बीटीएससी में लेबोरेटरी असिस्टेंट सहित 1091 पदों पर बंपर वैकेंसी, जल्द शुरू होंगे आवेदन
पटना, 4 अप्रैल (आईएएनएस)। सरकारी नौकरी की तैयारी के साथ तलाश में जुटे युवाओं के लिए एक शानदार मौका सामने आया है। बिहार तकनीकी सेवा आयोग (बीटीएससी) ने लेबोरेटरी असिस्टेंट के विभिन्न 1,091 पदों पर बंपर भर्ती के लिए एक शॉर्ट आधिकारिक अधिसूचना जारी की है।
बीटीएससी ने जिन 1,091 पदों पर बंपर वैकेंसी निकाली है, उनमें लेबोरेटरी असिस्टेंट (ऑटोमोबाइल इंजीनियरिंग/मैकेनिक डीजल) के 4, लेबोरेटरी असिस्टेंट (टेक्सटाइल इंजीनियरिंग) के 20, लेबोरेटरी असिस्टेंट (इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग), लेबोरेटरी असिस्टेंट (सिविल इंजीनियरिंग/ग्रामीण इंजीनियरिंग) और लेबोरेटरी असिस्टेंट (मैकेनिकल इंजीनियरिंग) के 166-166, लेबोरेटरी असिस्टेंट (इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग/इलेक्ट्रॉनिक्स और कम्यूनिकेशन इंजीनियरिंग) के 146, लेबोरेटरी असिस्टेंट (केमिकल इंजीनियरिंग), लेबोरेटरी असिस्टेंट (प्रिंटिंग इंजीनियरिंग) और लेबोरेटरी असिस्टेंट (सिरेमिक इंजीनियरिंग) के 2-2, लेबोरेटरी असिस्टेंट (कंप्यूटर विज्ञान इंजीनियरिंग और सूचना प्रौद्योगिकी) के 252, लेबोरेटरी असिस्टेंट (विज्ञान) के 164 और लेबोरेटरी असिस्टेंट (कृषि एवं मशीनरी) के 1 पद शामिल हैं।
बीटीएससी की ओर से जारी पदों के लिए ऑनलाइन मोड में आवेदन प्रक्रिया 6 अप्रैल से शुरू हो जाएगी और अप्लाई करने की अंतिम तिथि 6 मई निर्धारित की गई है। ऐसे में जो योग्य और इच्छुक उम्मीदवार एप्लीकेशन फॉर्म भरने की सोच रहे हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट पर आवेदन लिंक सक्रिय होने के बाद से तय समय सीमा तक अपना रजिस्ट्रेशन फॉर्म जमा कर सकते हैं।
एप्लीकेशन फॉर्म भरने वाले अभ्यर्थियों के पास मान्यता प्राप्त बोर्ड/विश्वविद्यालय से संबंधित पद अनुसार विज्ञान विषय के साथ इंटरमीडिएट (10+2) उत्तीर्ण और विशिष्ट पदों के लिए संबंधित इंजीनियरिंग विषय में प्रासंगिक डिप्लोमा/डिग्री होनी चाहिए। इसी के साथ कैंडिडेट्स के पास अन्य निर्धारित पात्रता और तय सालों का अनुभव होना भी अनिवार्य है।
उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 साल और अधिकतम आयु पुरुष कैंडिडेट्स के लिए 37 साल और महिला अभ्यर्थियों के 40 साल तय की गई है। वहीं, आरक्षित श्रेणी से आने वाले उम्मीदवारों को नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।
योग्य अभ्यर्थियों का चयन लिखित परीक्षा, मेरिट लिस्ट, मेडिकल टेस्ट, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन, आदि चरणों के आधार पर किया जाएगा। वहीं, भर्ती, योग्यता, सैलरी, आदि से जुड़ी विस्तृत नोटिफिकेशन बीटीएससी द्वारा जल्द ही ऑफिशियल वेबसाइट पर जारी किया जाएगा।
आवेदन करते समय सभी वर्ग के उम्मीदवारों को 100 रुपए एप्लीकेशन फीस के रूप में भुगतान करना होगा, जिसके बाद ही उनके रजिस्ट्रेशन फॉर्म को स्वीकार किया जाएगा।
ऑनलाइन आवेदन करने के लिए उम्मीदवार सबसे पहले बीटीएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। होमपेज पर जाने के बाद संबंधित पद के लिए दिए गए सक्रिय एप्लीकेशन लिंक पर क्लिक करें। इसके बाद रजिस्ट्रेशन कर लॉगिन करें। फिर फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारियों को दर्ज करें। मांगे गए सभी डॉक्यूमेंट्स को सही साइज में अपलोड करें। इसके बाद रजिस्ट्रेशन फीस का भुगतान कर फॉर्म को सबमिट कर दें। लास्ट में एप्लीकेशन फॉर्म का प्रिंट आउट भविष्य के लिए निकाल लें।
अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|
Created On :   4 April 2026 5:06 PM IST












