Breaking News: आज की बड़ी खबरें 27 जुलाई 2025 हिंदी न्यूज लाइव

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश दुनिया में आज क्या घटा खास। जानिए दिनभर की तमाम बड़ी खबरें।
Live Updates
- 27 July 2025 3:51 PM IST
प्रधानमंत्री मोदी के मन की बात कार्यक्रम के 124वें एपिसोड में भोपाल का जिक्र
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने प्रधानमंत्री मोदी के मन की बात कार्यक्रम के 124वें एपिसोड पर कहा प्रधानमंत्री ने मन की बात कार्यक्रम में स्वच्छता सर्वेक्षण में भोपाल को मिले स्थान का भी जिक्र किया है। प्रधानमंत्री मन की बात कार्यक्रम के जरिए देश में चल रहे कार्यक्रमों को उजागर कर लोकतंत्र को मजबूत कर रहे है।
- 27 July 2025 3:39 PM IST
कश्मीर में सामान्य स्थिति और शांति लाने में एक लंबा रास्ता तय करेगा समान अधिकार सम्मेलन-सीजेआई
जम्मू-कश्मीर के लोगों के लिए समान अधिकार सम्मेलन पर भारत के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति बी.आर. गवई ने कहा, "यह एक बहुत बड़ी पहल थी कि लंबे समय के बाद जम्मू-कश्मीर और लद्दाख के सभी हिस्सों से इतने सारे वकील एक साथ इकट्ठा हुए। समस्याओं को सुलझाने और सामान्य स्थिति की ओर बढ़ने के लिए बातचीत शुरू की। मुझे विश्वास है कि यह सम्मेलन कश्मीर में सामान्य स्थिति और शांति लाने में एक लंबा रास्ता तय करेगा।
#WATCH श्रीनगर: जम्मू-कश्मीर के लोगों के लिए समान अधिकार सम्मेलन पर भारत के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति बी.आर. गवई ने कहा, "यह एक बहुत बड़ी पहल थी कि लंबे समय के बाद जम्मू-कश्मीर और लद्दाख के सभी हिस्सों से इतने सारे वकील एक साथ इकट्ठा हुए। समस्याओं को सुलझाने और सामान्य स्थिति… pic.twitter.com/1NTA4jDudd
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 27, 2025 - 27 July 2025 3:06 PM IST
आतंकी हमलों को लेकर सदन में चर्चा
पहलगाम में आतंकी हमला 22 अप्रैल 2025 को हुआ। इस हमले के लिए सीधे तौर पर जिम्मेदार आतंकियों को अब तक न्याय के कटघरे में नहीं लाया गया है। बताया गया है कि ये आतंकी पहले भी पुंछ (दिसंबर 2023), गगनगीर और गुलमर्ग (अक्टूबर 2024) में हुए आतंकी हमलों में शामिल थे।
- 27 July 2025 2:43 PM IST
हिंदू धर्म में जब तक विषमता रहेगी, तब धर्म परिवर्तन भी जारी रहेगा-सपा सांसद सुमन
सांसद सुमन ने आगे कहा वे किसी और वजह से हो रहे धर्म परिवर्तन का विरोध करते हैं, लेकिन अगर हिंदू धर्म में समता का भाव नहीं रहेगा, विषमता रहेगी और छुआ-छूत का दौर जारी रहेगा तब धर्म परिवर्तन भी जारी रहेगा। सपा सांसद ने कहा धर्म परिवर्तन को लेकर स्वामी विवेकानंद और महात्मा गांधी की राय भी यही थी।
- 27 July 2025 2:30 PM IST
तख्तापलट के बाद बनी अस्थायी सरकार में शेख हसीना का पतन
बांग्लादेश की राजधानी ढाका में राजनीतिक तनाव बना हुआ है। तख्तापलट के बाद बनी अस्थायी सरकार में शेख हसीना का पतन होना शुरु हुआ। सरकार विरोधी ताकतें अब संगठित होकर पुराने सत्ता प्रतिष्ठानों को चुनौती देने में लगी हैं। अब बांग्लादेश की सबसे पुरानी राजनीतिक पार्टी अवामी लीग के अस्तित्व पर संकट आ गया है
- 27 July 2025 2:04 PM IST
हरिद्वार स्थित मनसा देवी मंदिर मार्ग में भगदड़, सीएम ने सभी श्रद्धालुओं के सकुशल होने की प्रार्थना की
हरिद्वार स्थित मनसा देवी मंदिर मार्ग में भगदड़ मचने का अत्यंत दुःखद समाचार प्राप्त हुआ है, स्थानीय पुलिस तथा अन्य बचाव दल मौके पर पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्यों में जुटे हुए हैं। इस संबंध में निरंतर स्थानीय प्रशासन के संपर्क में हूं और स्थिति पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। माता रानी से सभी श्रद्धालुओं के सकुशल होने की प्रार्थना करता हूँ।
- 27 July 2025 1:57 PM IST
पहलगाम आतंकी हमले और ऑपरेशन सिंदूर पर चर्चा, कांग्रेस ने की सरकार को घेरने की तैयारी
संसद के मॉनसून सत्र में सोमवार को लोकसभा और मंगलवार को राज्यसभा में पहलगाम आतंकी हमले और 'ऑपरेशन सिंदूर' पर चर्चा होनी है। सदन में बहस के दौरन विपक्षी कांग्रेस सरकार को घेरने की कोई कोर कसर नहीं छोड़ना चाहेगी। कांग्रेस ने सदन में सरकार को घेरने के लिए पूरी रणनीति तैयार कर ली है।
- 27 July 2025 1:38 PM IST
उत्तराखंड के CMO ने दी धामी के निरीक्षण की जानकारी
उत्तराखंड के CMO ने बताया, "मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज दोपहर करीब 2 बजे हरिद्वार के मनसा देवी मंदिर में मची भगदड़ में घायल हुए लोगों से मिलने हरिद्वार जिला अस्पताल जाएंगे और इलाज करा रहे घायलों को दी जा रही स्वास्थ्य सुविधाओं का स्थलीय निरीक्षण करेंगे।"
- 27 July 2025 1:17 PM IST
NCERT की तरफ से 'ऑपरेशन सिंदूर' पर मॉड्यूल तैयार करने की रिपोर्ट पर भाजपा नेता तरुण चुघ ने दिया बयान
NCERT द्वारा 'ऑपरेशन सिंदूर' पर मॉड्यूल तैयार करने की रिपोर्ट पर भाजपा नेता तरुण चुघ ने कहा, "निश्चित रूप से ऑपरेशन सिंदूर भारत की विजय गाथा है। भारत के वीर सेना के शौर्य और अदम्य साहस का प्रकटीकरण है। भारत की स्वदेशी तकनीक का प्रदर्शन है। ये प्रेरणा की गाथा है और हर बच्चे को ये पढ़ाई जानी चाहिए।"
- 27 July 2025 1:03 PM IST
हरियाणा सरकार के मंत्री अनिल विज ने NCERT की तरफ से ऑपरेशन सिंदूर पर मॉड्यूल तैयार करने की रिपोर्ट पर दी प्रतिक्रिया
हरियाणा सरकार के मंत्री अनिल विज ने NCERT द्वारा 'ऑपरेशन सिंदूर' पर मॉड्यूल तैयार करने की रिपोर्ट पर कहा, "NCERT का यह बहुत अच्छा प्रयास है। हमारी वीर गाथाएं, कैसे हमने ऑपरेशन सिंदूर के ज़रिए पाकिस्तान को कड़ी टक्कर दी, कैसे हमने आतंकी ठिकानों को नष्ट किया, ये सब हमारे स्कूलों में बच्चों को शुरू से ही पढ़ाया जाना चाहिए और यह एक बहुत अच्छा प्रयास है।"
Created On :   27 July 2025 8:00 AM IST