Breaking News: आज की बड़ी खबरें 30 जुलाई 2025 हिंदी न्यूज लाइव

आज की बड़ी खबरें 30 जुलाई 2025 हिंदी न्यूज लाइव
30 जुलाई 2025 दैनिक भास्कर में आज की ताजा बड़ी खबरें, दुनिया, देश, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार, टेक्नोलॉजी, शिक्षा, जुर्म, जीवन शैली एवं राशिफल की हिंदी न्यूज़ पढ़ें

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश दुनिया में आज क्या घटा खास। जानिए दिनभर की तमाम बड़ी खबरें।

Live Updates

  • 30 July 2025 3:30 PM IST

    पीएम मोदी देश की सुरक्षा-विकास के लिए काम कर रहे हैं, विपक्ष वोट की राजनीति कर रहा ओम प्रकाश राजभर

    सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने विपक्ष पर तीखा हमला बोला। उन्होंने समाचार एजेंसी आईएएनएस से बातचीत में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश की सुरक्षा, विकास और खुशहाली के लिए काम कर रहे हैं, जबकि विपक्ष केवल वोट की राजनीति को लेकर आतंकवाद को बढ़ावा देने वाले लोगों के बारे में सोच रहे हैं। इस नाते एनडीए सरकार जो काम कर रही है, सेना ने जो काम किया, वो चीज इनको पच नहीं रही है।

  • 30 July 2025 3:20 PM IST

    दिल्ली की महिलाएं रात और दिन काम करने में सक्षम सीएम रेखा गुप्ता

    दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता बुधवार को बीएसएल के 'ग्लोबल आउटरीच समिट' कार्यक्रम में शामिल हुईं। इस दौरान उन्होंने महिलाओं को सशक्त करने और आत्मनिर्भर बनाने के लिए नाइट शिफ्ट में काम करने की मंजूरी दिए जाने को ऐतिहासिक कदम बताया। उन्होंने कहा कि दिल्ली की हर महिला में वह क्षमता है कि वह दिन हो या रात, दोनों समय काम कर सकती है। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कार्यक्रम के दौरान कहा, "दिल्ली देश की राजधानी है, और यहां के लिए अजीब बात यह थी कि शहर की सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के बजाए, हमने दिल्ली की महिलाओं को बैन करके रखा था। रात के 9 बजे के बाद उनको काम नहीं करना है। आजादी के 70 साल बाद भी क्या महिलाओं को घरों में ही रहने की जरूरत थी? मेरा मानना है कि मेरे शहर की हर महिला में वह क्षमता है कि वह दिन हो या रात हो, दोनों में काम कर सकती है। इसलिए हमने यह फैसला लिया कि दिल्ली की महिलाएं जिन्हें रात में काम करने की मंजूरी नहीं थी, अब उन्हें इजाजत दे दी गई है। दिल्ली की महिलाओं को यह मौका हमारी सरकार ने दिया है। इसमें कोई दो राय नहीं है कि महिलाओं को इस दौरान हर तरह की फैसिलिटी और सुरक्षा मिलेगी।"

  • 30 July 2025 3:19 PM IST

    बिहार एसआईआर के खिलाफ विपक्षी सांसदों का विरोध प्रदर्शन

    बिहार में एसआईआर के खिलाफ विपक्षी सांसदों ने विरोध प्रदर्शन किया। बिहार में मतदाता सूची के गहन पुनरीक्षण के मामले पर चर्चा के लिए आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने सस्पेंशन ऑफ बिजनेस नोटिस दिया है।

  • 30 July 2025 3:10 PM IST

    साउथ अफ्रीका के खिलाफ सीमित ओवरों की सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम का ऐलान

    मिशेल ओवेन को अगस्त में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ होने वाली घरेलू सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलियाई वनडे टीम में पहली बार शामिल किया गया है। ऑस्ट्रेलिया डार्विन, केर्न्स और मकाय में तीन वनडे और इतने ही टी20 मैचों के लिए दक्षिण अफ्रीका की मेजबानी करेगा। मिशेल ओवेन वनडे और टी20, दोनों ही टीमों में शामिल हैं। ओवेन ने हाल ही में वेस्टइंडीज के खिलाफ सभी पांच टी20 मैच खेले और 192.31 के स्ट्राइक रेट से 125 रन बनाए। अब वह अगले साल भारत और श्रीलंका में होने वाले टी20 विश्व कप के लिए टीम में जगह बनाने की दौड़ में हैं।

  • 30 July 2025 3:03 PM IST

    स्तरां मेन्यू में सॉल्ट वार्निंग लेबल से दिल और किडनी रोगों की रोकथाम लैंसेट

    एक नए अध्ययन के अनुसार, रेस्तरां के मेन्यू पर नमक की चेतावनी वाले लेबल लगाने से ग्राहक अधिक नमक वाले भोजन को चुनने से बच सकते हैं और स्वस्थ विकल्प अपना सकते हैं। यह निष्कर्ष यूनिवर्सिटी ऑफ लिवरपूल की एक नई स्टडी में सामने आया है। यह स्टडी द लैंसेट पब्लिक हेल्थ जर्नल में प्रकाशित हुई है। यह रणनीति हृदय रोगों और अधिक नमक के कारण होने वाली किडनी की समस्याओं से लड़ने में महत्वपूर्ण हो सकती है।

  • 30 July 2025 2:55 PM IST

    नए मास्टर प्लान में हो न्यू जबलपुर की झलक, तो क्या कहने

    जबलपुर के नए मास्टर प्लान को बेहतर बनाने के लिए नागरिक संगठनों ने प्रयास शुरू कर दिए हैं। मंगलवार को जबलपुर संघर्ष समिति के तत्वावधान में एक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में वक्ताओं ने कहा- मास्टर प्लान भविष्य का आईना होता है। जिससे सभी नागरिकों का सरोकार होना चाहिए।

  • 30 July 2025 2:45 PM IST

    इलाज का भुगतान नहीं किया निवा बूपा हेल्थ इंश्योरेंस ने

    अस्पताल में इलाज के दौरान बीमा कंपनियां कैशलेस करेंगी और बिल सबमिट करने पर सारा भुगतान किया जाएगा। इस तरह के अनेक दावे करने वाली बीमा कंपनियां समय आने पर इलाज में सहयोग नहीं कर रही हैं।

  • 30 July 2025 2:35 PM IST

    फील्ड में जाएं अधिकारी, 30 अगस्त तक आवासों का निर्माण पूरा कराएं

    जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी अभिषेक गहलोत द्वारा पंचायत कार्यालय के सभाकक्ष में मंगलवार को स्व कराधान, पंचायत दर्पण एवं प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत समीक्षा बैठक आयोजित की गई।

  • 30 July 2025 2:25 PM IST

    माध्यमिक शाला खिरकीघाट के शिक्षकों ने कलेक्टर से की शिकायत

    पढ़ाई के दौरान क्लास में आकर अंगारिया बच्चों के सामने हमारी बेइज्जती करते हैं। लगातार स्कूल से निकालने की धमकी दी जा रही है। पिछले सत्र में 15 हजार रुपए भी अध्यक्ष द्वारा नगद लिए गए, इसके बाद भी हमें परेशान किया जा रहा है।

  • 30 July 2025 2:15 PM IST

    सीडब्ल्यूएसएन छात्रावास में रहने वाली छात्रा का आरोप-मैडम ने गरम वस्तु से हाथ दागा

    जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय के ठीक पीछे स्थित सीडब्ल्यूएसएन यानी विशेष आवश्यकता वाली छात्राओं का छात्रावास है। यहां पर कक्षा पहली से आठवीं तक की छात्राएं पढ़ती है।

Created On :   30 July 2025 8:00 AM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story