राजकोट गरीब और मध्यम वर्ग के लिए संजीवनी बनी आयुष्मान भारत योजना, लाभार्थियों ने साझा किया अनुभव

राजकोट गरीब और मध्यम वर्ग के लिए संजीवनी बनी आयुष्मान भारत योजना, लाभार्थियों ने साझा किया अनुभव
गुजरात के राजकोट में केंद्र सरकार की आयुष्‍मान भारत योजना आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के लिए बड़ी मददगार साबित हुई है।

राजकोट, 9 नवंबर (आईएएनएस)। गुजरात के राजकोट में केंद्र सरकार की आयुष्‍मान भारत योजना आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के लिए बड़ी मददगार साबित हुई है।

चोटिला तालुका के धरमपुर गांव के रहने वाले जयंतिभाई सुखाभाई वाड़किया दोनों किडनियों में पथरी की समस्या से परेशान थे। परिवार की आर्थिक स्थिति ऐसी नहीं थी कि वे ऑपरेशन का खर्च उठा सकें। ऐसे में उन्होंने राजकोट के अस्पताल में आयुष्मान भारत कार्ड के जरिए दोनों किडनियों का ऑपरेशन मुफ्त कराया।

जयंतिभाई के लिए दोनों ऑपरेशन का खर्च उठाना मुश्किल था, लेकिन आयुष्मान कार्ड के जरिए उन्हें मुफ्त इलाज मिला। अस्पताल की ओर से आने-जाने के लिए दो बार 300-300 रुपए का किराया भी दिया गया। जयंतिभाई का कहना है कि अगर उनके पास आयुष्मान कार्ड नहीं होता तो उन्हें ऑपरेशन के लिए ब्याज पर पैसे लेने पड़ते और वे कर्ज में डूब जाते।

आयुष्मान कार्ड लाभार्थी जयंतिभाई सुखाभाई वाड़किया ने समाचार एजेंसी आईएएनएस से बातचीत के दौरान कहा, "अगर हमारे पास आयुष्मान कार्ड नहीं होता तो हमें ऑपरेशन के लिए ब्याज पर पैसे लेने पड़ते, लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की इस योजना के कारण हमारा इलाज पूरी तरह मुफ्त हो सका। यहां बहुत अच्छी सुविधा है। गरीब और मध्यमवर्गीय परिवारों के लिए यह योजना बहुत मददगार है।"

इसी तरह आयुष्मान भारत योजना ने एक अन्य परिवार को भी इलाज के भारी खर्च से राहत दी। लाभार्थी के पुत्र कानाभाई के मुताबिक, उनके पिता लक्ष्मणभाई के पेशाब की थैली के ऊपर गांठ थी। ऑपरेशन और इलाज पर करीब 50 से 60 हजार रुपए का खर्च आने वाला था, लेकिन आयुष्मान कार्ड के जरिए उनका इलाज कराया गया।

लाभार्थी के पुत्र कानाभाई ने आईएएनएस को बताया, "मेरे पिताजी लक्ष्मणभाई के पेशाब की थैली के ऊपर गांठ थी। इसके ऑपरेशन और इलाज का खर्च करीब 50 से 60 हजार रुपए था, जो आयुष्मान कार्ड के जरिए करवाया गया। अगर आयुष्मान कार्ड नहीं होता तो यह खर्च या तो उधार लेकर या फिर ब्याज पर पैसे लेकर करना पड़ता। छोटे और गरीब लोगों के लिए यह योजना काफी अच्छी और मददगार है। सरकार ने छोटे लोगों के लिए अच्छा काम किया है।"

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :  

Tags

Next Story