हरिद्वार तीन तलाक मामले पर सख्त एक्शन, एसएसपी बोले- यूसीसी के तहत बढ़ेंगी धाराएं

हरिद्वार तीन तलाक मामले पर सख्त एक्शन, एसएसपी बोले- यूसीसी के तहत बढ़ेंगी धाराएं
हरिद्वार के बुग्गावाला थाना क्षेत्र में तीन तलाक के एक मामले को पुलिस ने गंभीरता से लेते हुए मुकदमा दर्ज कर लिया है। हरिद्वार के एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर ने बताया कि बंदरझूठ क्षेत्र की एक महिला ने शिकायत दी थी कि उसके पति ने मौखिक रूप से तीन तलाक दे दिया। शिकायत मिलते ही पुलिस ने तत्काल बुग्गावाला थाने में संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

हरिद्वार, 5 अप्रैल (आईएएनएस)। हरिद्वार के बुग्गावाला थाना क्षेत्र में तीन तलाक के एक मामले को पुलिस ने गंभीरता से लेते हुए मुकदमा दर्ज कर लिया है। हरिद्वार के एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर ने बताया कि बंदरझूठ क्षेत्र की एक महिला ने शिकायत दी थी कि उसके पति ने मौखिक रूप से तीन तलाक दे दिया। शिकायत मिलते ही पुलिस ने तत्काल बुग्गावाला थाने में संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

एसएसपी भुल्लर ने स्पष्ट किया कि जांच के आधार पर इस मामले में यूसीसी के तहत भी धाराएं बढ़ाई जाएंगी। उन्होंने कहा कि इस तरह के मामलों में पुलिस तुरंत कार्रवाई करती है और महिलाओं की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। साथ ही पुलिस द्वारा लगातार जागरूकता अभियान चलाए जा रहे हैं।

पीड़िता के भाई ने आईएएनएस से बातचीत में कहा कि ढाई साल पहले मेरी बहन की शादी हुई थी। कई बार कहासुनी हुई। गांव के कई लोग वहां गए और समझाया। इसी तरह चलता रहा, लेकिन लड़के की बहन और मां मेरी बहन को काफी परेशान करती थी। बहुत सी बातें बहन ने हमें बताई भी नहीं, लेकिन अब लड़के ने मेरी बहन को 'तलाक' दे दिया।

भाई ने कहा कि सरकार यूसीसी कानून लेकर आई है। महिलाओं के लिए ये कानून अच्छा है। हम इस कानून के तहत कार्रवाई चाहते हैं। हम चाहते हैं कि किसी बहन के साथ ऐसा ना हो। धर्म और कुरान में कुछ भी गलत नहीं है, लेकिन कुछ लोग उसका गलत फायदा उठा रहे हैं। सरकार द्वारा बनाए गए कानून के तहत हम कार्रवाई चाहते हैं।

पीड़िता ने बताया कि शादी के बाद से ही हमारे साथ गलत व्यवहार हो रहा था। काफी दिन तक मैं सहती रही और घर पर भी नहीं बताया, लेकिन जब हद पार हो गई तो मैंने अपने घर पर बताया। पीड़िता ने सास पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि वे लोग मुझे जान देने के लिए उकसाते थे।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   5 April 2026 11:05 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story