रेडिशनल लुक में नजर आ रहे हैं। इन तस्वीरों को सोशल मीडिया पर खूब पसंद किया जा रहा है। तस्वीरों में देखा जा सकता है कि जान्हवी कभी अकेले पोज दे रही हैं, कभी सान्या के साथ नजर आ रही हैं। एक फोटो में वह वरुण की ओर देखकर मुस्कुरा रही हैं। दूसरी तस्वीर में वह चॉकलेट खाती दिख रही हैं।

  • 25 Sept 2025 12:40 PM IST

    संजय कपूर की संपत्ति के मामले में प्रिया कपूर की याचिका पर 26 सितंबर को दिल्ली हाई कोर्ट में सुनवाई

    दिवंगत बिजनेसमैन संजय कपूर की पत्नी प्रिया कपूर की याचिका पर दिल्ली हाई कोर्ट 26 सितंबर को सुनवाई करेगा। प्रिया कपूर ने अदालत से अनुरोध किया है कि उन्हें अपने दिवंगत पति की संपत्तियों की जानकारी सीलबंद लिफाफे में दाखिल करने की अनुमति दी जाए। प्रिया का कहना है कि वह संपत्ति की जानकारी देने को तैयार है, लेकिन यह जानकारी सार्वजनिक न हो, इसके लिए यह लिफाफा गोपनीय रखा जाए। दरअसल, हाल ही में बॉलीवुड अभिनेत्री करिश्मा कपूर के बच्चों ने अपने दिवंगत पिता संजय कपूर की निजी संपत्ति में हिस्सेदारी की मांग करते हुए हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था। इस याचिका पर सुनवाई करते हुए अदालत ने प्रिया कपूर को निर्देश दिया था कि वह संजय कपूर की सारी संपत्तियों का ब्योरा कोर्ट में पेश करें।

  • 25 Sept 2025 12:30 PM IST

    भारत का आत्मनिर्भर बनना जरूरी, रूस हमारा टाइम-टेस्टेड पार्टनर पीएम मोदी

    भारत के आत्मनिर्भर बनने पर जोर देते हुए, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को कहा कि वैश्विक अनिश्चितता के बाद भी भारत की विकास दर मजबूत बनी हुई है। ग्रेटर नोएडा में आयोजित किए गए उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो 2025 में अपने संबोधन में प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि इस ट्रेड शो का साझेदार देश रूस है, जिसका साफ अर्थ है कि हम अपनी टाइम-टेस्टेड साझेदारी को और मजबूत कर रहे हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि सरकार 'मेक इन इंडिया' पर फोकस दोगुना कर रही है। हमारा लक्ष्य देश में 'चिप से लेकर जहाज' तक बनाना है। प्रधानमंत्री ने कहा कि पहली, पूरी तरह से स्वदेशी एके-203 असॉल्ट राइफलें जल्द ही सेना को सौंप दी जाएंगी।

Created On :   25 Sept 2025 8:13 AM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story