पर्यावरण: उत्तराखंड वन विभाग में बड़े पैमाने पर तबादले, 30 से अधिक आईएफएस अधिकारियों की जिम्मेदारियां बदली

उत्तराखंड वन विभाग में बड़े पैमाने पर तबादले, 30 से अधिक आईएफएस अधिकारियों की जिम्मेदारियां बदली
उत्तराखंड वन विभाग में बड़े स्तर पर तबादले किए गए हैं। भारतीय वन सेवा (आईएफएस) के 30 से अधिक अधिकारियों की जिम्मेदारियों में बदलाव किया गया है।

देहरादून, 26 अगस्त (आईएएनएस)। उत्तराखंड वन विभाग में बड़े स्तर पर तबादले किए गए हैं। भारतीय वन सेवा (आईएफएस) के 30 से अधिक अधिकारियों की जिम्मेदारियों में बदलाव किया गया है।

यह तबादला सूची लंबे समय से लंबित थी, जिसे सिविल सर्विस बोर्ड की बैठक में अंतिम रूप दिया गया। बैठक की अध्यक्षता मुख्य सचिव आनंद वर्धन ने की, जिसमें प्रमुख वन संरक्षक समीर सिन्हा और प्रधान सचिव आरके सुधांशु शामिल थे।

प्रमुख वन संरक्षक समीर सिन्हा को कैंपा की जिम्मेदारी सौंपी गई है। नीना ग्रेवाल को उत्तराखंड वन विकास निगम में प्रतिनियुक्ति पर भेजा गया, जबकि एसपी सुबुद्धि को वन संरक्षण नोडल अधिकारी का अतिरिक्त प्रभार मिला। कहकशां नसीम को जलागम में प्रतिनियुक्ति पर भेजा गया और उनकी जगह कल्याणी को अपर सचिव वन व यमुना सर्कल की जिम्मेदारी दी गई। सुशांत पटनायक को वन अग्नि व आपदा प्रबंधन का अतिरिक्त दायित्व सौंपा गया।

अन्य तबादलों में तेजस्विनी पाटिल को मुख्य वन संरक्षक कार्य योजना व कुमाऊं चीफ, संजीव चतुर्वेदी को निदेशक वानिकी प्रशिक्षण अकादमी, धीरज पांडे को गढ़वाल चीफ और नीतीश मणि त्रिपाठी को साउथ सर्किल का वन संरक्षक बनाया गया। टीआर बीजू लाल को उत्तराखंड जैव विविधता बोर्ड का सदस्य सचिव नियुक्त किया गया। पंकज कुमार को वन संरक्षण अनुसंधान और चंद्रशेखर जोशी को उत्तरी कुमाऊं का प्रभारी वन संरक्षक बनाया गया।

जिलों में डीएफओ स्तर पर भी बदलाव हुए। आकाश गंगवार को नैनीताल, वैभव कुमार को चकराता, स्वप्निल को हरिद्वार, दिगंथ नायक को नरेंद्रनगर, जीवन मोहन को लैंसडाउन, अभिमन्यु को गढ़वाल, सर्वेश कुमार को केदारनाथ, ध्रुव सिंह मार्तोलिया को रामनगर, तरुण एस को कालागढ़, महातीम यादव को नंदा देवी राष्ट्रीय पार्क, आदित्य रन को बागेश्वर, रजत सुमन को रुद्रप्रयाग और प्रणाली रमेश को वन संरक्षण का उपवन संरक्षक बनाया गया। नरेश कुमार को जाएका का अपर प्रमुख वन संरक्षक नियुक्त किया गया। इन तबादलों का उद्देश्य वन संरक्षण और विभागीय कार्यक्षमता को बढ़ाना है।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   26 Aug 2025 1:58 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story