सीएसआर से मिली साइकिलों को अपने नाम से वितरित कर जनता को कर रही सीएम सौरभ भारद्वाज

सीएसआर से मिली साइकिलों को अपने नाम से वितरित कर जनता को कर रही सीएम सौरभ भारद्वाज
आम आदमी पार्टी के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज ने मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर आरोप लगाते हुए कहा कि उन्होंने कॉर्पोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी (सीएसआर) के तहत मिली साइकिलों को अपने नाम से वितरित कर जनता को गुमराह किया। उनका दावा है कि आरबीएल बैंक द्वारा स्कूली छात्राओं के लिए दी गई साइकिलों पर मुख्यमंत्री ने अपना नाम और तस्वीर लगवाकर उन्हें 'अपनी ओर से' देने का दावा किया।

नई दिल्ली, 2 अप्रैल (आईएएनएस)। आम आदमी पार्टी के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज ने मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर आरोप लगाते हुए कहा कि उन्होंने कॉर्पोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी (सीएसआर) के तहत मिली साइकिलों को अपने नाम से वितरित कर जनता को गुमराह किया। उनका दावा है कि आरबीएल बैंक द्वारा स्कूली छात्राओं के लिए दी गई साइकिलों पर मुख्यमंत्री ने अपना नाम और तस्वीर लगवाकर उन्हें 'अपनी ओर से' देने का दावा किया।

सौरभ भारद्वाज ने कहा कि यह मामला न केवल धोखाधड़ी बल्कि सार्वजनिक विश्वास के साथ खिलवाड़ का भी है। उन्होंने कहा कि नवरात्रि के दौरान होने वाले कन्या पूजन जैसे पवित्र अवसर पर इस तरह की हरकत बेहद शर्मनाक है। उन्होंने बताया कि आमतौर पर कन्या पूजन के दौरान लोग अपनी क्षमता के अनुसार कन्याओं को भोजन और उपहार देते हैं, लेकिन किसी अन्य संस्था द्वारा दिए गए सामान को अपने नाम से बांटना पहले कभी नहीं देखा गया।

उन्होंने आरोप लगाया कि आरबीएल बैंक ने अपनी सीएसआर योजना के तहत इन साइकिलों को सरकार को उपलब्ध कराया था, जिन्हें छात्राओं में वितरित किया जाना था, लेकिन सीएम रेखा गुप्ता ने उन साइकिलों पर अपना नाम और फोटो चिपकवाकर यह दर्शाया कि वे उन्हें व्यक्तिगत रूप से दे रही हैं।

सौरभ भारद्वाज ने कहा कि कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि ये साइकिलें सरकार की ओर से नहीं बल्कि उनकी व्यक्तिगत तरफ से दी जा रही हैं। "आप" नेता ने कहा कि आरबीएल बैंक पिछले कई वर्षों से दिल्ली और पंजाब में छात्राओं को साइकिलें वितरित करता रहा है, जो उनकी सीएसआर जिम्मेदारियों का हिस्सा है। ऐसे में इस तरह का श्रेय लेना पूरी तरह अनुचित है।

उन्होंने इस पूरे प्रकरण को 'धोखा, छल और बेईमानी' करार देते हुए भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष से इस मामले में संज्ञान लेने की मांग की है। उन्होंने सवाल उठाया कि आखिर ऐसे नेताओं को पार्टी में क्यों जगह दी जा रही है और उनकी जवाबदेही क्या है।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   2 April 2026 8:14 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story