दुर्गाडी किले के नवरात्रि मेले में भारी वाहनों की नो-एंट्री, 11 से 20 अक्टूबर तक यातायात प्रतिबंध लागू

दुर्गाडी किले के नवरात्रि मेले में भारी वाहनों की नो-एंट्री, 11 से 20 अक्टूबर तक यातायात प्रतिबंध लागू
महाराष्ट्र के ठाणे जिले के कल्याण पश्चिम स्थित दुर्गाडी किले में नवरात्रि और दशहरा उत्सव के दौरान लगने वाले मेले को देखते हुए यातायात पुलिस ने विशेष नियंत्रण अधिसूचना जारी की है।

पुणे, 10 अक्टूबर (आईएएनएस)। महाराष्ट्र के ठाणे जिले के कल्याण पश्चिम स्थित दुर्गाडी किले में नवरात्रि और दशहरा उत्सव के दौरान लगने वाले मेले को देखते हुए यातायात पुलिस ने विशेष नियंत्रण अधिसूचना जारी की है।

विशेष नियंत्रण अधिसूचना के तहत 11 से 20 अक्टूबर तक प्रतिदिन शाम 4 बजे से रात 12 बजे तक शहर के विभिन्न मार्गों पर छह पहिया वाहनों, भारी एवं बहुधुरी वाहनों तथा निजी और सरकारी बसों के प्रवेश पर प्रतिबंध रहेगा। यह निर्णय मेले में उमड़ने वाली भीड़ को देखते हुए यातायात सुचारू रखने और नागरिकों की सुरक्षा के लिए लिया गया है।

ठाणे शहर यातायात विभाग के पुलिस उपायुक्त पंकज शिरसात द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार, कल्याण नाका, खोनी निसर्ग ढाबा, नेवाली नाका, श्रीराम चौक, आधारवाड़ी चौक, रंजनोली नाका और सवाद नाका सहित विभिन्न स्थानों पर भारी वाहनों का प्रवेश रोका जाएगा।

यातायात पुलिस ने प्रतिबंधित मार्गों के लिए वैकल्पिक रास्ते भी निर्धारित किए हैं। कल्याण नाका से आने वाले वाहनों को मुंब्रा बाईपास, खारेगांव टोल प्लाजा और मुंबई-नासिक राजमार्ग से जाने की सलाह दी गई है। खोनी निसर्ग ढाबा से आने वाले वाहन कल्याण फाटा, बदलापुर-अंबरनाथ मार्ग और कटाई-बदलापुर चौक से आगे जा सकेंगे। नेवाली नाका से आने वाले वाहनों को बदलापुर-अंबरनाथ राजमार्ग का इस्तेमाल करना होगा।

इसी तरह श्रीराम चौक से आने वाले भारी वाहन उल्हासनगर, शाहद और अंबरनाथ मार्ग से जाएंगे। आधारवाड़ी चौक से भिवंडी की ओर जाने वाले वाहनों को गांधारी पुल, बापगांव और सोनाले मार्ग से जाने की व्यवस्था की गई है। रंजनोली नाका से आने वाले वाहनों को खारेगांव टोल प्लाजा के रास्ते जाने की सलाह दी गई है, जबकि सवाद नाका से आने वाले वाहन सोनाले मार्ग का उपयोग कर सकेंगे।

यातायात प्रतिबंध पुलिस वाहनों, अग्निशमन दल, एम्बुलेंस और अन्य आवश्यक सेवा वाहनों पर लागू नहीं होगा। यातायात पुलिस ने वाहन चालकों से निर्धारित वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करने, यातायात नियमों का पालन करने और पुलिस प्रशासन को सहयोग देने की अपील की है।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   10 Oct 2026 10:00 PM IST

Tags

Next Story