Breaking News: आज की बड़ी खबरें 5 अगस्त 2025 हिंदी न्यूज लाइव

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश दुनिया में आज क्या घटा खास। जानिए दिनभर की तमाम बड़ी खबरें।
Live Updates
- 5 Aug 2025 10:19 PM IST
एसआईआर को लेकर तेजस्वी यादव कर रहे गलत बयानबाजी गिरिराज सिंह
बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर सभी दलों ने अपनी तैयारियां शुरू कर दी हैं। वहीं, एसआईआर के मुद्दे पर सत्ता और विपक्ष के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है। केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने राजद नेता तेजस्वी यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि एसआईआर एक संवैधानिक व्यवस्था से किया जा रहा है और यह एक सतत प्रक्रिया है, लेकिन राहुल गांधी और तेजस्वी यादव झूठ बोलते हैं। ऐसे लोगों की हकीकत बिहार की जनता जान चुकी है और आगामी विधानसभा चुनाव में सबक सिखाने का काम करेगी।
- 5 Aug 2025 9:33 PM IST
अंतर्राष्ट्रीय टेबल टेनिस महासंघ ने ताजा विश्व रैंकिंग की जारी
अंतर्राष्ट्रीय टेबल टेनिस महासंघ ने इस साल के 32वें सप्ताह के लिए विश्व रैंकिंग जारी की। चीनी खिलाड़ी सुन यिंगशा लगातार 160 हफ्तों तक महिला एकल में विश्व नंबर एक बनी रहीं। पुरुष एकल में चीनी खिलाड़ी लिन शीतोंग आगे बने रहे। ताजा विश्व रैंकिंग में चीनी महिला खिलाड़ी सुन यिंगशा, वांग मानयू, छन शिंगथोंग, खुए मान और वांग यीती पहले पांच स्थान पर रहीं। जबकि, छन यी दसवें स्थान पर रहीं।
- 5 Aug 2025 8:55 PM IST
चीन में अलर्ट! अगस्त में दो से तीन तूफानों के टकराने की आशंका
चीन में अगस्त महीने के दौरान दो से तीन तूफानों के टकराने या उसके प्रभाव में आने की आशंका है। यह जानकारी राष्ट्रीय आपदा रोकथाम, न्यूनीकरण एवं राहत आयोग के कार्यालय और आपात प्रबंधन मंत्रालय ने मंगलवार को एक ब्रीफिंग में दी। ब्रीफिंग में बताया गया कि इनमें से कम से कम एक तूफान यांग्त्जी नदी के उत्तर में स्थित क्षेत्रों को प्रभावित कर सकता है।
- 5 Aug 2025 8:24 PM IST
नोएडा में दो शातिर गिरफ्तार, पैसा डबल करने के नाम पर ठगी का आरोप
नोएडा के थाना फेज-2 पुलिस ने ठगी के मामले में वांछित दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों ने पैसा डबल करने का लालच देकर लोगों से धोखाधड़ी की थी। पुलिस ने आरोपियों के पास से 51,000 रुपए नकद भी बरामद किए हैं, जो ठगी के माध्यम से प्राप्त किए गए थे।
- 5 Aug 2025 8:08 PM IST
ग्रेटर नोएडा पुलिस और सुंदर भाटी गैंग के बदमाश के बीच मुठभेड़, एक घायल, हथियार बरामद
ग्रेटर नोएडा के थाना इकोटेक प्रथम पुलिस और स्वाट टीम की संयुक्त कार्रवाई में कुख्यात माफिया सुंदर भाटी गैंग के सक्रिय सदस्य धर्मेंद्र उर्फ डीके को मुठभेड़ के दौरान घायल अवस्था में गिरफ्तार किया गया। आरोपी पर हत्या, लूट, रंगदारी जैसे संगीन अपराधों के दो दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज हैं।
- 5 Aug 2025 6:58 PM IST
अनुच्छेद 370 के निरस्त होने के 6 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में बीजेपी ने निकाली तिरंगा यात्रा
जम्मू कश्मीर में भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने अनुच्छेद 370 के निरस्त होने के 6 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में राजधानी में तिरंगा यात्रा निकाली। जबकि विपक्षी दलों ने विरोध में प्रदर्शन किए।
- 5 Aug 2025 6:43 PM IST
बिहार में शिक्षक भर्ती में डोमिसाइल नीति पर सियासी बयान
कुछ महीनों बाद बिहार में विधानसभा चुनाव होने है। चुनावी मौसम में नेता एक दूसरे पर आरोप -प्रत्यारोप लगा रहे है। राज्य के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बीते दिन बिहार में शिक्षक भर्ती में डोमिसाइल नीति लागू करने की बात कही थी। नीतीश की नीति पर जन सुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर ने निशाना साधते हुए कहा 2023 में नीतीश कुमार ने डोमिसाइल नीति बदली क्योंकि 2024 में लोकसभा चुनाव था।
- 5 Aug 2025 6:42 PM IST
NDRF, SDRF और आपदा प्रबंधन विभाग बचाव अभियान जारी
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तरकाशी में बादल फटने की घटना पर कहा, "बादल फटने की सूचना आई है और बहुत तेज गति से मलबा आया है पानी के साथ। हमारा प्रयास है कि जल्द से जल्द राहत और बचाव का कार्य किया जाए। हमारी सेना के लोग जिसमें NDRF, SDRF और आपदा प्रबंधन विभाग कोशिश कर रहा है। हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है कि सभी को बचाया जाए। अभी तक मिली जानकारी के अनुसार चाल लोगों की जान चली गई। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने सीएम धामी से की बात।
- 5 Aug 2025 6:32 PM IST
बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक के निधन पर कहा अपूरणीय क्षति हुई
बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने जम्मू-कश्मीर के पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक के निधन पर कहा वे बिहार के भी राज्यपाल रहे और एक सफल नेता के तौर पर जाने जाते हैं। उनके निधन से अपूरणीय क्षति हुई है। भगवान उनके परिवार को यह दुख सहने की शक्ति दें और उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें
#WATCH | दानापुर: बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने जम्मू-कश्मीर के पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक के निधन पर कहा, "वे बिहार के भी राज्यपाल रहे और एक सफल नेता के तौर पर जाने जाते हैं। उनके निधन से अपूरणीय क्षति हुई है। भगवान उनके परिवार को यह दुख सहने की शक्ति दें और उनकी… pic.twitter.com/rkPqAV07in
— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 5, 2025 - 5 Aug 2025 6:27 PM IST
बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग (NH-58) पर परिवहन बाधित
बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग (NH-58) पर पागलनाला और भनेरपानी के पास मलबा आने से सड़क अवरुद्ध हो गई है। मलबा हटाने और सड़क को सुचारू बनाने का काम जारी है
Created On :   5 Aug 2025 8:07 AM IST