चीनी उप प्रधानमंत्री हे लीफंग ने बहुराष्ट्रीय कंपनियों के प्रमुखों से मुलाकात की

चीनी उप प्रधानमंत्री हे लीफंग ने बहुराष्ट्रीय कंपनियों के प्रमुखों से मुलाकात की
चीनी उप प्रधानमंत्री हे लीफंग ने पेइचिंग के ताओयुथाई स्टेट गेस्टहाउस में एजएसबीसी, यूबीएस, स्टैंडर्ड चार्टर्ड समेत दसेक बहुराष्ट्रीय कंपनियों के प्रमुखों से मुलाकात की।

बीजिंग, 22 मार्च (आईएएनएस)। चीनी उप प्रधानमंत्री हे लीफंग ने पेइचिंग के ताओयुथाई स्टेट गेस्टहाउस में एजएसबीसी, यूबीएस, स्टैंडर्ड चार्टर्ड समेत दसेक बहुराष्ट्रीय कंपनियों के प्रमुखों से मुलाकात की।

हे लीफंग ने कहा कि वर्तमान में चीनी अर्थव्यवस्था स्थिरता, सृजन और गुणवत्ता से बढ़ रही है। 15वीं पंचवर्षीय योजना के दौरान चीन उच्च स्तरीय खुलेपन पर कायम रहेगा और गुणवत्तापूर्ण विकास बढ़ाएगा। यह बहुराष्ट्रीय कंपनियों के लिए अधिक बाजार मौके प्रदान करेगा। चीन बहुराष्ट्रीय कंपनियों का चीन में निवेश बढ़ाने और निरंतर सहयोग गहराने का स्वागत करता है।

मुलाकात के दौरान बहुराष्ट्रीय कंपनियों के प्रमुखों ने कहा कि वे चीनी अर्थव्यवस्था पर पक्का विश्वास रखते हैं और चीनी बाजार के विस्तार में लगेंगे और चीन में निवेश बढ़ाएंगे।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   22 March 2026 5:54 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story