Breaking News: आज की बड़ी खबरें 29 जुलाई 2025 हिंदी न्यूज लाइव

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश दुनिया में आज क्या घटा खास। जानिए दिनभर की तमाम बड़ी खबरें।
Live Updates
- 29 July 2025 1:54 PM IST
देश के अधिकांश राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, जानें मौसम के ताजा अपडेट
देश के अधिकांश राज्य मूसलाधार बारिश के कहर से परेशान हैं। भारतीय मौसम विभाग के मुताबिक, आज देश के कई राज्यों में भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, 5 राज्यों में बारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। साथ ही मालाबार तट पर भी बहुत ही भारी बारिश हो सकती है। एमपी में रात भर से लगातार मूसलाधार बारिश देखने को मिल रही है।
- 29 July 2025 1:44 PM IST
भारत और पाकिस्तान के बीच सीजफायर पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने दी प्रतिक्रिया
भारत और पाकिस्तान के बीच सीजफायर पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा, "पाकिस्तान के छह रडार सिस्टम नष्ट कर दिए गए। उन्होंने हमारे रिहायशी इलाकों पर हमला किया, लेकिन हमने ऐसा नहीं किया। हमने केवल उनके हवाई ठिकानों पर हमला किया और उनकी हमलावर क्षमताओं को बर्बाद कर दिया। हमारे सशस्त्र बल अक्षुण्य थे। और उनकी हमलावर क्षमताएं नष्ट कर दी गईं। पाकिस्तान के पास आत्मसमर्पण करने के अलावा कोई विकल्प नहीं था इसलिए 10 मई को पाकिस्तानी DGMO ने हमारे DGMO को फोन किया और हमने शाम 5 बजे संघर्ष रोक दिया।
- 29 July 2025 1:22 PM IST
आतंकी को जहां मारते हैं, वहीं गाड़ते हैं- अमित शाह
अमति शाह ने आगे कहा है कि, पहले किसी के जनाजे में दस-दस हजार लोग उमड़ते थे लेकिन अब जो भी आतंकी जहां भी मारा जाता है। उसको वहीं ही गाड़ दिया जाता है। हमारी सरकार में किसी को भी आतंकी के जनाजे में भीड़ जुटाने की अनुमति नहीं है।
- 29 July 2025 1:17 PM IST
जवाहर लाल नेहरू पर बरसे अमित शाह
अमित शाह ने आगे बताया कि, 1962 के युद्ध में 38000 वर्ग मीटर का हिस्सा अक्साई चीन को दे दिया गया था और उस समय जवाहर लाल नेहरू ने कहा था कि वहां एक घास का तिनका भी नहीं उगता है तो क्या ही करेंगे? इसके आगे राजीव गांधी फाउंडेशन ने चीन के साथ एमओयू किया था, उस एमओयू को लेकर भी तीखी प्रतिक्रिया दी है। इसके बाद उन्होंने कहा कि, जब हमारे सैनिक चीन के साथ आंख से आंख मिलाकर बैठे थे, उस समय राहुल गांधी चीनियों से बैठक करने में व्यस्थ थे। सारे आतंकवाद की जड़ पाकिस्तान है। अगर ये विभाजन स्वीकार नहीं करते तो आज ये दिन देखना ही नहीं पड़ता।
- 29 July 2025 1:12 PM IST
चिंदबरम पर बरसे अमित शाह
पी. चिंदबरम के बयान पर अमित शाह ने तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि, 'मुझे बहुत दुख हुआ कि कल इस देश के पूर्व गृह मंत्री चिदंबरम जी ने सवाल उठाया कि क्या सबूत है कि ये आतंकी पाकिस्तान से आए थे। वे क्या कहना चाहते हैं? किसे बचाना चाहते हैं? पाकिस्तान को बचाकर आपको क्या मिलेगा? हमारे पास सबूत है कि ये तीनों पाकिस्तानी थे। हमारे पास उन दोनों के वोटर आईडी नंबर हैं। उनके पास से बरामद चॉकलेट पाकिस्तान में बनी हैं। इस देश के पूर्व गृह मंत्री पाकिस्तान को क्लीन चिट दे रहे हैं। अगर वे पाकिस्तानी नहीं थे, तो चिदंबरम ये सवाल भी उठा रहे हैं कि पाकिस्तान पर हमला क्यों हुआ। 130 करोड़ लोग पाकिस्तान को बचाने की उनकी साजिश देख रहे हैं।'
- 29 July 2025 1:11 PM IST
जवाहर लाल नेहरू पर बरसे अमित शाह
अमित शाह ने आगे बताया कि, 1962 के युद्ध में 38000 वर्ग मीटर का हिस्सा अक्साई चीन को दे दिया गया था और उस समय जवाहर लाल नेहरू ने कहा था कि वहां एक घास का तिनका भी नहीं उगता है तो क्या ही करेंगे? इसके आगे राजीव गांधी फाउंडेशन ने चीन के साथ एमओयू किया था, उस एमओयू को लेकर भी तीखी प्रतिक्रिया दी है। इसके बाद उन्होंने कहा कि, जब हमारे सैनिक चीन के साथ आंख से आंख मिलाकर बैठे थे, उस समय राहुल गांधी चीनियों से बैठक करने में व्यस्थ थे। सारे आतंकवाद की जड़ पाकिस्तान है। अगर ये विभाजन स्वीकार नहीं करते तो आज ये दिन देखना ही नहीं पड़ता।
- 29 July 2025 1:05 PM IST
सीसीएस की बैठक पर सदन में बयान
अमित शाह ने सीसीएस की बैठक को लेकर कहा, '30 अप्रैल को CCS की बैठक हुई थी, जिसमें सुरक्षाबलों को पूरी तरह से ऑपरेशनल आज़ादी दी गई थी। ऑपरेशन सिंदूर 7 मई को शुरू किया गया और 1:04 बजे से 1:24 बजे के बीच चलाया गया। इस ऑपरेशन में पाकिस्तान के 9 आतंकी ठिकानों को नष्ट किया गया। इस हमले में कोई भी पाकिस्तानी नागरिक नहीं मारा गया। ऑपरेशन सिंदूर के दौरान हमारे सुरक्षाबलों ने 100 से अधिक आतंकवादियों को मार गिराया।'
- 29 July 2025 12:54 PM IST
पाकिस्तान को घुसकर मारा- अमित शाह
अमित शाह ने ऑपरेशन सिंदूर के बारे में बताया है कि, हमने 9 आतंकी ठिकानों को तबाह कर दिया था, लेकिन इसमें एक भी सिविलयन को नुकसान नहीं पहुंचा है। जब उरी में हमला हुआ तो सर्जिकल स्ट्राइक की फिर पुलवाम में हमला हुआ तो हमने एयर सट्राइक से जवाब दिया। पहलगाम में हमला हुआ तो हमने इस बार ऑपरेशन सिंदूर के तहत पाकिस्तान के अंदर उसको घुसकर मारा है और 9 से भी ज्यादा आतंकी ठिकानों को तबाह किया है।
- 29 July 2025 12:47 PM IST
ऑपरेशन महादेव पर बोले अमित शाह
अमित शाह ने ऑपरेशन महादेव को लेकर कहा है कि, 'कल के ऑपरेशन में तीनों आतंकवादी - सुलेमान, अफगान और जिबरान मारे गए। जो लोग उन्हें खाना पहुंचाते थे, उन्हें पहले ही हिरासत में ले लिया गया था। जब इन आतंकवादियों के शव श्रीनगर लाए गए, तो हमारी एजेंसियों द्वारा हिरासत में रखे गए लोगों ने उनकी पहचान की। ऑपरेशन महादेव में सुलेमान उर्फ फैजल। अफगान और जिबरान, ये तीनों आतंकवादी भारतीय सेना, CRPF और जम्मू-कश्मीर पुलिस के संयुक्त अभियान में मारे गए। सुलेमान लश्कर-ए-तैयबा का ए-श्रेणी का कमांडर था। अफगान लश्कर-ए-तैयबा का ए-श्रेणी का आतंकवादी था। और जिबरान भी ए-ग्रेड का आतंकवादी था। बैसरन घाटी में जिन्होंने हमारे नागरिकों को मारा था, वह ये तीनों आतंकवादी थे और तीनों मारे गए।'
- 29 July 2025 12:41 PM IST
अमित शाह ने सदन को संबोधित करते हुए दी प्रतिक्रिया
अमित शाह ने सदन को संबोधित करते हुए कहा है कि, 'पहलगाम में निर्दोष नागरिकों की जो नृशंस हत्या की गई, धर्म पूछकर उन्हें उनके परिवार के सामने मारा गया, बड़ी बर्बरता के साथ यह हत्याएं की गई, मैं इसकी कड़ी निंदा करता हूं और जो मारे गए हैं उनके परिवारों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करता हूं।'
Created On :   29 July 2025 8:00 AM IST