Breaking News: आज की बड़ी खबरें 29 अक्टूबर 2025 हिंदी न्यूज लाइव

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश दुनिया में आज क्या घटा खास। जानिए दिनभर की तमाम बड़ी खबरें।
Live Updates
- 29 Oct 2025 2:19 PM IST
बारिश के चलते खेल रोका गया
कैनबरा में खेला जा रहा भारत-ऑस्ट्रेलिया टी20 मैच बारिश के चलते रोक दिया गया है। खेल रोके जाने तक भारत ने 5 ओवर में एक विकेट पर 43 रन बना लिए हैं। शुभमन गिल और कप्तान सूर्यकुमार यादव क्रीज पर हैं।
- 29 Oct 2025 2:12 PM IST
भारत को लगा पहला झटका, अभिषेक शर्मा 19 रन बनाकर आउट
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच कैनबरा में खेले जा रहे टी20 मुकाबले में टीम इंडिया को पहला झटका लगा है। ओपनर अभिषेक शर्मा 19 रन बनाकर नाथन एलिस का शिकार बने। भारत का स्कोर 4 ओवर में एक विकेट के नुकसान पर 36 रन है। शुभमन गिल 16 और कप्तान सूर्यकुमार यादव 1 रन बनाकर खेल रहे हैं।
- 29 Oct 2025 2:00 PM IST
2 ओवर में टीम इंडिया का स्कोर 17/0, 15 रन बनाकर खेल रहे अभिषेक शर्मा
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 5 मैचों की टी-20 सीरीज का पहला मुकाबला कैनबरा के मनुका ओवल स्टेडियम में खेला जा रहा है। मैच में ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया है। भारत की तरफ से अभिषेक शर्मा और शुभमन गिल ओपनिंग बल्लेबाज के रूप में उतरे हैं। भारत ने 2 ओवर में बिना किसी नुकसान के 17 रन बना लिए हैं। अभिषेक शर्मा 3 चौकों की मदद से 15 रन और गिल 2 रन बनाकर खेल रहे हैं।
- 29 Oct 2025 1:42 PM IST
देखें भारत-ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग इलेवन
भारत की प्लेइंग 11 - अभिषेक शर्मा, शुभमन गिल, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), शिवम दुबे, अक्षर पटेल, हर्षित राणा, कुलदीप यादव, वरुण चक्रवर्ती और जसप्रीत बुमराह।
ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग 11 - मिच मार्श (कप्तान), ट्रेविस हेड, जोश इंगलिस (विकेटकीपर), टिम डेविड, मिशेल ओवेन, मार्कस स्टोइनिस, जोश फिलिप, जेवियर बार्टलेट, नाथन एलिस, मैथ्यू कुहनेमैन और जोश हेज़लवुड।
- 29 Oct 2025 1:36 PM IST
मझगवां थाना अंतर्गत युवक का कटा हाथ मिलने से फैली सनसनी
मझगवां थाना अंतर्गत पिण्डरा के पास एक व्यक्ति का कटा हाथ मिलने से सनसनी फैल गई। टीआई आदित्य नारायण धुर्वे ने बताया कि नदी की तरफ गए ग्रामीणों ने कुत्तों के झुंड को हाथ नोचते देखकर भगाया और थाने में सूचना दी, जिस पर वह टीम के साथ मौके पर पहुंचे और पूरे एहतियात के साथ हाथ को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।
- 29 Oct 2025 1:29 PM IST
ऑस्ट्रेलिया ने जीता टॉस, पहले बैटिंग करेगा भारत
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांच टी20 मैचों की सीरीज का पहला मैच कैनबरा में खेला जा रहा है। मुकाबला दोपहर 1 बजकर 45 मिनट से शुरू होगा।
- 29 Oct 2025 1:26 PM IST
युवक के हत्यारों की तलाश में छापेमारी जारी, हिरासत में आधा दर्जन संदेही
कोलगवां थाना अंतर्गत गल्ला मंडी मोड़ पर सोमवार की रात को एक दुकान से गुटखा खरीद रहे 23 वर्षीय प्रियंकार त्रिपाठी पुत्र पवन कुमार, की चाकुओं से गोदकर हत्या और उसके छोटे भाई मयंकार त्रिपाठी 22 वर्ष, एवं शोभित पांडेय पिता राजू पांडेय 17 वर्ष, निवासी नईबस्ती, को बुरी तरह जख्मी करने वाले आरोपियों की तलाश में पुलिस लगातार संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है।
- 29 Oct 2025 1:16 PM IST
मध्यप्रदेश में आज 29-अक्टूबर-2025 को डीजल की कीमत
मध्य प्रदेश में डीज़ल का कारोबार औसतन 99.24 रुपये प्रति लीटर पर हो रहा है। कल, 19 अक्टूबर 2025 से मध्य प्रदेश में डीज़ल की कीमत में कोई बदलाव नहीं हुआ है। मध्य प्रदेश में डीज़ल की कीमतें पिछले महीने 30 सितंबर, 2025 को औसतन 99.24 रुपये प्रति लीटर पर बंद हुईं, जो महीने में कोई बदलाव नहीं था।
- 29 Oct 2025 1:06 PM IST
मध्यप्रदेश में आज 29-अक्टूबर-2025 को पेट्रोल की कीमत
मध्य प्रदेश में पेट्रोल का औसत मूल्य 137.24 रुपये है। कल, 19 अक्टूबर 2025 से मध्य प्रदेश में कीमत में कोई बदलाव नहीं हुआ है। मध्य प्रदेश में पेट्रोल की कीमतें पिछले महीने 30 सितंबर, 2025 को औसतन 137.24 रुपये प्रति लीटर पर बंद हुईं, जो महीने में अपरिवर्तित रहीं। ईंधन की कीमतें गतिशील ईंधन मूल्य निर्धारण प्रणाली पर आधारित हैं और नियमित रूप से संशोधित की जाती हैं।
- 29 Oct 2025 12:50 PM IST
भारत ने यूएन में पहलगाम आतंकी हमले के बाद रोहिंग्याओं के साथ दुर्व्यवहार के आरोपों को किया खारिज
भारत ने म्यांमार पर मानवाधिकार रिपोर्ट को पक्षपातपूर्ण और सांप्रदायिक बताते हुए इसकी कड़ी निंदा की है। दरअसल, इस रिपोर्ट में दावा किया गया कि अप्रैल में पहलगाम आतंकवादी नरसंहार ने रोहिंग्या प्रवासियों के साथ व्यवहार को प्रभावित किया है।
Created On :   29 Oct 2025 8:00 AM IST












