अजमेर में इजराइली महिला पर्यटक से दुर्व्यवहार में चार आरोपी गिरफ्तार, पुराना वीडियो वायरल होने के बाद कार्रवाई

अजमेर में इजराइली महिला पर्यटक से दुर्व्यवहार में चार आरोपी गिरफ्तार, पुराना वीडियो वायरल होने के बाद कार्रवाई
राजस्थान पुलिस ने अजमेर में इजराइली पर्यटक के साथ दुर्व्यवहार के आरोप में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

जयपुर, 29 सितंबर (आईएएनएस)। राजस्थान पुलिस ने अजमेर में इजराइली पर्यटक के साथ दुर्व्यवहार के आरोप में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

अधिकारियों ने मंगलवार को बताया कि आरोपियों का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसमें वे किशनगढ़ डंपिंग यार्ड में एक इजराइली महिला पर्यटक से बदसलूकी करते और आपत्तिजनक बातें कहते हुए दिखाई दे रहे थे।

किशनगढ़ डंपिंग यार्ड अजमेर जिले में पर्यटकों के आकर्षण का एक लोकप्रिय केंद्र है। वायरल वीडियो का स्वतः संज्ञान लेते हुए गांधीनगर पुलिस ने असिस्टेंट सब-इंस्पेक्टर राजकुमार की रिपोर्ट के आधार पर मामला दर्ज किया और जांच शुरू की।

इस घटना के बाद, अजमेर रेंज के इंस्पेक्टर जनरल ऑफ पुलिस डॉ. रवि और जिला पुलिस अधीक्षक हर्षवर्धन अग्रवाल की देखरेख में एक पुलिस टीम बनाई गई।

यह ऑपरेशन एडिशनल एसपी (ग्रामीण) डॉ. लालचंद कायल और किशनगढ़ सर्कल ऑफिसर धर्मराज चौधरी की निगरानी में चलाया गया और गांधीनगर एसएचओ अनिल शर्मा ने इसका नेतृत्व किया।

एसपी हर्षवर्धन अग्रवाल ने बताया कि पुलिस टीम ने तकनीकी विश्लेषण और एक विश्वसनीय मुखबिर से मिली जानकारी के जरिए चार अज्ञात संदिग्धों की पहचान की। इसके बाद आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। उनकी पहचान किशनगढ़ के रहने वाले मोहम्मद फुरकान (25), मोहम्मद अनीस (21), फरहान (24) और अख्तर अली (22) के तौर पर हुई है।

पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों से घटना में उनकी भूमिका और वीडियो रिकॉर्ड करने व उसे फैलाने से जुड़ी परिस्थितियों के बारे में पूछताछ की जा रही है। आरोपियों ने जांचकर्ताओं को बताया कि वीडियो तीन वर्ष पुराना है, लेकिन अब वायरल हुआ है।

इस बीच, इजराइली पर्यटक ने एक संदेश में कहा कि उन्हें भारत से बहुत प्यार है और वह छह महीने तक देश में रहीं। उन्होंने कहा कि इस अप्रिय घटना के बावजूद वह फिर से भारत आना चाहती हैं। उन्होंने उपद्रवियों के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए राजस्थान पुलिस का धन्यवाद किया।

अजमेर पुलिस ने कहा कि पर्यटकों की सुरक्षा और सम्मान को प्रभावित करने वाली या कानून-व्यवस्था बिगाड़ने वाली गलत हरकत के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   29 Sept 2026 8:15 PM IST

Tags

Next Story