Breaking News: आज की बड़ी खबरें 30 जून 2025 हिंदी न्यूज लाइव

आज की बड़ी खबरें 30 जून 2025 हिंदी न्यूज लाइव
30 जून 2025 दैनिक भास्कर में आज की ताजा बड़ी खबरें, दुनिया, देश, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार, टेक्नोलॉजी, शिक्षा, जुर्म, जीवन शैली एवं राशिफल की हिंदी न्यूज़ पढ़ें

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश दुनिया में आज क्या घटा खास। जानिए दिनभर की तमाम बड़ी खबरें।

Live Updates

  • 30 Jun 2025 1:16 PM IST

    कोलकाता में कथित सामूहिक दुष्कर्म मामले को बीजेपी के चार सदस्यों के पैनल के कोलकाता दौरे पर बीजेपी नेत्री मीनाक्षई लेखी का बयान

    कोलकाता में कथित सामूहिक दुष्कर्म मामले को लेकर भाजपा द्वारा गठित चार सदस्यों का पैनल कोलकाता के दौरे पर है। भाजपा नेत्री और समिति के सदस्य मीनाक्षी लेखी ने कहा, "मैं पक्षपाती हुए बिना सरकार से यह निवेदन करती हूं कि यह जनता का मुद्दा है, जिसे सुलझाने में हम लोग भी मदद कर सकते हैं। आप(पश्चिम बंगाल सरकार) एक बार हमसे बात करें, सुनें और मिलें ताकि यदि हम कुछ सहयोग कर सकें तो हम करना चाहेंगे। आधिकारिक रूप से हमारा अभी उनके(पश्चिम बंगाल सरकार) साथ कोई संपर्क नहीं है।"

  • 30 Jun 2025 1:00 PM IST

    कोलकाता में कथित सामूहिक दुष्कर्म मामले पर बीजेपी का चार सदस्यों का पैनल कोलकाता दौरे पर

    कोलकाता में कथित सामूहिक दुष्कर्म मामले को लेकर भाजपा द्वारा गठित चार सदस्यों का पैनल कोलकाता के दौरे पर है। पूर्व केंद्रीय मंत्री और समिति के सदस्य सतपाल सिंह ने कहा, "हम लोग भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा के निर्देश से यहां आए हैं। यहां पर लॉ कॉलेज की छात्रा के साथ जो दुष्कर्म हुआ है केवल उसे लेकर भाजपा का प्रत्येक सदस्य आक्रोशित नहीं है बल्कि भाजपा का प्रत्येक सदस्य और प्रत्येक अधिकारी पश्चिम बंगाल की हर एक बहन-बेटियों के साथ मजबूती से खड़ा है। मुझे विश्वास है कि ममता बनर्जी की सरकार हमें घटनास्थ्ल पर जाने देगी, जिन अधिकारियों ने तहकीकात की है उनसे चर्चा करने देगी, कॉलेज के जो अधिकारी हैं उनसे बात करने देगी। उसके बाद हमने पुलिस कमिश्नर व मुख्य सचिव से समय मांगा है। मुझे विश्वास है कि हमें वहां जाने की अनुमति दी जाएगी और यदि वे अनुमति नहीं देते तो इसका मतलब यह होगा कि वे सच्चाई छिपाना चाहते हैं।"

  • 30 Jun 2025 12:51 PM IST

    शिवसेना (UBT) प्रमुख उद्धव ठाकरे ने दी प्रतिक्रिया

     शिवसेना (UBT) प्रमुख उद्धव ठाकरे ने कहा, "हम उन राजनीतिक दलों की सराहना करते हैं जो अलग-अलग रुख के बावजूद हमारे साथ आए। अस्थायी रूप से, उन्होंने (सरकार ने) GR रद्द कर दिया है। यदि उन्होंने रद्द नहीं किया होता, तो वे 5 जुलाई को विरोध प्रदर्शन देखते। एकनाथ शिंदे की शिवसेना और अजीत पवार की NCP के कई नेता हमारे साथ शामिल होने जा रहे हैं। डॉ. नरेंद्र जाधव के नेतृत्व में एक नई समिति इस पर एक रिपोर्ट देगी। सरकार ने शिक्षा क्षेत्र के फैसले के लिए वित्तीय विशेषज्ञों को नियुक्त किया है। हम 5 जुलाई को एक विजय रैली निकालेंगे।"

  • 30 Jun 2025 12:39 PM IST

    कोलकाता में सामूहिक बलात्कार मामले पर बीजेपी की 4 सदस्यों वाली फैक्ट फाइंडिंग पैनल पर कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने दी प्रतिक्रिया

    कोलकाता में कथित सामूहिक दुष्कर्म मामले को लेकर भाजपा द्वारा गठित 4 सदस्यों के फैक्ट फाइंडिंग पैनल का कोलकाता दौरा करने पर कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने कहा, "ये पुलिस का काम है और देश का कानून सशक्त है। देश का कानून उनको(दोषियों को) सजा दिलाने में सक्षम है। अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। ऐसी घटनाएं हर जगह हो रही हैं। यह एक विकृति है और इस विकृति के लिए बौद्धिक जागरूकता जरूरी है। उस बौद्धिक जागरूकता के लिए वो प्रयास नहीं कर रहे हैं, वे केवल राजनीति कर रहे हैं। यह राजनीति का विषय नहीं है। पीड़िता को न्याय मिलना चाहिए।"

  • 30 Jun 2025 12:25 PM IST

    भाजपा नेता सुधांशु त्रिवेदी के बयान पर कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने दी प्रतिक्रिया

    भाजपा नेता सुधांशु त्रिवेदी के बयान पर कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने कहा, "संसद में पास किए गए कानून, संसद के जरिए रद्द भी किए जाते हैं। अगर सुधांशु त्रिवेदी को यह नहीं पता है तो वे संसद में पिछले 2-3 साल से कर क्या रहे हैं हमें नहीं मालूम। उन्हें(भाजपा) पता ही नहीं है कि लोकतंत्र का कामकाज कैसे होता है। पिछले 11 सालों में उन्होंने क्या-क्या नहीं कर दिया, विपक्ष मुक्त भारत, मीडिया मुक्त भारत, न्यायपालिका मुक्त भारत। भारत इस तरह नहीं चलेगा।"

  • 30 Jun 2025 12:16 PM IST

    ओडिशा के पूर्व पुलिस महानिदेशक एवं भाजपा नेता प्रकाश मिश्रा ने दी श

    ओडिशा के पूर्व पुलिस महानिदेशक एवं भाजपा नेता प्रकाश मिश्रा ने कहा, "पहले से जो व्यवस्था थीं उसको और दुरुस्त किया गया है। मैं आपके माध्यम से सभी श्रद्धालुओं को कहूंगा कि संकलित होकर दर्शन करें, सभी को दर्शन करने का मौका मिलेगा। भागदौड़ करने या जल्दबाजी करने की कोई आवश्यकता नहीं है। ऐसे में हम शेष यात्रा को अच्छी तरह से संपन्न कर पाएंगे। यहां(गुंडिचा मंदिर) 4 तारीख तक दर्शन होगे जिसके बाद प्रभु अपने मंदिर की ओर प्रस्थान करेंगे। इसके लिए हम पूरी तरह से तैयार हैं। (दर्शन) कतारबद्ध तरीके से चल रहे हैं। हमारा यही अनुरोध है कि विचलित होने या भागदौड़ करने की आवश्यकता नहीं है। सभी को दर्शन करने का अवसर मिलेगा और उसी के लिए हमने व्यवस्थाएं की हैं।"

  • 30 Jun 2025 12:07 PM IST

    भाजपा विधायक अग्निमित्रा पॉल ने कोलकाता में कथित सामूहिक दुष्कर्म मामले पर दी प्रतिक्रिया

    कोलकाता में कथित सामूहिक दुष्कर्म मामले को लेकर भाजपा द्वारा गठित चार सदस्यों का पैनल कोलकाता का दौरा करेगा। भाजपा विधायक अग्निमित्रा पॉल ने कहा, "आज दिल्ली से हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा के निर्देश में चार सदस्यों की समिति यहां आ रही है, जिसमें डॉ. सत्यपाल सिंह, मीनाक्षी लेखी, बिप्लब कुमार देब और सांसद मनन कुमार मिश्रा आएंगे। हम साउथ कोलकाता लॉ कॉलेज, जहां पर घटना हुई है वहां जाएंगे और उसके बाद हम प्रेस वार्ता करेंगे।"

  • 30 Jun 2025 11:55 AM IST

    कोलकाता लॉ कॉलेज गैंगरेप केस: महिला आयोग की सदस्य का आरोप

    कोलकाता लॉ कॉलेज गैंगरेप केस में रविवार को राष्ट्रीय महिला आयोग की सदस्य अर्चना मजूमदार ने कॉलेज का दौरा किया। उन्होंने आरोप लगाया कि इस मामले में कुछ छुपाने की कोशिश की जा रही है।

  • 30 Jun 2025 11:51 AM IST

    10 वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म का मामला

    शिकोहाबाद थानाक्षेत्र से 10 वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोपित उसे रास्ते से बहला-फुसलाकर खेत में ले गया और दुष्कर्म किया। बच्ची की हालत बिगड़ने लगी तो आरोपित धमकाते हुए फरार हो गया। खून से भीगे अस्त-व्यस्त कपड़े में बच्ची घर पहुंची। फिलहाल, पुलिस ने पीड़िता को उपचार के लिए अस्पताल भेजा है। पुलिस आरोपित के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर उसकी तलाश में लगी है।

  • 30 Jun 2025 11:40 AM IST

    स्कूल गेट से बच्चे को अगवा करने की कोशिश

    मधुबनी के झंझारपुर में डीएवी स्कूल के मुख्य गेट के सामने चार अपराधियों ने पांचवीं कक्षा में पढ़ने वाले उनके पुत्र का अपहरण करने का प्रयास किया, लेकिन चालक की बहादुरी के कारण वह अपहरण होने से बच गया। हालांकि, अपराधियों ने उसे मारपीट कर घायल कर दिया। भीड़ बढ़ती देख सभी भाग निकले।

Created On :   30 Jun 2025 8:02 AM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story