Breaking News: आज की बड़ी खबरें 31 जुलाई 2025 हिंदी न्यूज लाइव

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश दुनिया में आज क्या घटा खास। जानिए दिनभर की तमाम बड़ी खबरें।
Live Updates
- 31 July 2025 1:15 PM IST
मध्यप्रदेश में आज 31-जुलाई-2025 को डीजल की कीमत
मध्य प्रदेश में डीज़ल का कारोबार औसतन 92.71 रुपये प्रति लीटर पर हो रहा है। कल, 30 जुलाई 2025 से मध्य प्रदेश में डीज़ल की कीमत में कोई बदलाव नहीं हुआ है। मध्य प्रदेश में डीज़ल की कीमतें पिछले महीने 30 जून, 2025 को औसतन 92.71 रुपये प्रति लीटर पर बंद हुईं, जो महीने में कोई बदलाव नहीं था।
- 31 July 2025 1:05 PM IST
मध्यप्रदेश में आज 31-जुलाई-2025 को पेट्रोल की कीमत
मध्य प्रदेश में पेट्रोल का औसत मूल्य 107.36 रुपये प्रति लीटर है। कल, 30 जुलाई 2025 से मध्य प्रदेश में कीमत में कोई बदलाव नहीं हुआ है। मध्य प्रदेश में पेट्रोल की कीमतें पिछले महीने 30 जून, 2025 को औसतन 107.36 रुपये प्रति लीटर पर बंद हुईं, जो महीने में अपरिवर्तित रहीं।
- 31 July 2025 12:58 PM IST
मालेगांव ब्लास्ट मामले में NIA कोर्ट द्वारा सभी आरोपियों को बरी किए जाने पर केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने दी प्रतिक्रिया
मालेगांव ब्लास्ट मामले में NIA कोर्ट द्वारा सभी आरोपियों को बरी किए जाने पर केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने कहा, "NIA के कोर्ट में कई सालों तक यह सुनवाई चली। कोर्ट को सभी आरोपियों को बरी करने का निर्णय लेना पड़ा क्योंकि उनके खिलाफ कोई सबूत नहीं थे। कोर्ट में जब सुनवाई होती है तो वहां सबूत देने पड़ते हैं। मालेगांव ब्लास्ट के मामले में उनके खिलाफ कोई सबूत नहीं थे इसलिए कोर्ट को उन्हें बरी करना पड़ा। आतंकवादी केवल आतंकवादी ही होते हैं, उनका कोई धर्म नहीं होता है।"
- 31 July 2025 12:46 PM IST
मालेगांव ब्लास्ट मामले में NIA कोर्ट द्वारा सभी आरोपियों को बरी किए जाने पर शिवसेना सांसद श्रीकांत शिंदे ने दी प्रतिक्रिया
मालेगांव ब्लास्ट मामले में NIA कोर्ट द्वारा सभी आरोपियों को बरी किए जाने पर शिवसेना सांसद श्रीकांत शिंदे ने कहा, "पी. चिदंबरम, जिन्होंने 'भगवा आतंकवाद' का नैरेटिव गढ़ने का प्रयास किया था, उन्होंने कुछ समय पहले यह भी कहा था कि पहलगाम हमले के पीछे जो हमलावर थे, क्या सबूत है कि वे पाकिस्तान से ही आए थे?... क्या वे(पी.चिदंबरम) भारतीय लोगों को ही आतंकवादी कह रहे थे? कांग्रेस को ये सवाल उनसे पूछना चाहिए... आतंकवाद को खत्म ना कर पाने की अपनी नाकामी छिपाने के लिए उन्होंने 'भगवा आतंकवाद' जैसे नैरेटिव को गढ़ने की कोशिश की थी। आज सच लोगों के सामने आया है।"
- 31 July 2025 12:40 PM IST
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के युद्ध विराम और टैरिफ पर दिए गए बयान पर लोकसभा में राहुल गांधी की प्रतिक्रिया
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के युद्ध विराम और टैरिफ पर दिए गए बयान पर लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा, "ट्रंप ने बिल्कुल सही कहा है कि भारत की अर्थव्यवस्था मृत है। यह बात सभी जानते हैं कि भारत की अर्थव्यवस्था मृत है केवल प्रधानमंत्री मोदी और वित्त मंत्री को छोड़कर, भाजपा ने देश की अर्थव्यवस्था को खत्म कर दिया है। ट्रंप ने 30-32 बार बोला है कि मैंने युद्धविराम किया है। प्रधानमंत्री मोदी जवाब क्यों नहीं दे पा रहे हैं?"
- 31 July 2025 12:25 PM IST
मालेगांव बम ब्लास्ट केस में बरी होने के बाद साध्वी प्रज्ञा ठाकुर की पहली प्रतिक्रिया आई सामने
साध्वी प्रज्ञा ठाकुर के साथ-साथ मालेगांव बम ब्लास्ट केस में सभी आरोपियों को बरी कर दिया गया है। इसके बाद ही प्रज्ञा ठाकुर की पहली प्रतिक्रिया सामने आई है। बीजेपी की पूर्व सांसद प्रज्ञा ठाकुर ने कहा है कि, मैं न्याय के प्रति सम्मान की वजह से आई हूं। मुझे 13 दिनों तक प्रताड़ित किया गया है, मेरा जीवन बर्बाद कर दिया गया है। मुझे 17 साल तक अपमानित किया गया है, मुझे अपने ही देश में आतंकवादी बना दिया गया है।
- 31 July 2025 12:09 PM IST
मालेगांव ब्लास्ट केस: साध्वी प्रज्ञा-कर्नल पुरोहित के खिलाफ नहीं सबूत- कोर्ट
मालेगांव ब्लास्ट केस: साध्वी प्रज्ञा-कर्नल पुरोहित के खिलाफ नहीं सबूत- कोर्ट
- 31 July 2025 11:53 AM IST
मालेगांव ब्लास्ट केस 2008 में साध्वी प्रज्ञा समेत सातों आरोपी बरी किए गए
मालेगांव ब्लास्ट केस 2008 में साध्वी प्रज्ञा समेत सातों आरोपी बरी किए गए
- 31 July 2025 11:45 AM IST
मालेगांव ब्लास्ट केस 2008: कोई धर्म हिंसा का समर्थन नहीं करता- जस्टिस लाहोटी
मालेगांव ब्लास्ट केस 2008: कोई धर्म हिंसा का समर्थन नहीं करता- जस्टिस लाहोटी
- 31 July 2025 11:28 AM IST
मालेगांव ब्लास्ट केस 2008: 'आरोपियों पर UAPA नहीं लग सकता', जज ने कहा
मालेगांव ब्लास्ट केस 2008: 'आरोपियों पर UAPA नहीं लग सकता', जज ने कहा
Created On :   31 July 2025 8:03 AM IST