इंदौर में पुलिस ने 13.43 ग्राम मादक पदार्थ के साथ तस्कर को किया गिरफ्तार
इंदौर, 16 जुलाई (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश की व्यापारिक नगरी इंदौर में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी करने वालों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में 13.43 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया गया है।
राज्य में अवैध मादक पदार्थों की बिक्री पर रोक लगाने के लिए पुलिस द्वारा नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियान चलाया जा रहा है । पुलिस द्वारा अवैध नशे के कारोबार में शामिल लोगों के खिलाफ कार्यवाही भी जारी है।
पुलिस थाना तुकोगंज द्वारा अवैध मादक पदार्थों के एक तस्कर को गिरफ्तार कर 13.43 ग्राम ब्राउन शुगर जप्त करने मे सफलता प्राप्त की है। बताया गया है कि तुकोगंज थाना क्षेत्रातंर्गत धेनू मार्केट वाली गली नेहरू पार्क के पीछे इंदौर पर संदिग्धों की चैकिंग की जा रही थी। इस दौरान एक संदिग्ध व्यक्ति दिखाई दिया जो की पुलिस को देखकर भागने लगा, जिसे पुलिस टीम द्वारा घेराबंदी कर पकड़ा गया।
पकड़े गए व्यक्ति से पूछताछ करने पर उसने पुलिस को गुमराह किया मगर शक्ति से की गई पूछताछ में उसने बताया कि उसका नाम सूरज वर्मा उम्र 30 वर्ष निवासी काजी की चाल इंदौर है। व्यक्ति की विधिवत तलाशी लेते उसके पास से एक पारदर्शी पन्नी मिली जिसमें 13.43 ग्राम अवैध मादक पदार्थ ब्राउन शुगर थी, जिसकी कीमती लगभग डेढ़ लाख रुपये आंकी गई है।
आरोपी के विरुद्ध थाना तुकोगंज में अपराध अपराध पंजीबद्ध कर, विवेचना के आधार पर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही हैं।
अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|
Created On :   16 July 2026 8:44 PM IST












