Breaking News: आज की बड़ी खबरें 27 जुलाई 2025 हिंदी न्यूज लाइव

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश दुनिया में आज क्या घटा खास। जानिए दिनभर की तमाम बड़ी खबरें।
Live Updates
- 27 July 2025 12:39 PM IST
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी ने प्रधानमंत्री मोदी के मन की बात कार्यक्रम के 124वें एपिसोड पर दी प्रतिक्रिया
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी ने प्रधानमंत्री मोदी के मन की बात कार्यक्रम के 124वें एपिसोड पर कहा, "प्रधानमंत्री मोदी के प्रधानमंत्री बनने के बाद आज मन की बात का 124वां एपिसोड था, उन्होंने इस कार्यक्रम के माध्यम से देश की कला, खेल, विज्ञान, संस्कृति, स्वच्छ भारत अभियान से जुड़े विषयों और हमारी ऐतिहासिक विरासत को कैसे संरक्षित किया जा सकता है, इस पर चर्चा की।"
- 27 July 2025 12:21 PM IST
ओलंपिक के बाद सबसे बड़ा खेल आयोजन- पीएम मोदी
पीएम मोदी ने ओलंपिक के बाद सबसे बड़े खेल आयोजन का किया जिक्र और कहा, 'विश्व पुलिस और अग्निशमन खेल’ दुनिया-भर के पुलिसकर्मी, अग्निशमन कर्मी, सुरक्षा से जुड़े लोग उनके बीच होने वाला खेल टूर्नामेंट में भारत ने क़रीब-क़रीब 600 मेडल जीते। 71 देशों में हम शीर्ष तीन में पहुंचे। मैं सभी खिलाड़ियों और कोचिंग टीम को बधाई देता हूं।'
- 27 July 2025 12:02 PM IST
'अगस्त का महीना, क्रांति का महीना'- पीएम मोदी
पीएम मोदी ने मन की बात कार्यक्रम में आगे कहा कि, 'अगस्त का महीना क्रांति का महीना। 1 अगस्त को लोकमान्य बाल गंगाधर तिलक की पुण्यतिथि होती है। इसी महीने, 8 अगस्त को गांधी जी के नेतृत्व में 'भारत छोड़ो आंदोलन' की शुरुआत हुई थी। फिर आता है 15 अगस्त, हमारा स्वतंत्रता दिवस, हम अपने स्वतंत्रता सेनानियों को याद करते हैं, उनसे प्रेरणा पाते हैं, लेकिन साथियो, हमारी आज़ादी के साथ देश के बंटवारे की टीस भी जुड़ी हुई है, इसलिए हम 14 अगस्त को 'विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस' के रूप में मनाते हैं।'
- 27 July 2025 11:53 AM IST
देश के किलों का किया जिक्र, बताया हर किले को ऐतिहासिक घटना का गवाह
पीएम मोदी ने देश के किलों को लेकर कहा है कि, 'देश के और हिस्सों में भी ऐसे ही अद्भुत किले हैं, जिन्होंने आक्रमण झेले, खराब मौसम की मार झेली, लेकिन आत्मसम्मान को कभी भी झुकने नहीं दिया। राजस्थान का चित्तौड़गढ़ का किला, कुंभलगढ़ किला, रणथंभौर किला, आमेर किला, जैसलमेर का किला तो विश्व प्रसिद्ध है। कर्नाटका में गुलबर्गा का किला भी बहुत बड़ा है। चित्रदुर्ग के किले की विशालता भी आपको कौतूहल से भर देगी कि उस जमाने में ये किला बना कैसे होगा।' वहीं, उन्होंने आगे कहा कि, '"UNESCO ने 12 मराठा किलों को वर्ल्ड हेरिटेज साइट के रूप में मान्यता दी है। 11 किले महाराष्ट्र में, 1 किला तमिलनाडु में। हर किले से इतिहास का एक-एक पन्ना जुड़ा है। हर पत्थर, एक ऐतिहासिक घटना का गवाह है।'
- 27 July 2025 11:40 AM IST
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मन की बात के 124वें एपिसोड में भारत के विकास का किया जिक्र
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, "21वीं सदी के भारत में आज विज्ञान एक नई ऊर्जा के साथ आगे बढ़ रहा है | कुछ दिन पहले हमारे छात्रों ने अंतर्राष्ट्रीय रसायन विज्ञान ओलंपियाड में पदक जीते हैं। देवेश पंकज, संदीप कुची, देबदत्त प्रियदर्शी और उज्ज्वल केसरी, इन चारों ने भारत का नाम रोशन किया। गणित की दुनिया में भी भारत ने अपनी पहचान को और मज़बूत किया है। ऑस्ट्रेलिया में हुए अंतर्राष्ट्रीय गणितीय ओलंपियाड में हमारे छात्रों ने 3 स्वर्ण, 2 रजत और 1 कांस्य पदक हासिल किया है।"
- 27 July 2025 11:32 AM IST
मन की बात के 124वें एपिसोड में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुभांशु शुक्ला की वापसी का किया जिक्र
मन की बात के 124वें एपिसोड में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, "शुभांशु शुक्ला की अंतरिक्ष से वापसी को लेकर देश में बहुत चर्चा हुई। जैसे ही शुभांशु धरती पर सुरक्षित उतरे, लोग उछल पड़े, हर दिल में खुशी की लहर दौड़ गई। पूरा देश गर्व से भर गया।"
- 27 July 2025 11:20 AM IST
हरिद्वार में मची भगदड़ में 6 लोगों की मौत पर SSP प्रमेंद्र सिंह डोभाल ने दी प्रतिक्रिया
हरिद्वार में मची भगदड़ में 6 लोगों की मौत पर SSP प्रमेंद्र सिंह डोभाल नेकहा, "हमें कुछ लोगों के घायल होने की खबर मिली थी, जिसके बाद पुलिस ने तुरंत कार्रवाई की। लगभग 35 लोगों को अस्पताल लाया गया और 6 की मौत की पुष्टि हो चुकी है। बाकी का इलाज चल रहा है। प्रथम दृष्टया, मंदिर मार्ग से 100 मीटर नीचे सीढ़ियों पर बिजली का झटका लगने की अफवाह के कारण भगदड़ मची। हम आगे की जांच कर रहे हैं।"
- 27 July 2025 11:05 AM IST
उत्तराखंड के सीएम पुष्कर धामी ने मनसा देवी भगदड़ घटना पर जताया दुख
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मनसा देवी मंदिर में भगदड़ की घटना पर दुख व्यक्त किया।
- 27 July 2025 10:54 AM IST
मनसा देवी भगदड़ में घायल लोगों को ले जाया जा रहा है अस्पताल
मनसा देवी मंदिर में भगदड़ के बाद घायलों को अस्पताल ले जाया जा रहा है। भगदड़ में 6 लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए।
- 27 July 2025 10:29 AM IST
टेकऑफ के दौरान टायर में आई गड़बड़ी, लैंडिंग गियर में लगी आग, अमेरिका के डेनवर एयरपोर्ट पर टला बड़ा हादसा, देखें वीडियो
अमेरिका में शनिवार (26 जुलाई) को एक बड़ा हादसा होने से टल गया। अमेरिकन एयरलाइंस के विमान AA3023 में टेकऑफ के दौरान तकनीकी खामी के चलते प्लेन के लैंडिंग गियर में आग लग गई। बताया जा रहा है कि प्लेन के टायर में गड़बड़ी के चलते डेनवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर ऐसा हुआ। विमान में मौजूद सभी 173 यात्रियों और 6 चालक दल के सदस्यों को सुरक्षित फौरन बाहर निकाल लिया गया है। इस घटना से जुड़े वीडियो भी तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। जिसमें यात्रियों को अपनी जान बचा कर गिरते-पड़ते विमान से नीचे उतर कर भागते हुए देखा जा सकता है।
Created On :   27 July 2025 8:00 AM IST