Breaking News: आज की बड़ी खबरें 30 जुलाई 2025 हिंदी न्यूज लाइव

आज की बड़ी खबरें 30 जुलाई 2025 हिंदी न्यूज लाइव
30 जुलाई 2025 दैनिक भास्कर में आज की ताजा बड़ी खबरें, दुनिया, देश, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार, टेक्नोलॉजी, शिक्षा, जुर्म, जीवन शैली एवं राशिफल की हिंदी न्यूज़ पढ़ें

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश दुनिया में आज क्या घटा खास। जानिए दिनभर की तमाम बड़ी खबरें।

Live Updates

  • 30 July 2025 12:30 PM IST

    राज्यसभा में ऑपरेशन सिंदूर पर चर्चा के दौरान विदेश मंत्री एस.जयशंकर ने दी प्रतिक्रिया

    राज्यसभा में ऑपरेशन सिंदूर पर चर्चा के दौरान, विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर ने कहा, "सिंधु जल संधि कई मायनों में एक अनूठा समझौता है। मैं दुनिया में ऐसे किसी भी समझौते के बारे में नहीं सोच सकता जहां किसी देश ने अपनी प्रमुख नदियों को उस नदी पर अधिकार के बिना दूसरे देश में बहने दिया हो। इसलिए यह एक असाधारण समझौता था और, जब हमने इसे स्थगित कर दिया है, तो इस घटना के इतिहास को याद करना महत्वपूर्ण है। कल मैंने लोगों को सुना, कुछ लोग इतिहास से असहज हैं। वे चाहते हैं कि ऐतिहासिक चीजों को भुला दिया जाए। शायद यह उन्हें शोभा नहीं देता, वे केवल कुछ चीजों को याद रखना पसंद करते हैं।"

  • 30 July 2025 12:22 PM IST

    भाजपा सांसद रवि किशन ने ट्रंप के बयान पर दी प्रतिक्रिया

    भाजपा सांसद रवि किशन ने कहा, "मुझे ट्रंप की बात का कुछ पता नहीं है। मुझे अपने प्रधानमंत्री की बात पर विश्वास है। उन्होंने कहा कि किसी भी विदेश के नेता ने फोन नहीं किया। वहां के उपराष्ट्रपति का फोन आया था लेकिन 1 घंटा नहीं उठा पाए। मैं उसी बात को अटल मानता हूं। मैं ट्रंप पर क्या बयान बाजी करूं। मैं अपने नेता की बातों को सत्य मानता हूं, मैं उनका सच भारत में रह कर देख रहा हूं।"

  • 30 July 2025 12:12 PM IST

    अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के बयान पर आजाद समाज पार्टी - कांशीराम के राष्ट्रीय अध्यक्ष चन्द्र शेखर आजाद ने दी प्रतिक्रिया

    अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के बयान पर आजाद समाज पार्टी - कांशीराम के राष्ट्रीय अध्यक्ष चन्द्र शेखर आजाद ने कहा, "एक तरफ अमेरिका कह रहा है कि वे हमारे अच्छे दोस्त हैं और दूसरी तरफ वे युद्ध विराम कराने की बात करके नीचा दिखा रहे हैं। कल ही हमारे सदन में इस बात पर चर्चा हुई है। प्रधानमंत्री ने कहा है कि हमने उनसे कोई बात नहीं की। विदेश मंत्री ने भी इसे दोहराया है। बार-बार ट्रंप का ये कहना, इससे समझ आता है कि वे हमारे दोस्त नहीं हैं। ऐसे दोस्त से तो दुश्मन अच्छे हैं। वे बार-बार हमारे देश और प्रधानमंत्री को अपमानित कर रहे हैं। मैं चाहता हूं कि सदन में उनके खिलाफ निंदा प्रस्ताव लाया जाए। मैंने सदन में भी कई बार कहा है कि हमसे चूंक हुई है। हमारे पास मौका था कि PoK वापस ले लेते। हमें चूकना नहीं चाहिए। भाजपा जिस अखण्ड भारत की बात करती है उसकी पहली सीढ़ी हम चढ़ जाते अगर ये मौका ना चूकते।"

  • 30 July 2025 12:00 PM IST

    महाराष्ट्र: CM फडणवीस ने मंत्रियों को दी चेतावनी, कहा- विवाद ना फैलाएं, नहीं तो होगी कार्रवाई

    महाराष्ट्र: CM फडणवीस ने मंत्रियों को दी चेतावनी, कहा- विवाद ना फैलाएं, नहीं तो होगी कार्रवाई

  • 30 July 2025 11:50 AM IST

    आज दोपहर 3 बजे राज्यसभा में बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा चर्चा करेंगे

    ऑपरेशन सिंदूर को लेकर संसद में बहस का सिलसिला अभी थमा नहीं है। आज राज्यसभा में इस मुद्दे पर चर्चा हो रही है। विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर के संबोधन के साथ राज्यसभा में चर्चा शुरू हो गई है। आज दोपहर 3 बजे राज्यसभा में ऑपरेशन सिंदूर पर बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा चर्चा करेंगे।

  • 30 July 2025 11:41 AM IST

    चांदी की चमक बढ़ी

    भारतीय सर्राफा बाजार में सोना चांदी की कीमतों में तेजी देखने को मिली है। बात करें चांदी की तो कीमत 1 लाख 15000 रुपए के पार बनी हुई है। आज सिल्वर के रेट में बीते दिन के मुकाबले करीब 1100 रुपए प्रति किलोग्राम तक की तेजी देखने को मिली है। जिसके बाद आज अधिकांश शहरों में चांदी की कीमत 1,17,000 रुपए प्रति किलोग्राम हो गई है।

  • 30 July 2025 11:30 AM IST

    सोने की कीमत में आई तेजी

    भारतीय सर्राफा बाजार में सोना चांदी की कीमतों में तेजी देखने को मिली है। बात करें सोने की तो आज (30 जुलाई 2025, बुधवार) राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के अलावा नोएडा, गाजियाबाद, लखनऊ, और जयपुर जैसे शहरों में 22 कैरेट गोल्ड की कीमत 92,500 रुपए प्रति 10 ग्राम से अधिक है। वहीं 24 कैरेट सोने की कीमत 1,00,600 रुपए प्रति 10 ग्राम से अधिक है।

  • 30 July 2025 11:20 AM IST

    ​कई शहरों में बदल गई ईंधन की कीमत

    आज पटना में पेट्रोल 37 पैसे बढ़कर 105.60 रुपए और डीजल 34 पैसे महंगा होकर 91.83 रुपए प्रति लीटर हो गया है। वहीं तिरुवनंतपुरम में पेट्रोल 15 पैसे बढ़कर 107.48 रुपए और डीजल 27 पैसे महंगा होकर 96.48 रुपए प्र​ति लीटर हो गया है। इसी प्रकार गुड़गांव में पेट्रोल 17 पैसे महंगा होकर 95.35 रुपए और डीजल 16 पैसे बढ़कर 87.81 रुपए प्रति लीटर हो गया है। जबकि, नोएडा में पेट्रोल 28 पैसे कम होकर 94.77 रुपए और डीजल 30 पैसे सस्ता होकर 87.89 रुपए प्रति लीटर हो गया है।

  • 30 July 2025 11:10 AM IST

    महानगरों में पेट्रोल- डीजल की नहीं बदली कीमत

    आज देश की राजधानी दिल्ली में पेट्रोल 94.77 रुपए और डीजल 87.67 रुपए प्रति लीटर मिल रहा है। वहीं आर्थिक राजधानी मुंबई में पेट्रोल की कीमत 103.44 रुपए, तो एक लीटर डीजल 89.97 रुपए में उपलब्ध है। इसी तरह कोलकाता में एक लीटर पेट्रोल 104.95 रुपए में उपलब्ध है, जबकि यहां डीजल 91.76 प्रति लीटर है। चेन्नई में भी आपको एक लीटर पेट्रोल के लिए 101.03 रुपए चुकाना होंगे, वहीं यहां डीजल की कीमत 92.61 रुपए प्रति लीटर है।

  • 30 July 2025 11:00 AM IST

    कच्चे तेल की कीमत बढ़ी

    कच्चे तेल की कीमतों की तो इसमें बीते दिन की अपेक्षा तेजी देखने को मिली है। लेटेस्ट अपडेट के अनुसार, आज (30 जुलाई 2025) की सुबह ब्रेंट क्रूड ऑयल 71.64 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार करता नजर आया। जबकि, एक दिन पहले कच्चे तेल कीमत 69.36 डॉलर प्रति बैरल थी।

Created On :   30 July 2025 8:00 AM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story