फर्रुखाबाद छेड़खानी का आरोप जांच में निकला झूठा, पुलिस ने किया खुलासा

फर्रुखाबाद  छेड़खानी का आरोप जांच में निकला झूठा, पुलिस ने किया खुलासा
उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद से बुधवार को एक हैरान करने वाली घटना सामने आई, जहां पारिवारिक जमीन विवाद में चचेरे भाइयों से हुई मारपीट की घटना को शातिरों द्वारा अलग रंग देने का प्रयास किया गया।

फर्रुखाबाद, 25 मार्च (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद से बुधवार को एक हैरान करने वाली घटना सामने आई, जहां पारिवारिक जमीन विवाद में चचेरे भाइयों से हुई मारपीट की घटना को शातिरों द्वारा अलग रंग देने का प्रयास किया गया।

शातिरों ने पीड़ित पक्ष को गुमराह कर बढ़ा-चढ़ा कर आरोप लगवाए और इस मामले को सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। यह मामला थाना जहानगंज क्षेत्र का है, जहां मकान संबंधी विवाद में दो पक्षों में मारपीट हुई थी। वहीं, क्षेत्राधिकारी मोहम्मदाबाद की जांच में पूरे मामले का पर्दाफाश हुआ। इस संबंध में पुलिस तत्काल कार्रवाई कर चुकी है।

घटना को लेकर अपर पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह ने बताया कि जांच में बालिका के बदमाशों के डर से स्कूल छोड़ने का मामला पूरी तरीके से गलत पाया गया। उन्होंने बताया कि ऑनलाइन मीडिया के माध्यम से यह खबर चलाई जा रही थी, जिसमें ये आरोप लगाया जा रहा था कि एक बालिका ने बदमाशों के डर से स्कूल जाना छोड़ दिया है। इसमें छेड़खानी की घटना का भी आरोप था। इस मामले की क्षेत्राधिकारी ने मौके पर पहुंचकर जांच की तो आरोप असत्य पाए गए।

दरअसल, 22 मार्च को शिवशंकर की पत्नी, सीता देवी, जो कि दानमंडी, जहानगंज की रहने वाली है, ने 112 पर एक सूचना दी और बताया कि पति ने उनके साथ मारपीट की। इसके बाद वो पुलिस स्टेशन आईं और पुलिस को मारपीट के संबंध में ही सूचना दी, जिसके बाद तत्काल इन लोगों का मेडिकल परीक्षण कराया गया।

वहीं, 22 मार्च को ही दूसरे पक्ष के ओम प्रकाश पर 170 बीएनएस की कार्रवाई की गई और 24 मार्च को दो अन्य अभियुक्त सतीश व उमा शंकर के विरुद्ध भी 170 बीएनएस की कार्रवाई की गई। मामले को लेकर एएसपी ने आगे बताया कि ये चारों आपस में रिश्तेदार, चाचा और भतीजे हैं। सीता देवी के पति शिवशंकर छह भाई हैं। इन सभी के बीच मकान को लेकर विवाद है। विवाद भाई और उनके बेटों के बीच का है और इसी को लेकर इन लोगों ने आपस में चाचा-भतीजे के ऊपर आरोप लगाए हैं।

वहीं, छेड़खानी का जो आरोप है, वे बाद में चाचा और सगे चचेरे भाइयों पर लगाए गए हैं। इसलिए छेड़खानी का आरोप पूरी तरह झूठा है। इन सभी के बीच में साधारण मारपीट हुई थी।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   25 March 2026 10:09 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story