डीसी बनाम एमआई केएल राहुल के नाम दर्ज हुआ अनचाहा रिकॉर्ड, आईपीएल में पहली बार हुआ ऐसा

डीसी बनाम एमआई केएल राहुल के नाम दर्ज हुआ अनचाहा रिकॉर्ड, आईपीएल में पहली बार हुआ ऐसा
आईपीएल 2026 के 8वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) का सामना शनिवार को अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम में मुंबई इंडियंस (एमआई) से हो रहा है। दिल्ली के स्टार बल्लेबाज केएल राहुल एमआई के खिलाफ बल्ले से कुछ खास कमाल नहीं दिखा सके।

नई दिल्ली, 4 अप्रैल (आईएएनएस)। आईपीएल 2026 के 8वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) का सामना शनिवार को अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम में मुंबई इंडियंस (एमआई) से हो रहा है। दिल्ली के स्टार बल्लेबाज केएल राहुल एमआई के खिलाफ बल्ले से कुछ खास कमाल नहीं दिखा सके।

राहुल तीन गेंदों का सामना करने के बाद सिर्फ एक रन बनाकर आउट हुए। दाएं हाथ के बल्लेबाज के लिए आईपीएल 2026 की शुरुआत अच्छी नहीं हुई है। लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ खेले गए मुकाबले में भी राहुल बिना खाता खोले पवेलियन लौटे थे। दो मुकाबलों में राहुल ने अब तक सिर्फ एक रन बनाया है। आईपीएल के इतिहास में मुंबई इंडियंस के खिलाफ राहुल 21 पारियों में पहली बार दहाई का आंकड़ा पार करने में नाकाम रहे हैं। राहुल को दीपक चाहर ने विकेटकीपर रयान रिकेल्टन के हाथों कैच कराकर पवेलियन भेजा। आईपीए की 13 पारियों में दीपक ने पहली बार केएल राहुल का विकेट चटकाया।

इससे पहले, टॉस गंवाने के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई इंडियंस की टीम ने 20 ओवर में 6 विकेट खोकर स्कोरबोर्ड पर 162 रन लगाए। मुंबई की ओर से हार्दिक पांड्या की गैरमौजूदगी में कप्तान की भूमिका निभा रहे सूर्यकुमार यादव ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 36 गेंदों में 51 रनों की दमदार पारी खेली। सूर्यकुमार ने अपनी पारी में 3 चौके और 2 छक्के लगाए। वहीं, रोहित शर्मा ने 26 गेंदों में 134 के स्ट्राइक रेट से 35 रन बनाए। हालांकि, रोहित अच्छी शुरुआत का फायदा उठाने में नाकाम रहे।

नमन धीर ने 21 गेंदों का सामना करते हुए 28 रन बनाए। वहीं, अंतिम ओवरों में मिचेल सैंटनर ने 13 गेंदों में नाबाद 18 और कॉर्बिन बॉश ने 4 गेंदों में नाबाद 11 रन बनाए। गेंदबाजी में दिल्ली कैपिटल्स की ओर से मुकेश कुमार ने 26 रन देकर सर्वाधिक 2 विकेट चटकाए। वहीं, लुंगी एनगिडी, अक्षर पटेल और टी नटराजन ने एक-एक विकेट अपने नाम किया।

दिल्ली कैपिटल्स ने इस मुकाबले के लिए अपनी प्लेइंग इलेवन में कोई बदलाव नहीं किया है। हालांकि, मुंबई इंडियंस की टीम तीन बदलाव के साथ उतरी है। हार्दिक की जगह पर दीपक चाहर, ट्रेंट बोल्ट के स्थान पर कॉर्बिन बॉश और अल्लाह गजनफर की जगह पर मिचेल सैंटनर को प्लेइंग इलेवन में शामिल किया गया है।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   4 April 2026 7:16 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story