गुवाहाटी एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर के शक में पत्नी की हत्या, फ्रिज से बरामद हुआ सिर

गुवाहाटी  एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर के शक में पत्नी की हत्या, फ्रिज से बरामद हुआ सिर
असम की राजधानी गुवाहाटी के हाटीगांव इलाके में 25 वर्षीय एक महिला की हत्या के मामले में पुलिस ने उसके पति रामानुजन गोस्वामी को हिरासत में लिया है। मृतका की पहचान रिया तालुकदार के रूप में हुई है।

गुवाहाटी, 7 सितंबर (आईएएनएस)। असम की राजधानी गुवाहाटी के हाटीगांव इलाके में 25 वर्षीय एक महिला की हत्या के मामले में पुलिस ने उसके पति रामानुजन गोस्वामी को हिरासत में लिया है। मृतका की पहचान रिया तालुकदार के रूप में हुई है।

रिया तालुकदार मूल रूप से नूनमती क्षेत्र की रहने वाली थी और फैंसी बाजार के एसी मार्केट इलाके में स्थित एक बुटीक में काम करती थी। बताया जा रहा है कि उनके माता-पिता नहीं हैं और परिवार में उनका एक भाई है।

प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, घटना से पहले पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। इसके बाद सोमवार रात करीब 8 बजे रामानुजन गोस्वामी के घर से निकलने की बात सामने आई है।

पुलिस के अनुसार, हाटीगांव के बसीस्थपुर बायलैन स्थित घर से महिला का शव बरामद किया गया। पुलिस ने बताया कि पति-पत्नी किसी के फोन का जवाब नहीं दे रहे थे और पड़ोसियों को घर से दुर्गंध आने का एहसास हुआ तो इसकी जानकारी पुलिस को दी गई। सूचना मिलने पर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।

पुलिस के अनुसार, घर में रिया का शव बरामद हुआ, जिसका सिर धड़ से अलग था। महिला के सिर को फ्रिज से बरामद किया गया है। इसके बाद उसके पति को हिरासत में ले लिया गया और पूछताछ शुरू हुई। पुलिस ने बताया कि पति-पत्नी के बीच एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर की वजह से विवाद हो रहा था। आरोप है कि पति रामानुजन ने गुस्से में आकर पत्नी की हत्या कर दी। घटनास्थल से महिला की कटी हुई उंगली भी बरामद की गई।

पुलिस का मानना है कि महिला की हत्या शव मिलने से लगभग 24 से 48 घंटे पहले की गई हो सकती है। मामले की जांच के दौरान घटनास्थल से महत्वपूर्ण साक्ष्य जुटाए गए हैं। शव को पोस्टमार्टम के लिए गुवाहाटी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (जीएमसीएच) भेज दिया गया है।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   7 Sept 2026 7:48 PM IST

Tags

Next Story