गोल्फ रूकी कोइवुन ने पीजीए टूर पर 3एम ओपन जीता
ब्लेन (यूएसए), 27 जुलाई (आईएएनएस)। रूकी जैक्सन कोइवुन ने प्रो के तौर पर अपने तीसरे ही टूर्नामेंट में 3एम ओपन जीतकर अपना पहला पीजीए टूर खिताब हासिल किया। इसी के साथ रूकी ने वर्ल्ड नंबर 1 स्कॉटी शेफलर को पछाड़ दिया।
कोइवुन ने 3एम ओपन तीन स्ट्रोक से जीता। उन्होंने आखिरी राउंड में 5-अंडर 66 का स्कोर किया और टूर्नामेंट के रिकॉर्ड 25-अंडर 259 के कुल स्कोर के साथ शेफलर को हराया। भारतीय मूल के सुदर्शन येल्लामाराजू कट में जगह नहीं बना पाए, जबकि हीरो-स्पॉन्सर्ड अक्षय भाटिया और साहित थीगाला ने इस हफ्ते हिस्सा नहीं लिया।
शेफलर ने कोइवुन से पांच ग्रुप पहले खेलते हुए 63 का शानदार कार्ड खेलकर खिताबी दौड़ में जोरदार वापसी की। हालांकि, उन्हें इस सीजन में पांचवीं बार उपविजेता बनकर संतोष करना पड़ा। इस साल उनकी एकमात्र जीत कैलिफोर्निया में खेले गए द अमेरिकन एक्सप्रेस टूर्नामेंट में आई, जो सीजन की उनकी पहली शुरुआत भी थी।
हिदेकी मात्सुयामा, ब्रायन हरमन, चैंडलर फिलिप्स और डेनी मैकार्थी 20-अंडर के स्कोर के साथ संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर रहे।
कोइवुन ने टीपीसी ट्विन सिटीज में गर्मी भरी दोपहर में सुरक्षित और स्थिर खेल दिखाया। तीसरे राउंड में 61 के स्कोर के बाद उन्हें 54 होल्स के बाद तीन-शॉट की बढ़त मिली थी, और उसके बाद लगातार दूसरे दिन बिना किसी बोगी के खेल दिखाया। 9वें ग्रीन पर उनका 'पार-सेविंग' पुट ने उन्हें 'बैक नाइन' के लिए आत्मविश्वास दिया।
इससे पहले 3एम ओपन का रिकॉर्ड ली हॉजेस के नाम था, जिन्होंने 2023 में 24-अंडर 260 का स्कोर किया था।
कोइवुन इस सीजन में चौथे रूकी विजेता बने। वे इलिनोइस में 'जॉन डियर क्लासिक' में कट से बाहर हो गए थे और इस महीने की शुरुआत में केंटकी में 'आईएससीओ चैंपियनशिप' में संयुक्त रूप से 10वें स्थान पर रहे थे। उन्होंने टूर इवेंट्स में एक एमेच्योर के तौर पर 10 बार हिस्सा लिया था।
मिनेसोटा में खिताब जीतने पर कोइवुन को 15,84,000 अमेरिकी डॉलर की पुरस्कार राशि मिली। इस जीत के साथ उन्होंने फेडएक्सकप रैंकिंग में 124 स्थानों की लंबी छलांग लगाते हुए 70वां स्थान हासिल कर लिया। यह प्लेऑफ के लिए कट-ऑफ से ठीक ऊपर की आखिरी जगह है, जबकि शेड्यूल में रेगुलर सीजन के दो इवेंट्स अभी शेष हैं।
अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|
Created On :   27 July 2026 9:50 PM IST












