मध्य पूर्व में तनाव से सोने और चांदी में कमजोरी, कीमतें करीब आधा प्रतिशत तक लुढ़कीं
मुंबई, 15 जुलाई (आईएएनएस)। मध्य पूर्व में जारी तनाव के बीच सोने और चांदी की कीमतों में बुधवार को गिरावट देखने को मिली। इससे दोनों कीमती धातुओं का दाम करीब आधा प्रतिशत कम हो गया है।
मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर जारी कीमतों के मुताबिक, सोने का 5 अगस्त, 2026 का फ्यूचर कॉन्ट्रैक्ट पिछली क्लोजिंग 1,42,257 रुपए के मुकाबले 1,109 रुपए की कमजोरी के साथ 1,41,148 रुपए पर खुला।
सुबह 9:54 पर यह 607 रुपए या 0.43 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 1,41,650 रुपए पर था।
अब तक के कारोबार में सोने ने 1,40,740 रुपए का न्यूनतम स्तर और 1,41,695 रुपए का उच्चतम स्तर छुआ है।
सोने के साथ चांदी की कीमतों में गिरावट देखने को मिली है।
चांदी का 04 सितंबर, 2026 का फ्यूचर कॉन्ट्रैक्ट पिछली क्लोजिंग 2,23,189 रुपए के मुकाबले 2,21,926 रुपए पर खुला।
अब तक के कारोबार में यह 609 रुपए या 0.27 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 2,22,580 रुपए पर था।
अंतरराष्ट्रीय बाजारों में भी सोने और चांदी में बिकवाली देखी जा रही है। सोना 0.71 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 4,040 डॉलर प्रति औंस और चांदी 0.45 प्रतिशत की गिरावट के साथ 58.84 डॉलर प्रति औंस पर था।
जानकारों के मुताबिक, सोने और चांदी में गिरावट की वजह मध्य पूर्व में जारी तनाव होना है, जिसके चलते डॉलर इंडेक्स 100 के पार बना हुआ है। यह दोनों की कीमती धातुओं की कीमतों को बढ़ाने का काम कर रहा है।
इसके अतिरिक्त, वैश्विक बाजारों से मजबूत संकेतों के चलते भारतीय शेयर बाजार बुधवार के कारोबारी सत्र में मजबूती के साथ खुला। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स और निफ्टी करीब आधा प्रतिशत की तेजी के साथ कारोबार कर रहे थे।
ज्यादातर वैश्विक बाजारों में तेजी देखी जा रही है। टोक्यो, हांगकांग, बैंकॉक, सोल और जकार्ता हरे निशान में थे। केवल शंघाई लाल निशान में था। अमेरिकी शेयर बाजार मंगलवार को हरे निशान में बंद हुआ, जिसमें मुख्य सूचकांक डाओ जोन्स मामूली तेजी के साथ और टेक्नोलॉजी इंडेक्स नैस्डैक 0.90 प्रतिशत की बढ़त के साथ बंद हुआ।
अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|
Created On :   15 July 2026 10:16 AM IST











