Breaking News: आज की बड़ी खबरें 29 जून 2025 हिंदी न्यूज लाइव

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश दुनिया में आज क्या घटा खास। जानिए दिनभर की तमाम बड़ी खबरें।
Live Updates
- 29 Jun 2025 8:30 PM IST
महाराष्ट्र मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस का बड़ा ऐलान, राज्य में हिंदी भाषा की अनिवार्यता को लेकर कही ये बात
महाराष्ट्र में हिंदी भाषा की अनिवार्यता पर कैबिनेट ने रोक लगा दी है। इस मुद्दे पर शिवसेना के मंत्री गुलाबराव पाटील, संभुराज देसाई और दादा भुसे ने हिंदी भाषा अनिवार्यता पर स्थगिती लाने की मांग की थी। वहीं अब सीएम देवेंद्र फडणवीस ने इसकी स्थगिती का ऐलान कर दिया है। सीएम ने कहा कि त्रिसुत्री भाषा पर समिती अहवाल तैयार करेगी, तब तक के लिए इसे स्थगित किया जाता है।
- 29 Jun 2025 6:56 PM IST
चुनाव आयोग के बिहार मतदाता सूची के लिए नई घोषणा का विपक्ष द्वारा विरोध करने पर RLM के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने दिया बयान
चुनाव आयोग के बिहार मतदाता सूची के लिए नई घोषणा का विपक्ष द्वारा विरोध करने पर RLM के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने कहा, "विपक्ष के लोगों से आग्रह है कि पहले EC की सारी चीज को ठीक से समझें जानकारी लें उसके बाद सवाल उठाएं। बिना जानकारी लिए लोग सवाल उठाते हैं। इसलिए ऐसी बात हो रही है।"
- 29 Jun 2025 6:46 PM IST
उत्तर प्रदेश शुभांशु शुक्ला के पिता शंभू दयाल शुक्ला ने दी अपने बेटे को शुभकामना
उत्तर प्रदेश शुभांशु शुक्ला के पिता शंभू दयाल शुक्ला ने कहा, "उन्होंने हमारे बच्चे को शुभकामना दी। इसके लिए बहुत-बहुत धन्यवाद। हम उनका तहे दिल से शुक्रिया अदा करते हैं। उन्होंने बच्चे को आशीर्वाद दिया ये हमारे लिए गौरव की बात है।"
- 29 Jun 2025 6:27 PM IST
चुनाव आयोग के बिहार मतदाता सूची के लिए नई घोषणा का विपक्ष द्वारा विरोध करने पर RLM के राष्ट्रीय अध्यक्ष का बयान
चुनाव आयोग के बिहार मतदाता सूची के लिए नई घोषणा का विपक्ष द्वारा विरोध करने पर RLM के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने कहा, "विपक्ष के लोगों से आग्रह है कि पहले EC की सारी चीज को ठीक से समझें जानकारी लें उसके बाद सवाल उठाएं। बिना जानकारी लिए लोग सवाल उठाते हैं। इसलिए ऐसी बात हो रही है।"
- 29 Jun 2025 6:19 PM IST
जन सुराज पार्टी प्रमुख प्रशांत किशोर के बयान पर भाजपा सांसद संजय जायसवाल ने किया पलटवार
जन सुराज पार्टी प्रमुख प्रशांत किशोर के बयान पर भाजपा सांसद संजय जायसवाल ने कहा, "प्रशांत किशोर को व्यक्ति से मतलब नहीं है। प्रशांत किशोर के साथ घूमने वाले 80% लोग अपराधी किस्म के हैं। ऐसे व्यक्ति से अच्छी पार्टी की उम्मीद नहीं की जा सकती है। बिहार में सत्ताधारी पार्टी NDA तय है।"
- 29 Jun 2025 6:10 PM IST
मध्य प्रदेश में निवेश के अवसरों पर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव दिया बयान
मध्य प्रदेश में निवेश के अवसरों पर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा, "आज मध्य प्रदेश की तरफ से हमने गुजरात के अपने उद्यमियों से चर्चा की, जिसमें आह्वान किया कि आप गुजरात में व्यापार करें और उद्यमिता हासिल करें, साथ ही मध्य प्रदेश में भी आएं। मध्य प्रदेश में विकास की बहुत संभावनाएं हैं। मध्य प्रदेश में सभी विभागों के माध्यम से अलग-अलग नीतियां हैं और व्यापार करने की आसानी के आधार पर मध्य प्रदेश में आसानी से व्यापार करने की संभावनाएं हैं। आज मध्य प्रदेश इस मुकाम पर खड़ा है जहां पूरे देश के साथ-साथ देश के बाहर से भी सभी क्षेत्रों के उद्यमी हमारे साथ काम करने के लिए तैयार हैं। कपड़ा, रत्न, आभूषण, रसायन, फार्मा इंजीनियरिंग और सभी अलग-अलग प्रकार के निवेशकों से आज विस्तृत चर्चा हुई।"
- 29 Jun 2025 6:02 PM IST
आजाद समाज पार्टी के अध्यक्ष और सांसद चंद्रशेखर आजादने बच्ची के साथ हुए अन्याय पर दी प्रतिक्रिया
आजाद समाज पार्टी के अध्यक्ष और सांसद चंद्रशेखर आज़ाद ने कहा, "प्रयागराज के बराबर कौशाम्बी जिले में पाल समाज की बच्ची के साथ हुए अन्याय और पुलिस द्वारा की गई कार्रवाई पर बहुत से सवाल खड़े हो रहे हैं। मैं यहां पाल समाज के लोगों से मिलने आया हूं ताकि मैं उनकी आवाज उठा सकूं। मैं यहां धरने पर इसलिए बैठा हूं कि क्या उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था इतनी कमजोर हो गई है कि एक सांसद अपने परिवार से भी नहीं मिल सकता है। पुलिस मुझे वहां जाने से क्यों रोक रही है?"
- 29 Jun 2025 5:53 PM IST
राजा रघुवंशी हत्याकांड में सोनम के बैग को जलाने और आभूषण व नकद छिपाने के मामले में शिलांग पुलिस पहुंची रतलाम
राजा रघुवंशी हत्याकांड में सोनम के बैग को जलाने और आभूषण व नकद छिपाने के मामले में गिरफ्तार शिलोम जेम्स को लेकर शिलांग पुलिस रतलाम पहुंची। शिलांग पुलिस ने मंगल मूर्ति कॉलोनी में एक घर पर छापा मारा, जहां आरोपी सिलोम जेम्स को साथ लेकर सोनम के बैग में रखे आभूषण, नकद और लैपटॉप की तलाश की गई, जिसे वह राजा रघुवंशी की हत्या के बाद इंदौर लेकर आई थी।
- 29 Jun 2025 5:44 PM IST
बिहार में फिर बनेगी नीतीश सरकार, तेजस्वी का आरोप बेबुनियाद शैलेंद्र कुमार
जनता दल (यूनाइटेड) के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष शैलेंद्र कुमार ने रविवार को एक बैठक के दौरान बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर पार्टी की रणनीति पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने कहा कि इस बैठक का मुख्य उद्देश्य यह है कि संगठन को मजबूत किया जाए और दिल्ली प्रदेश से भी पूरी तैयारी के साथ बिहार चुनाव में भागीदारी सुनिश्चित की जाए।
- 29 Jun 2025 5:23 PM IST
भारत को 5 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने में ऑटो सेक्टर निभाएगा बड़ी भूमिका
जैसे-जैसे भारत 5 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था के सपने को साकार करने के करीब पहुंच रहा है, ऑटोमोबाइल सेक्टर देश के सकल घरेलू उत्पाद में लगभग 7.1 प्रतिशत और विनिर्माण सकल घरेलू उत्पाद में लगभग 49 प्रतिशत का योगदान देकर विकास के एक मजबूत स्तंभ के रूप में उभर रहा है। देश में यह सेक्टर 3.7 करोड़ से अधिक नौकरियों के अवसर पैदा करता है और भारत के कुल निर्यात में लगभग 8 प्रतिशत का योगदान देता है।
Created On :   29 Jun 2025 8:00 AM IST