कांग्रेस ने 'वंदे मातरम' का राजनीतिकरण करने का लगाया आरोप

कांग्रेस ने वंदे मातरम का राजनीतिकरण करने का लगाया आरोप
कांग्रेस नेता संतोष सिंह सलूजा ने अमित शाह के 'वंदे मातरम' वाले दावे को खारिज किया और भाजपा पर राष्ट्रीय गीत का राजनीतिकरण करने का आरोप लगाया। इसके अलावा कई अन्य नेताओं ने भाजपा पर गंभीर आरोप लगाया।

नई दिल्ली, 21 अगस्त (आईएएनएस)। कांग्रेस नेता संतोष सिंह सलूजा ने अमित शाह के 'वंदे मातरम' वाले दावे को खारिज किया और भाजपा पर राष्ट्रीय गीत का राजनीतिकरण करने का आरोप लगाया। इसके अलावा कई अन्य नेताओं ने भाजपा पर गंभीर आरोप लगाया।

कांग्रेस नेता संतोष सिंह सलूजा ने आईएएनएस से बातचीत में कहा, "सबसे पहली बात तो यह है कि भारत का हर बच्चा आजादी की लड़ाई के बारे में जानता है कि यह लड़ाई महात्मा गांधी, जवाहरलाल नेहरू और दूसरे महान स्वतंत्रता सेनानियों के नेतृत्व में लड़ी गई थी, जिनमें से अधिकतर कांग्रेस से जुड़े थे। उस समय भाजपा नहीं, आरएसएस था। आरएसएस के लोग अंग्रेजों के एजेंट के तौर पर काम करते थे। आजादी के 50 साल बाद भी नागपुर में आरएसएस के हेडक्वार्टर पर कभी तिरंगा नहीं फहराया गया। उन्होंने तिरंगा नहीं फहराया, वे अपना भगवा झंडा फहराते थे।"

वहीं, वंदे मातरम विवाद पर कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने कहा, " रवींद्रनाथ टैगोर और सरदार पटेल क्या थे? हम टैगोर, सरदार पटेल और महात्मा गांधी की विरासत को आगे बढ़ा रहे हैं।"

कांग्रेस नेता पवन कुमार बंसल ने कहा, "1936 में कांग्रेस सीडब्ल्यूसी की बैठक में पंडित जवाहरलाल नेहरू, सरदार पटेल, मौलाना आज़ाद, सुभाष चंद्र बोस और आचार्य नरेंद्र देव मौजूद थे। वे आज के कम्युनिस्टों या हिंदू विचारधारा वाले लोगों के जैसे नहीं थे। उस समय, सभी ने तय किया था कि वे ये दो पद गाएंगे। वंदे मातरम एक युद्ध-घोष है। जब लोग आजादी के लिए आगे बढ़ते थे, तो यह जोश भरने वाला गीत बन गया था। इसलिए इसे दो पदों तक ही सीमित रखा गया था।"

'वंदे मातरम' को लेकर उदयवीर सिंह ने कहा कि जिन सरकारों के पास कोई रिपोर्ट-कार्ड नहीं होता, वो विवादित मुद्दों को छेड़ते रहते हैं और उनकी कोशिश होती है कि मूल मुद्दों पर बात न आए। 'वंदे मातरम', देशभक्ति और धर्म को भाजपा ने विवाद पैदा करने के लिए इस्तेमाल किया है और उसी प्रक्रिया में भाजपा लगी हुई है।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   21 Aug 2026 3:17 PM IST

Tags

Next Story