यामानाशी प्रांत के गवर्नर से नगमा मलिक की मुलाकात, भारत-जापान साझेदारी को मजबूत करने पर हुई चर्चा

यामानाशी प्रांत के गवर्नर से नगमा मलिक की मुलाकात, भारत-जापान साझेदारी को मजबूत करने पर हुई चर्चा
भारत की जापान में राजदूत नगमा मलिक ने रविवार को यामानाशी प्रांत के गवर्नर कोटारो नागासाकी से मुलाकात की। इस दौरान दोनों देशों के बीच साझेदारी को ज्यादा मजबूत करने के तरीकों पर चर्चा हुई।

टोक्यो, 5 अप्रैल (आईएएनएस)। भारत की जापान में राजदूत नगमा मलिक ने रविवार को यामानाशी प्रांत के गवर्नर कोटारो नागासाकी से मुलाकात की। इस दौरान दोनों देशों के बीच साझेदारी को ज्यादा मजबूत करने के तरीकों पर चर्चा हुई।

नगमा मलिक ने यामानाशी प्रांत के अपने दौरे में 'शिंगेन-को' महोत्सव में भी हिस्सा लिया।

जापान में भारतीय दूतावास ने सोशल मीड‍िया प्‍लेटफॉर्म 'एक्‍स' पर पोस्‍ट किया, "राजदूत नगमा एम. मलिक ने यामानाशी प्रांत का दौरा किया और यामानाशी प्रांत के गवर्नर कोटारो नागासाकी से मुलाकात की। उन्होंने भारत-जापान साझेदारी को और मजबूत करने के तरीकों पर चर्चा की, विशेष रूप से यामानाशी प्रांत के साथ गहरे जुड़ाव पर।"

इसमें आगे कहा गया, "यामानाशी प्रांत की यात्रा के दौरान राजदूत ने 'शिंगेन-को' उत्सव में भी हिस्सा लिया। यह दुनिया का सबसे बड़ा समुराई उत्सव है, जिसका आयोजन कोफू शहर में किया गया था।"

इससे पहले 26 मार्च को विदेश मामलों के मंत्री एस. जयशंकर ने फ्रांस में जी7 विदेश मंत्रियों की बैठक के दौरान अपने जापानी समकक्ष तोशिमित्सु मोतेगी से मुलाकात की।

वहीं, छह मार्च को विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने जापान के प्रधानमंत्री के विशेष सलाहकार सदामसा ओउ से मुलाकात की और रक्षा प्रौद्योगिकी और आर्थिक सुरक्षा को मजबूत करने पर चर्चा की।

एमईए प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने सोशल मीड‍िया प्‍लेटफॉर्म 'एक्‍स' पर पोस्‍ट किया, "विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने जापान के प्रधानमंत्री के विशेष सलाहकार सदामसा ओउ से मुलाकात की। उन्होंने भारत-जापान विशेष रणनीतिक और वैश्विक साझेदारी के रक्षा प्रौद्योगिकी और आर्थिक सुरक्षा स्तंभों को मजबूत करने पर विचारों का उपयोगी आदान-प्रदान किया।"

वहीं, आठ फरवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जापान के हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव्स के चुनाव में अपनी जापानी समकक्ष साने ताकाइची की जीत पर उन्हें बधाई दी।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   5 April 2026 10:58 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story