हैदराबाद नशे में धुत युवक की कार अभिनेता धर्मा के घर में घुसी, बड़ा हादसा टला

हैदराबाद नशे में धुत युवक की कार अभिनेता धर्मा के घर में घुसी, बड़ा हादसा टला
हैदराबाद के पॉश इलाके जुबली हिल्स स्थित फिल्म नगर में शुक्रवार तड़के टॉलीवुड अभिनेता धर्मा के घर में एक तेज रफ्तार कार घुस गई। इस हादसे में कोई घायल नहीं हुआ, हालांकि घर की बाउंड्री वॉल और गेट को नुकसान पहुंचा है। पुलिस ने बताया कि कार चला रहा युवक कथित तौर पर शराब के नशे में था।

हैदराबाद, 10 जुलाई (आईएएनएस)। हैदराबाद के पॉश इलाके जुबली हिल्स स्थित फिल्म नगर में शुक्रवार तड़के टॉलीवुड अभिनेता धर्मा के घर में एक तेज रफ्तार कार घुस गई। इस हादसे में कोई घायल नहीं हुआ, हालांकि घर की बाउंड्री वॉल और गेट को नुकसान पहुंचा है। पुलिस ने बताया कि कार चला रहा युवक कथित तौर पर शराब के नशे में था।

पुलिस के अनुसार, आधी रात के बाद तेज रफ्तार कार का चालक नियंत्रण खो बैठा, जिसके बाद वाहन अभिनेता धर्मा के घर का गेट तोड़ते हुए परिसर में जा घुसा और वहीं जाकर रुका।

टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाउंड्री वॉल का एक हिस्सा ढह गया और कार भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।

जोरदार आवाज सुनकर अभिनेता धर्मा और उनके परिवार के सदस्य जाग गए। इसके बाद उन्होंने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।

सूचना मिलते ही जुबली हिल्स पुलिस मौके पर पहुंची और कार चला रहे युवक को हिरासत में ले लिया। पुलिस का कहना है कि वह शराब के नशे में था। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

इधर, तेलंगाना में एक और हैरान करने वाली घटना सामने आई। एक शराबी व्यक्ति ने तेलंगाना राज्य सड़क परिवहन निगम की किराये पर चलने वाली बस ही चुरा ली।

पुलिस के मुताबिक, पलाकुर्थी निवासी वेंकन्ना ने जंगांव बस स्टैंड से खाली खड़ी बस चुरा ली और उसे करीब 21 किलोमीटर तक सूर्यापेट की ओर चलाकर ले गया।

सिंगराजुपल्ली टोल गेट के पास सीमेंट के ब्लॉक से टकराने के बाद बस रुक गई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। जांच में पता चला कि वह भी शराब के नशे में था।

पुलिस के अनुसार, पेशे से ट्रैक्टर चालक वेंकन्ना तिरुपति जाना चाहता था। वह पहले दो बार नजदीकी रेलवे स्टेशन गया, लेकिन ट्रेन नहीं मिलने पर जंगांव बस स्टैंड पहुंचा। वहां उसने निगम की किराये की बस खड़ी देखी।

बताया गया कि उसने बस के टूलकिट की मदद से वाहन स्टार्ट किया और उसे लेकर निकल पड़ा।

बस चोरी की घटना का खुलासा तब हुआ जब सिंगराजुपल्ली टोल प्लाजा के पास बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। बस को पीछे करने की कोशिश में वेंकन्ना ने कई बार डिवाइडर में टक्कर मारी। उसकी हरकतों पर शक होने पर टोल प्लाजा कर्मचारियों ने पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   10 July 2026 2:14 PM IST

Tags

Next Story