Breaking News: आज की बड़ी खबरें 3 जुलाई 2025 हिंदी न्यूज लाइव

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश दुनिया में आज क्या घटा खास। जानिए दिनभर की तमाम बड़ी खबरें।
Live Updates
- 3 July 2025 8:39 PM IST
बिहार में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी विनोद सिंह गुंजिया ने की समीक्षा बैठक
बिहार में विधानसभा चुनाव के बहुत कम समय बचा हुआ है, जिसको लेकर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी विनोद सिंह गुंजिया ने की समीक्षा बैठक की। जिसमें कहा कि जिलों में आने वाले वाहनों की चेकिंग किया जाएगा। साथ ही कहा कि बॉर्डर चेकपोस्ट भी फंक्शनल करने का निर्देश दिया है। वहीं बीएलओ को निर्देश दिया कि घर-घर जाकर गणना प्रपत्र शीघ्र भरवा कर एवं एकत्रित कर समय पर जमा करवाना सुनिश्चित करने को कहा।
- 3 July 2025 7:46 PM IST
250 रन पर पहुंचे कप्तान शुभमन गिल
इंग्लैंड खिलाफ खेले जा रहे दूसरे टेस्म में टीम इंडिया मजबूत स्थिति में पहुंच गई है। दूसरे दिन का खेल जारी है और भारत ने अपनी पहली पारी में 6 विकेट के नुकसान पर 537 रन बना लिए हैं। कप्तान शुभमन गिल 251 रन पर नाबाद खेल रहे हैं।
- 3 July 2025 7:42 PM IST
मजबूत स्थिति में पहुंची टीम इंडिया, 500 का स्कोर किया पार
भारत और इंग्लैंड के बीच बर्मिंघम के एजबेस्टन में खेले जा रहे टेस्ट में टीम इंडिया मजबूत स्थिति में पहुंचे गई है। आज मैच का दूसरा दिन है। पहले दिन 310/5 स्कोर से आगे खेलते हुए अभी तक टीम इंडिया ने केवल एक विकेट खोया है। कप्तान गिल और वाशिंगटन सुंदर शानदार बल्लेबाजी कर रहे हैं। गिल 241 रन बनाकर नाबाद खेल रहे हैं।
- 3 July 2025 7:24 PM IST
युवा पीढ़ी को आपातकाल के इतिहास से परिचित कराना जरूरी मुख्यमंत्री यादव
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने गुरुवार को कहा कि भारतीय संस्कृति में माता-बहनों को सर्वोच्च सम्मान दिया गया है। राज्य सरकार नारी सशक्तीकरण के लिए प्रतिबद्ध है और इस दिशा में हरसंभव प्रयास जारी हैं।
- 3 July 2025 7:08 PM IST
राहुल गांधी का सोशल मीडिया पोस्ट महाराष्ट्र की वास्तविकता को दर्शाता है नाना पटोले
महाराष्ट्र कांग्रेस के वरिष्ठ नेता नाना पटोले ने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के महाराष्ट्र में किसानों की आत्महत्या से संबंधित सोशल मीडिया पोस्ट का समर्थन किया है। उन्होंने कहा है कि राहुल गांधी ने जो पोस्ट किया है वह राज्य में किसानों की वास्तविकता को दिखाता है।
- 3 July 2025 7:01 PM IST
शुभमन गिल ने जड़ा दोहरा शतक
भारत और इंग्लैंड के बीच दूसरा टेस्ट बर्मिंघम के एजबेस्टन स्टेडियम में खेला जा रहा है। मैच के दूसरे दिन का दूसरा सेशन का खेल जारी है। भारत ने पहली पारी में 6 विकेट खोकर 472 रन बना लिए हैं। कप्तान शुभमन गिल ने दोहरा शतक लगा दिया है, यह टेस्ट में उनका बेस्ट स्कोर भी है। साथ ही वह इंग्लैंड में दोहरा शतक लगाने वाले पहले भारतीय कैप्टन भी बन गए हैं।
- 3 July 2025 6:52 PM IST
असम गुवाहाटी के खारघुली हिल्स में बुजुर्ग महिला की हत्या के मामले में केयरटेकर और उसकी पत्नी गिरफ्तार
एक परेशान करने वाली घटना में, 71 वर्षीय महिला बंदना दास की गुवाहाटी के खारघुली हिल्स इलाके में उनके घर में हत्या कर दी गई। पुलिस ने इस मामले में उनके केयरटेकर रतुल दास और उनकी पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है।
- 3 July 2025 6:16 PM IST
थ्री लैंग्वेज पॉलिसी को वापस लिए जाने के बाद उदय सामंत का आया बयान, मराठी भाषा को लेकर ये कहा
महाराष्ट्र में थ्री लैंग्वेज पॉलिसी को वापस लिए जाने के बाद विपक्ष 5 जुलाई को 'विजय उत्सव' मनाने वाला है। इस बीच महाराष्ट्र उद्योग एवं मराठी भाषा मंत्री उदय सामंत ने मराठी भाषा को लेकर ताजा बयान दिया है।
- 3 July 2025 6:00 PM IST
बार्टी की JEE और NEET की तैयारी के लिए ऑनलाइन प्रक्रिया हो गई है शुरू
डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर अनुसंधान एवं प्रशिक्षण संस्थान (बार्टी), पुणे द्वारा महाराष्ट्र के अनुसूचित जाति के उम्मीदवारों के लिए JEE और NEET प्रवेश परीक्षाओं की नि:शुल्क अनिवासी (नॉन-रेजिडेंशियल) कोचिंग हेतु ऑनलाइन प्रक्रिया शुरू की गई है। बार्टी द्वारा मुंबई, पुणे, नाशिक, छत्रपति संभाजीनगर, लातूर और नागपुर में प्रत्येक शहर में JEE के लिए 100 और NEET के लिए 100 सीटों पर यह प्रशिक्षण आयोजित किया जाएगा।
- 3 July 2025 5:36 PM IST
पीएम गति शक्ति मास्टर प्लान ने भारत की लॉजिस्टिक्स लागत को जीडीपी के 5 प्रतिशत तक घटाया
नेशनल काउंसिल ऑफ एप्लाइड इकोनॉमिक रिसर्च (एनसीएईआर) द्वारा की गई स्टडी के अनुसार भारत की लॉजिस्टिक्स लागत जीडीपी के 7.8-8.9 प्रतिशत के बीच रह गई है, जो पहले अनुमानित 13-14 प्रतिशत के आंकड़ों से काफी कम है। यह बुनियादी ढांचे के विकास के लिए लाए गए पीएम गति शक्ति राष्ट्रीय मास्टर प्लान की सफलता को दर्शाता है। यह जानकारी गुरुवार को जारी 'गति से प्रगति' नामक एक रिपोर्ट में दी गई।
Created On :   3 July 2025 8:00 AM IST