कैंसर दवाइयों की कीमतें 96.45 प्रतिशत तक घटीं; मरीजों को होगी 3,540 करोड़ रुपए की बचत केंद्र

नई दिल्ली, 9 नवंबर (आईएएनएस)। केंद्र सरकार ने सोमवार को कहा कि एंटी-कैंसर दवाओं के 1,364 फॉर्मूलेशन की संशोधित कीमतें लागू हो गई हैं। साथ ही, 137 एंटी-कैंसर दवाओं के ट्रेड मार्जिन पर सीमा तय होने से उपभोक्ताओं को सालाना लगभग 3,540.38 करोड़ रुपए की बचत होने की उम्मीद है।
डिपार्टमेंट ऑफ फार्मास्युटिकल के अंतर्गत आने वाले 'नेशनल फार्मास्युटिकल प्राइसिंग अथॉरिटी' (एनपीपीए) ने 137 एंटी-कैंसर दवाओं के अधिकतम खुदरा मूल्य (एमआरपी) पर ट्रेड मार्जिन की सीमा तय कर दी है। यह निर्णय 17 अक्टूबर, 2026 को 'डायरेक्टोरेट जनरल ऑफ हेल्थ सर्विसेज' द्वारा गठित एक विशेषज्ञ समिति की सिफारिशों के आधार पर लिया गया है।
रसायन और उर्वरक मंत्रालय के अनुसार, 8 नवंबर तक 85 दवा कंपनियों ने 121 दवाओं से जुड़ी 1,364 एंटी-कैंसर फॉर्मूलेशन के लिए संशोधित एमआरपी की जानकारी दी थी।
मंत्रालय ने बताया कि इनमें से 679 ब्रांडों ने कीमतों में 50 प्रतिशत से अधिक की कमी की है, जबकि एमआरपी में सबसे ज्यादा कमी 96.45 प्रतिशत रही।
ये संशोधित एमआरपी 9 नवंबर से लागू हो गए हैं।
मंत्रालय ने कहा कि उपभोक्ता दवाओं के पैकेट पर छपी संशोधित एमआरपी देख सकते हैं और 'फार्मा सही दाम' मोबाइल एप्लिकेशन या एनपीपीए की वेबसाइट के जरिए कीमतों की पुष्टि कर सकते हैं।

मंत्रालय ने स्पष्ट किया कि कोई भी केमिस्ट या अस्पताल की फार्मेसी संशोधित एमआरपी से अधिक कीमत नहीं ले सकती।
अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|
Created On :  