Breaking News: आज की बड़ी खबरें 5 नवंबर 2025 हिंदी न्यूज लाइव

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश दुनिया में आज क्या घटा खास। जानिए दिनभर की तमाम बड़ी खबरें।
Live Updates
- 5 Nov 2025 10:59 AM IST
भारतीय मूल की गजाला हाशमी अमेरिका के वर्जीनिया प्रांत में चुनी गई लेफ्टिनेंट गवर्नर
अमेरिका के वर्जीनिया प्रांत में भारतीय मूल की गजाला हाशमी लेफ्टिनेंट गवर्नर चुनी गई हैं। राज्य के इस शीर्ष पद पर पहुंचने वाली गजाला हाशमी पहले मुस्लिम और दक्षिण एशियाई मूल की महिला हैं। 61 वर्षीय डेमोक्रेट नेता गजाला हाशमी ने लेफ्टिनेंट गवर्नर पद के चुनाव में रिपबल्किन पार्टी के नेता जॉन रीड को हराया। वर्जीनिया में मंगलवार को मतदान हुआ था।
- 5 Nov 2025 10:36 AM IST
राहुल गांधी की पीसी में कुछ बड़ा धमाका होने की अटकलें
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष व कांग्रेस नेता राहुल गांधी आज दोपहर 12 बजे नई दिल्ली स्थित अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के मुख्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे। माना जा रहा है कि गांधी एआईसीसी में होने वाली इस पीसी में कुछ बड़ा धमाका करने वाले है
- 5 Nov 2025 10:15 AM IST
जोहरान का जन्म युगांडा की राजधानी कंपाला में हुआ था, उनके माता -पिता भारतीय मूल के हैं
जोहरान के माता -पिता भारतीय मूल के हैं, उनका जन्म युगांडा की राजधानी कंपाला में हुआ था। जोहरान की मां मीरा नायर एक मशहूर फिल्म निर्माता हैं, जिन्होंने 'मानसून वेडिंग', 'द नेमसेक' और 'मिसिसिपी मसाला' जैसी अंतरराष्ट्रीय मूवियों का निर्देशन किया है। उनके पिता महमूद ममदानी कोलंबिया विश्वविद्यालय में मानव विज्ञान के प्राध्यापक हैं। मामदानी की वाइफ रमा दुवाजी एक सीरियाई-अमेरिकी कलाकार हैं।
- 5 Nov 2025 10:04 AM IST
अमेरिका के न्यूयॉर्क सिटी के मेयर चुनाव में 34 वर्षीय जोहरान ममदानी की जीत
अमेरिका के न्यूयॉर्क सिटी के मेयर चुनाव में 34 वर्षीय जोहरान ममदानी को जीत हासिल हुई है। इसी जीत के साथ वे न्यूयॉर्क के पहले मुस्लिम और पहले भारतीय-अमेरिकी मेयर बने। ममदानी की कहानी फिल्मी सफर की तरह है, आपको बता दें जोहरान के माता -पिता भारतीय मूल के हैं, उनका जन्म युगांडा की राजधानी कंपाला में हुआ था।
- 5 Nov 2025 9:50 AM IST
विराट कोहली के 37वें जन्मदिन पर बीसीसीआई ने दी बधाई, शेयर किए रिकॉर्ड्स
टीम इंडिया के पूर्व कप्तान और दुनिया भर में 'रन मशीन' के नाम से मशहूर विराट कोहली बुधवार को अपना 37वां जन्मदिन मना रहे हैं। देशभर से उन्हें बधाइयों का तांता लगा हुआ है। इस मौके पर बीसीसीआई ने विराट के शानदार रिकॉर्ड्स को शेयर करते हुए जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं।
- 5 Nov 2025 9:43 AM IST
टीवीके काउंसिल की बैठक करूर हादसे के बाद विजय तोड़ेंगे चुप्पी, पार्टी की रणनीति पर बड़ा ऐलान
तमिलगा वेत्री कझगम (टीवीके) काउंसिल की बैठक बुधवार को मामल्लापुरम के फोर पॉइंट्स बाय शेराटन होटल में सुबह 10 बजे शुरू हो रही है। पार्टी अध्यक्ष और अभिनेता विजय करूर भगदड़ हादसे के बाद पहली बार सार्वजनिक रूप से सामने आकर सदस्यों को संबोधित कर सकते हैं।
- 5 Nov 2025 9:26 AM IST
गुरु नानक देव के प्रकाश पर्व पर राष्ट्रपति मुर्मू समेत नेताओं ने देशवासियों को दी शुभकामनाएं
देशभर में गुरु नानक देव जी का प्रकाश पर्व श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। इस अवसर पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने देशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं।
- 5 Nov 2025 9:15 AM IST
सूडान के उत्तरी दारफुर में हालात लगातार बिगड़ रहे हैं- संयुक्त राष्ट्र
सूडान के उत्तरी दारफुर क्षेत्र में हालात लगातार बिगड़ रहे हैं। राज्य की राजधानी अल-फशेर पर “रैपिड सपोर्ट फोर्सेस” नामक सशस्त्र समूह के कब्जे के बाद हिंसा और बढ़ गई है। संयुक्त राष्ट्र की मानवीय सहायता एजेंसी (ओसीएचए) ने बताया कि अल-फशेर, टीना और वाना पहाड़ी इलाकों में रविवार को कई हवाई और ड्रोन हमलों की खबरें मिलीं।
- 5 Nov 2025 9:06 AM IST
अमेरिका में बड़ा विमान हादसा, इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर उड़ान भरते ही कार्गो प्लेन हुआ क्रैश; 4 की मौत और 11 घायल
अमेरिका के केंटकी में लुईविल मुम्मद अली इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर प्लेन क्रैश का खौफनाक मंजर सामने आया है। मंगलवार शाम को लुईविल मुम्मद अली इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर यूपीएस कार्गो प्लेन टेकऑफ करने के कुछ ही सेकेंड बाद क्रैश हो गया और इस दुर्घटना में तीन क्रू मेंबर्स की जान चली गई।
- 5 Nov 2025 9:05 AM IST
पूर्णिया में तीन लोगों की मौत, सांसद पप्पू यादव ने कहा-पोस्टमार्टम से आएगी सच्चाई
बिहार विधानसभा चुनाव में 6 नवंबर को पहले चरण के लिए मतदान होना है। इस बीच पूर्णिया में तीन लोगों की मौत से सनसनी फैल गई है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। पूर्णिया से स्थानीय सांसद पप्पू यादव ने कहा कि पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद सच्चाई सभी के सामने आएगी।
Created On :   5 Nov 2025 8:00 AM IST












