चीन ने थाईवान द्वीप के पूर्वी जल क्षेत्र में मत्स्य संसाधन का सर्वेक्षण किया

चीन ने थाईवान द्वीप के पूर्वी जल क्षेत्र में मत्स्य संसाधन का सर्वेक्षण किया
चीनी कृषि और ग्रामीण मामला मंत्रालय ने 17 से 23 जुलाई तक चीन के थाईवान द्वीप के पूर्वी जल क्षेत्र में मत्स्य संसाधन का सर्वेक्षण किया। इसका उद्देश्य चीन के प्रशासनिक जल क्षेत्र में मत्स्य संसाधन की स्थिति की जानकारी लेना है, ताकि समुद्री मत्स्य संसाधन के संरक्षण और अनवरत विकास का समर्थन किया जा सके।

बीजिंग, 23 जुलाई (आईएएनएस)। चीनी कृषि और ग्रामीण मामला मंत्रालय ने 17 से 23 जुलाई तक चीन के थाईवान द्वीप के पूर्वी जल क्षेत्र में मत्स्य संसाधन का सर्वेक्षण किया। इसका उद्देश्य चीन के प्रशासनिक जल क्षेत्र में मत्स्य संसाधन की स्थिति की जानकारी लेना है, ताकि समुद्री मत्स्य संसाधन के संरक्षण और अनवरत विकास का समर्थन किया जा सके।

बताया जाता है कि यह सर्वेक्षण कृषि और ग्रामीण मामला मंत्रालय के अधीन चीनी मत्स्य विज्ञान अकादमी के पूर्वी चीन सागर मत्स्य अनुसंधान संस्थान के "ब्लू ओशन 201" वैज्ञानिक अनुसंधान पोत ने किया।

इस जल क्षेत्र में मत्स्य संसाधन समृद्ध हैं, जो टूना जैसी बड़ी आर्थिक प्रजातियों के लिए महत्वपूर्ण स्पॉनिंग ग्राउंड है। वर्तमान सर्वेक्षण में बहु-विषयक सर्वेक्षण विधियों के उपयोग से मछली, सेफेलोपोड्स व क्रस्टेशियंस आदि मत्स्य जीव के नमूनों और पर्यावरण के डीएनए नमूनों का संग्रह किया गया।

इसके साथ ही मत्स्य ध्वनिकी और जल मौसम विज्ञान आदि बुनियादी डेटा भी प्राप्त किया गया। इससे थाईवान द्वीप के पूर्वी जल क्षेत्र में मत्स्य संसाधन की स्थिति को जानने के लिए नींव रखी गई और मत्स्य संसाधन के संरक्षण व समुद्री मत्स्य पालन के अनवरत विकास के लिए वैज्ञानिक प्रमाण प्रदान किया गया।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   23 July 2026 7:58 PM IST

Tags

Next Story