'फिर वे चीजें आपकी नहीं रहती', जब करीना के 'कल हो ना हो' छोड़ने पर प्रीति जिंटा ने दी थी प्रतिक्रिया

फिर वे चीजें आपकी नहीं रहती, जब करीना के कल हो ना हो छोड़ने पर प्रीति जिंटा ने दी थी प्रतिक्रिया
बॉलीवुड की दुनिया में कई बार ऐसी फिल्में बनती हैं, जिनसे जुड़े किस्से सालों बाद भी लोगों के बीच चर्चा का विषय बने रहते हैं। बॉलीवुड की सुपरहिट फिल्म 'कल हो ना हो' को लेकर भी कुछ ऐसी चर्चा लंबे समय तक बनी रही है। अब इस फिल्म से जुड़ा एक पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें प्रीति जिंटा करीना कपूर के बयान पर बेबाक तरीके से अपनी बात रखती नजर आ रही है।

मुंबई, 3 मई (आईएएनएस)। बॉलीवुड की दुनिया में कई बार ऐसी फिल्में बनती हैं, जिनसे जुड़े किस्से सालों बाद भी लोगों के बीच चर्चा का विषय बने रहते हैं। बॉलीवुड की सुपरहिट फिल्म 'कल हो ना हो' को लेकर भी कुछ ऐसी चर्चा लंबे समय तक बनी रही है। अब इस फिल्म से जुड़ा एक पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें प्रीति जिंटा करीना कपूर के बयान पर बेबाक तरीके से अपनी बात रखती नजर आ रही है।

इंटरनेट पर वायरल हो रहा वीडियो 'कॉफी विद करण' शो का है, जिसे मशहूर फिल्म निर्माता करण जौहर होस्ट करते हैं। बातचीत के दौरान करण जौहर ने प्रीति जिंटा से उस चर्चा पर सवाल किया, जिसमें कहा जाता रहा कि फिल्म 'कल हो ना हो' के लिए पहले करीना कपूर खान को चुना गया था।

दरअसल, रिपोर्ट्स के मुताबिक, करीना कपूर को पहले यह फिल्म ऑफर की गई थी, लेकिन बात फीस को लेकर अटक गई। कहा जाता है कि करीना ने फिल्म के लिए उतनी ही फीस मांगी थी, जितनी फिल्म के स्टार शाहरुख खान को दी जा रही थी। इसके बाद मामला आगे नहीं बढ़ पाया और फिल्म प्रीति जिंटा को मिल गई।

करण जौहर ने शो में प्रीति से पूछा, ''करीना इस फिल्म की पहली पसंद थीं, उनकी जगह आपको कास्ट किया गया। आपको असल में कैसा लगा?'' इस सवाल का जवाब प्रीति जिंटा ने बेहद सरल तरीके से दिया। उन्होंने एक उदाहरण देते हुए कहा, ''अगर कोई व्यक्ति दुकान में जाकर जींस पहनकर देखता है, लेकिन उसे खरीदता नहीं है, तो वह जींस उसकी नहीं हो जाती। लेकिन अगर बाद में कोई दूसरा व्यक्ति उसे खरीद लेता है, तो वह असल में उसी की ही कहलाती है।''

प्रीति जिंटा ने आगे कहा, ''मुझे याद है, जब आपने मुझे इस फिल्म की कहानी सुनाई थी, तो मुझे हैरानी इस बात की हुई थी कि आखिर कोई इस फिल्म को करने से मना कैसे कर सकता है। मुझे कहानी बेहद पसंद आई थी। हालांकि उस समय हर जगह यही चर्चा हो रही थी कि करीना पहली पसंद थीं और प्रीति दूसरी पसंद। करीना बार-बार यह बात कह रही थीं कि उन्होंने खुद फिल्म को मना किया था। इस पर मैं खुद उनका धन्यवाद करती हूं, क्योंकि उनके मना करने के बाद यह फिल्म मेरी झोली में आई।''

इस दौरान शो में सैफ अली खान भी मौजूद थे। करण जौहर ने उनसे पूछा कि उनके हिसाब से फिल्म में 'नैना' का किरदार कौन बेहतर निभा सकता था। इस पर सैफ ने कहा कि फिल्म देखने के बाद मुझे लगता है कि उस किरदार में प्रीति जिंटा के अलावा किसी और की कल्पना करना मुश्किल है।

बताया जाता है कि इस फिल्म को लेकर करण जौहर और करीना कपूर के रिश्तों में कुछ समय के लिए दूरी आ गई थी। दोनों के बीच बातचीत भी कम हो गई थी। हालांकि बाद में दोनों के रिश्ते सुधरे और उन्होंने फिल्म 'कुर्बान' में फिर से साथ काम किया। इस फिल्म में सैफ अली खान भी नजर आए थे।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   3 May 2026 12:15 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story