पंजाब कांग्रेस में गुटबाजी से बघेल का इनकार, बोले- 'पार्टी एक है, कोई धड़ा नहीं', रंधावा और चन्नी पर भी दिया जवाब

पंजाब कांग्रेस में गुटबाजी से बघेल का इनकार, बोले- पार्टी एक है, कोई धड़ा नहीं, रंधावा और चन्नी पर भी दिया जवाब
कांग्रेस के पंजाब प्रभारी भूपेश बघेल ने राज्य इकाई में अंदरूनी कलह की अटकलों को सिरे से खारिज किया है। उन्होंने स्पष्ट तौर पर कहा कि संगठन में कोई गुटबाजी नहीं है। सभी नेता पंजाब कांग्रेस कमेटी के नए अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग के साथ मजबूती से खड़े हैं। बघेल ने बताया कि चरणजीत सिंह चन्नी और सुखजिंदर सिंह रंधावा समेत अन्य नेताओं के साथ बातचीत जारी रहेगी।

चंडीगढ़, 8 जुलाई (आईएएनएस)। कांग्रेस के पंजाब प्रभारी भूपेश बघेल ने राज्य इकाई में अंदरूनी कलह की अटकलों को सिरे से खारिज किया है। उन्होंने स्पष्ट तौर पर कहा कि संगठन में कोई गुटबाजी नहीं है। सभी नेता पंजाब कांग्रेस कमेटी के नए अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग के साथ मजबूती से खड़े हैं। बघेल ने बताया कि चरणजीत सिंह चन्नी और सुखजिंदर सिंह रंधावा समेत अन्य नेताओं के साथ बातचीत जारी रहेगी।

भूपेश बघेल ने समाचार एजेंसी आईएएनएस से बात करते हुए कहा, "राज्य इकाई के कुछ नेताओं से मुलाकात हुई है और विस्तृत चर्चा की गई। पिछले दिनों पंजाब कांग्रेस कमेटी की भी एक बैठक हुई। इसके बाद जिला अध्यक्षों के साथ बैठक की गई। दोनों कमेटियों ने आलाकमान के फैसलों का स्वागत किया। सभी ने राजा वड़िंग को पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष के तौर पर फिर से नियुक्त किए जाने पर बधाई दी और शुभकामनाएं दीं।"

उन्होंने आगे कहा, "बैठकें अभी चल रही हैं और आगे भी जारी रहेंगी। अलग-अलग कमेटियों की बैठकें हो रही हैं और हमारे विभिन्न फ्रंटल संगठनों के साथ भी बैठकें तय हैं। इसके अलावा, मैं अगले एक-दो दिनों में कई वरिष्ठ नेताओं के साथ आमने-सामने बैठकें भी कर रहा हूं।"

राज्य इकाई में गुटबाजी की खबरों को खारिज करते हुए भूपेश बघेल ने कहा कि कांग्रेस अपने केंद्रीय नेतृत्व के तहत एकजुट है। कांग्रेस में एक धड़े की नाराजगी पर बघेल ने कहा, "ऐसा कुछ भी नहीं है। सभी लोग कांग्रेस धड़े के हैं। यहां कांग्रेस एक है। हमारे नेता राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे हैं। उनके अलावा कोई और नहीं है।"

चरणजीत सिंह चन्नी और सुखजिंदर सिंह रंधावा को लेकर उन्होंने कहा, "मेरी दोनों से फोन पर बात हुई है। एक-दो दिन में हम लोग मिलेंगे और बैठक होगी। उनके साथ कमेटियों के बारे में भी चर्चा की जाएगी। आगामी चुनावों पर भी बात की जाएगी।"

यह बयान ऐसे समय में आया है, जब पंजाब कांग्रेस में हालिया संगठनात्मक फेरबदल को लेकर अंदरूनी खींचतान की चर्चाएं रहीं। राज्य इकाई में अंदरूनी मतभेदों की खबरों के बीच पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के करीबी माने जाने वाले नेताओं ने अभी तक भूपेश बघेल से मुलाकात नहीं की है।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   8 July 2026 3:21 PM IST

Tags

Next Story