आईपीएल 2026 'कोई जरूरत हो तो बताना', एलएसजी में पक्के दोस्त बने ऋषभ पंत और अर्जुन तेंदुलकर

आईपीएल 2026 कोई जरूरत हो तो बताना, एलएसजी में पक्के दोस्त बने ऋषभ पंत और अर्जुन तेंदुलकर
महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर का करियर अभी तक क्लिक नहीं कर पाया है। घरेलू क्रिकेट और आईपीएल में भी अर्जुन अपनी मजबूत पहचान बनाने के लिए लगातार कड़ी मेहनत कर रहे हैं। आईपीएल 2026 में अर्जुन मुंबई इंडियंस की जगह लखनऊ सुपर जायंट्स की तरफ से खेलते हुए नजर आएंगे।

लखनऊ, 19 मार्च (आईएएनएस)। महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर का करियर अभी तक क्लिक नहीं कर पाया है। घरेलू क्रिकेट और आईपीएल में भी अर्जुन अपनी मजबूत पहचान बनाने के लिए लगातार कड़ी मेहनत कर रहे हैं। आईपीएल 2026 में अर्जुन मुंबई इंडियंस की जगह लखनऊ सुपर जायंट्स की तरफ से खेलते हुए नजर आएंगे।

अर्जुन अगले सीजन में अपना प्रभाव छोड़ने के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं। इस सीजन में उन्हें कप्तान ऋषभ पंत के साथ काम करना है। एलएसजी ने अभ्यास सत्र का एक वीडियो साझा किया है जिसमें पंत और अर्जुन एक दूसरे से बातचीत करते नजर आ रहे हैं। इस दौरान पंत अर्जुन के बल्ले का वजन जानकर हैरान हो जाते हैं।

वीडियो में पंत ने अर्जुन से उनके बल्ले का वजन पूछा। अर्जुन ने बताया, "1220 ग्राम।" इतना सुनकर पंत हैरान रह गए। पंत ने पूछा कि भारी बल्ले से खेलने का क्या फायदा है, तो अर्जुन ने जवाब दिया, "इसे छूने पर भी उड़ता है। पापा 1310-1315 के साथ खेलते थे। मैं 1200 से नीचे नहीं जाता।"

अर्जुन तेंदुलकर और ऋषभ पंत की उम्र में ज्यादा अंतर नहीं है। इसलिए एलएसजी कैंप में मिलते ही दोनों दोस्त बन गए हैं। वीडियो में पंत एक जगह अर्जुन से यह कहते हुए दिखते हैं कि जब भी जरूरत होगी, वह उनके लिए मौजूद रहेंगे।

पंत ने अर्जुन के डेडिकेशन की भी तारीफ की कि वह अपनी शादी के ठीक एक दिन बाद सीजन की तैयारी के लिए युवराज सिंह से जुड़ गए।

बाएं हाथ के तेज गेंदबाज और बाएं हाथ के टॉप ऑर्डर के बल्लेबाज अर्जुन तेंदुलकर घरेलू क्रिकेट में गोवा की तरफ से खेलते हैं। अर्जुन ने आईपीएल में मुंबई इंडियंस की तरफ से 2023 में केकेआर के खिलाफ डेब्यू किया था। 26 साल के इस खिलाड़ी ने 5 मैचों की 1 पारी में 13 रन बनाए हैं और 3 विकेट लिए हैं। आईपीएल 2026 से पहले अर्जुन एलएसजी से जुड़े थे।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   19 March 2026 1:35 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story