Breaking News: आज की बड़ी खबरें 5 नवंबर 2025 हिंदी न्यूज लाइव

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश दुनिया में आज क्या घटा खास। जानिए दिनभर की तमाम बड़ी खबरें।
Live Updates
- 5 Nov 2025 9:50 AM IST
विराट कोहली के 37वें जन्मदिन पर बीसीसीआई ने दी बधाई, शेयर किए रिकॉर्ड्स
टीम इंडिया के पूर्व कप्तान और दुनिया भर में 'रन मशीन' के नाम से मशहूर विराट कोहली बुधवार को अपना 37वां जन्मदिन मना रहे हैं। देशभर से उन्हें बधाइयों का तांता लगा हुआ है। इस मौके पर बीसीसीआई ने विराट के शानदार रिकॉर्ड्स को शेयर करते हुए जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं।
- 5 Nov 2025 9:43 AM IST
टीवीके काउंसिल की बैठक करूर हादसे के बाद विजय तोड़ेंगे चुप्पी, पार्टी की रणनीति पर बड़ा ऐलान
तमिलगा वेत्री कझगम (टीवीके) काउंसिल की बैठक बुधवार को मामल्लापुरम के फोर पॉइंट्स बाय शेराटन होटल में सुबह 10 बजे शुरू हो रही है। पार्टी अध्यक्ष और अभिनेता विजय करूर भगदड़ हादसे के बाद पहली बार सार्वजनिक रूप से सामने आकर सदस्यों को संबोधित कर सकते हैं।
- 5 Nov 2025 9:26 AM IST
गुरु नानक देव के प्रकाश पर्व पर राष्ट्रपति मुर्मू समेत नेताओं ने देशवासियों को दी शुभकामनाएं
देशभर में गुरु नानक देव जी का प्रकाश पर्व श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। इस अवसर पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने देशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं।
- 5 Nov 2025 9:15 AM IST
सूडान के उत्तरी दारफुर में हालात लगातार बिगड़ रहे हैं- संयुक्त राष्ट्र
सूडान के उत्तरी दारफुर क्षेत्र में हालात लगातार बिगड़ रहे हैं। राज्य की राजधानी अल-फशेर पर “रैपिड सपोर्ट फोर्सेस” नामक सशस्त्र समूह के कब्जे के बाद हिंसा और बढ़ गई है। संयुक्त राष्ट्र की मानवीय सहायता एजेंसी (ओसीएचए) ने बताया कि अल-फशेर, टीना और वाना पहाड़ी इलाकों में रविवार को कई हवाई और ड्रोन हमलों की खबरें मिलीं।
- 5 Nov 2025 9:06 AM IST
अमेरिका में बड़ा विमान हादसा, इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर उड़ान भरते ही कार्गो प्लेन हुआ क्रैश; 4 की मौत और 11 घायल
अमेरिका के केंटकी में लुईविल मुम्मद अली इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर प्लेन क्रैश का खौफनाक मंजर सामने आया है। मंगलवार शाम को लुईविल मुम्मद अली इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर यूपीएस कार्गो प्लेन टेकऑफ करने के कुछ ही सेकेंड बाद क्रैश हो गया और इस दुर्घटना में तीन क्रू मेंबर्स की जान चली गई।
- 5 Nov 2025 9:05 AM IST
पूर्णिया में तीन लोगों की मौत, सांसद पप्पू यादव ने कहा-पोस्टमार्टम से आएगी सच्चाई
बिहार विधानसभा चुनाव में 6 नवंबर को पहले चरण के लिए मतदान होना है। इस बीच पूर्णिया में तीन लोगों की मौत से सनसनी फैल गई है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। पूर्णिया से स्थानीय सांसद पप्पू यादव ने कहा कि पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद सच्चाई सभी के सामने आएगी।
- 5 Nov 2025 8:35 AM IST
'अब मुसलमानों को गाली न देने लगें', तेजस्वी यादव की घोषणाओं को भड़के मनोज तिवारी
बिहार विधानसभा चुनाव के बीच भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने एनडीए सरकार की जीविका योजना को आधार बनाकर इंडिया गठबंधन पर निशाना साधा है। तेजस्वी यादव की नई घोषणाओं पर तंज कसते हुए उन्होंने कहा कि ये सिर्फ 'चुनावी लॉलीपॉप' हैं।
- 5 Nov 2025 8:29 AM IST
'ये रिश्ता क्या कहलाता है' की समृद्धि शुक्ला ने की मेंटल हेल्थ पर बात
राजन शाही का सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' हमेशा फैंस का फेवरेट रहा है और टीवी सीरियल में अब तक चार पीढ़ियों का सफर दिखाया जा चुका है। शो में अभीरा का रोल निभाने वाली समृद्धि शुक्ला ने जीवन के मुश्किल समय के बारे में बात की है।
- 5 Nov 2025 8:10 AM IST
प्रधानमंत्री मोदी का 'बहुत सम्मान' करते हैं राष्ट्रपति ट्रंप व्हाइट हाउस
अमेरिका के व्हाइट हाउस ने मंगलवार को कहा कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का बहुत सम्मान करते हैं। उन्होंने बताया कि ट्रंप और मोदी के बीच अक्सर बातचीत होती रहती है। व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव कैरोलिन लेविट ने कहा कि ट्रंप भारत-अमेरिका संबंधों को लेकर बहुत सकारात्मक हैं और उन्हें दोनों देशों के बीच के रिश्तों पर गहरा विश्वास है। उन्होंने बताया कि ट्रंप और पीएम मोदी कई मुद्दों पर सीधी बातचीत करते हैं। उन्होंने कहा, "मुझे पता है कि राष्ट्रपति प्रधानमंत्री मोदी का बहुत सम्मान करते हैं और वे अक्सर बातचीत करते हैं।"
- 5 Nov 2025 8:03 AM IST
मुंबई 'कोस्टा सेविंग्स ऐप' घोटाले से सावधान, पुलिस ने जारी की चेतावनी, निवेश से पहले करें जांच
मुंबई पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा ने निवेशकों को एक बड़े ऑनलाइन घोटाले से आगाह किया है। 'कोस्टा सेविंग्स' नामक ऐप के खिलाफ कई शिकायतें मिल चुकी हैं, जहां असामान्य रूप से ऊंचे रिटर्न के झूठे वादों से लोगों को ठगा जा रहा है।
Created On :   5 Nov 2025 8:00 AM IST












