Breaking News: आज की बड़ी खबरें 30 जुलाई 2025 हिंदी न्यूज लाइव

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश दुनिया में आज क्या घटा खास। जानिए दिनभर की तमाम बड़ी खबरें।
Live Updates
- 30 July 2025 2:05 PM IST
एसडीएम ने झिरपा मूंग खरीदी केंद्र में किया औचक निरीक्षण
ब्लाक तामिया के झिरपा मूंग खरीदी केन्द्र में मंगलवार को जुन्नारदेव एसडीएम कामनी ठाकुर ने औचक निरीक्षण किया। यहां 50-50 किलो क्षमता वाली प्रत्येक बोरी में 8 सौ से एक किग्रा अधिक मूंग तौलना पाया गया।
- 30 July 2025 1:55 PM IST
वार्ड क्रमांक 35 के रहवासियों ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर सुनाई समस्याएं
कॉलोनी में कचरा गािड़यां तक नहीं आ रही है। प्लाट बेचते वक्त कहा गया था कि बिजली, पानी, सड़क जैसी सुविधाओं का विस्तार किया जाएगा, लेकिन अब यहां स्ट्रीट लाइट तक नहीं है। पानी के लिए टैंकरों के भरोसे रहना पड़ रहा है।
- 30 July 2025 1:45 PM IST
मेडिकल में अराजकता, एक ही बिल्डिंग में रह रहे फॉरेन रिटर्न महिला-पुरुष इंटर्न डॉक्टर
पिछले साल प्रारंभ हुआ सिवनी मेडिकल कॉलेज अराजकता से घिर गया है। कॉलेज में नियम-कायदों की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। आश्चर्यजनक तरीके से विदेशों से एमबीबीएस करने के बाद सिवनी मेडिकल कॉलेज में इंटर्नशिप कर रहे फॉरेन रिटर्न महिला-पुरुष इंटर्न डॉक्टर एक ही बिल्डिंग में रह रहे हैं।
- 30 July 2025 1:35 PM IST
चोरी के मामले में कोतवाली पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार
शहर में एक ही रात में हुई चार स्थानों पर चोरी के मामले में कोतवाली पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी पर पूर्व में भी चोरी के मामले दर्ज हैं। उससे सोने चांदी के जेवर, नकदी और दो बाइक जब्त की गई हैं।
- 30 July 2025 1:25 PM IST
किराए से बुक कार लेकर हो गए थे फरार
लखनादौन पुलिस ने कार चोरी के मामले में तीन शातिर चोरों को पकड़ा है। आरोपियों ने लखनादौन से किराए की कार बुक की और उसी की चोरी कर फरार हो गए थे। पुलिस ने घेराबंदी कर तीनों को गिरफ्तार कर लिया। कोर्ट के आदेश पर सभी को जेल भेज दिया है।
- 30 July 2025 1:15 PM IST
मध्यप्रदेश में आज 30-जुलाई-2025 को डीजल की कीमत
मध्य प्रदेश में डीज़ल का कारोबार औसतन 92.73 रुपये प्रति लीटर पर हो रहा है। कल, 29 जुलाई 2025 से मध्य प्रदेश में डीज़ल की कीमत में कोई बदलाव नहीं हुआ है। मध्य प्रदेश में डीज़ल की कीमतें पिछले महीने 30 जून, 2025 को औसतन 92.73 रुपये प्रति लीटर पर बंद हुईं, जो उस महीने अपरिवर्तित रहीं।
- 30 July 2025 1:05 PM IST
मध्यप्रदेश में आज 30-जुलाई-2025 को पेट्रोल की कीमत
मध्य प्रदेश में पेट्रोल का औसत मूल्य 107.37 रुपये प्रति लीटर है। कल, 29 जुलाई 2025 से मध्य प्रदेश में कीमत में कोई बदलाव नहीं हुआ है। मध्य प्रदेश में पेट्रोल की कीमतें पिछले महीने 30 जून, 2025 को औसतन 107.37 रुपये प्रति लीटर पर बंद हुईं, जो महीने में अपरिवर्तित रहीं।
- 30 July 2025 1:00 PM IST
विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने सदन में ऑपरेशन सिंदूर चर्चा पर अहम कड़ियों पर दिया जोर
विदेश मंत्री ने सदन में ऑपरेशन सिंदूर चर्चा पर कई अहम मुद्दों पर जोर दिया है।
विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर ने कहा, "तहव्वुर राणा, जो 26 वर्षों से वांछित था, अंततः मोदी सरकार द्वारा वापस लाया गया और आज वह इस देश में मुकदमों का सामना कर रहा है..." https://t.co/mfYe9Loenc
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 30, 2025 - 30 July 2025 12:52 PM IST
खोरधा कलेक्टर अमृत ऋतुराज महिलाओं सुरक्षा को लेकर दी प्रतिक्रिया
खोरधा कलेक्टर अमृत ऋतुराज ने कहा, "महिलाओं की सुरक्षा एक संवेदनशील मुद्दा है इसलिए हम कुछ प्रशिक्षण आयोजित कर रहे हैं जैसे कामकाजी महिलाओं की उनके कार्य वातावरण में सुरक्षा कैसे बनाए रखें। केवल सरकारी दफ्तरों में ही नहीं बल्कि निजी संगठनों में भी कमेटियां सक्रिय की जा रहीं हैं.."
- 30 July 2025 12:40 PM IST
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बयान पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कमलनाथ ने दिया बयान
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बयान पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कमलनाथ ने कहा, "ऑपरेशन सिंदूर की चर्चा के दौरान पीएम मोदी ने 14 बार जवाहरलाल नेहरू का नाम लिया। ये भी एक अजीब बात है कहां जवाहरलाल नेहरू को खींचना इसमें।"
Created On :   30 July 2025 8:00 AM IST