Breaking News: आज की बड़ी खबरें 31 जुलाई 2025 हिंदी न्यूज लाइव

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश दुनिया में आज क्या घटा खास। जानिए दिनभर की तमाम बड़ी खबरें।
Live Updates
- 31 July 2025 11:12 AM IST
सिक्किम में भयानक बारिश से भारी भूस्खलन, कोई हताहत नहीं
सिक्किम में भयानक बारिश से भारी भूस्खलन, कोई हताहत नहीं
- 31 July 2025 11:00 AM IST
अमेरिका ने 7 भारतीय कंपनियों पर प्रतिबंध लगाया
अमेरिका ने 7 भारतीय कंपनियों पर प्रतिबंध लगाया
- 31 July 2025 10:49 AM IST
शेयर बाजार में बड़ी गिरावट: निफ्टी 160 और सेंसेक्स 545 अंक लुढ़का
शेयर बाजार में बड़ी गिरावट: निफ्टी 160 और सेंसेक्स 545 अंक लुढ़का
- 31 July 2025 10:41 AM IST
सिक्किम में भयानक बारिश से भारी भूस्खलन, कोई हताहत नहीं
सिक्किम में भयानक बारिश से भारी भूस्खलन, कोई हताहत नहीं
- 31 July 2025 10:30 AM IST
निफ्टी 24700 से नीचे आया
मिश्रित वैश्विक संकेतों के बीच देश का शेयर बाजार (Share Market) कारोबारी सप्ताह के चौथे दिन (31 जुलाई 2025, गुरुवार) गिरावट के साथ खुला। इस दौरान नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) के 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 167.45 अंक यानि कि 0.67 प्रतिशत की गिरावट के साथ 24,687.60 के स्तर पर खुला।
- 31 July 2025 10:20 AM IST
सेंसेक्स में 238 अंकों की गिरावट
मिश्रित वैश्विक संकेतों के बीच देश का शेयर बाजार (Share Market) कारोबारी सप्ताह के चौथे दिन (31 जुलाई 2025, गुरुवार) गिरावट के साथ खुला। इस दौरान बंबई स्टॉक एक्सचेंज (BSE) के 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सेंसेक्स 538.07 अंक यानि कि 0.66 प्रतिशत की गिरावट के साथ 80,943.79 के स्तर पर खुला।
- 31 July 2025 10:07 AM IST
बांग्लादेश गोपालगंज हिंसा मामले में शेख हसीना की पार्टी के 5,400 कार्यकर्ताओं पर मामला दर्ज
बांग्लादेश के गोपालगंज में 16 जुलाई को हिंसा मामले में अवामी लीग और उसकी सहयोगी इकाइयों के 5,400 से अधिक नेताओं और कार्यकर्ताओं के खिलाफ एक और मामला दर्ज किया गया है। इस एफआईआर के साथ ही हिंसा से संबंधित दर्ज मामलों की कुल संख्या 13 हो गई है।
- 31 July 2025 10:01 AM IST
तमिलनाडु 10 दिन बाद सचिवालय में सीएम स्टालिन, कई परियोजनाओं को दिखाएंगे हरी झंडी
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन गुरुवार को कई प्रमुख परियोजनाओं का शुभारंभ करेंगे। पिछले 10 दिनों से एमके स्टालिन स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से जूझ रहे थे। वो अस्पताल में भी भर्ती थे। लेकिन, अब वो पूरी तरह से स्वस्थ्य हो चुके हैं, जिसके बाद वो गुरुवार को सचिवालय लौटेंगे और कई सरकारी कार्यक्रमों में भी हिस्सा लेंगे।
- 31 July 2025 9:52 AM IST
अमिताभ बच्चन का सशस्त्र बलों को सलाम, बोले- ' मैं गर्व से भरा भारतीय नागरिक'
अभिनेता अमिताभ बच्चन ने भारतीय नौसेना के युद्धपोत पर एक दिन बिताने के बाद भारतीय सशस्त्र बलों के प्रति प्रशंसा और गर्व व्यक्त किया। उन्होंने सैनिकों के बलिदान और राष्ट्र के प्रति उनकी निस्वार्थ सेवा को सलाम करते हुए इस अनुभव को अपने जीवन का कभी न भूल पाने वाला पल बताया।
- 31 July 2025 9:51 AM IST
अमेरिकी टैरिफ पर सियासी घमासान कांग्रेस ने सरकार को घेरा, टैगोर ने लोकसभा में स्थगन प्रस्ताव दिया
भारत पर अमेरिका के नए टैरिफ की घोषणा के बाद देश की राजनीति में हलचल तेज है। विपक्ष ने इस कदम को सरकार की कूटनीतिक विफलता करार देते हुए संसद में सरकार को घेरने की तैयारी कर ली है। इसी क्रम में, कांग्रेस सांसद मणिकम टैगोर ने इस मुद्दे पर लोकसभा में स्थगन प्रस्ताव दिया है।
Created On :   31 July 2025 8:03 AM IST